8 दिन से था लापता, पत्नी से परेशान युवक का जंगल में मिला कंकाल

Balotara Police News

8 दिन से था लापता, पत्नी से परेशान युवक का जंगल में मिला कंकाल
Balotara Police NewsBarmer Top NewsCrime Top News
  • 📰 rpbreakingnews
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में सास, पत्नी व दो अन्य पर मारपीट व प्रताडि़त करने के आरोप है। 30 अप्रेल को इस युवक ने गिड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी और इसी दिन सोशल मीडिया एकाउंट पर भी न्याय की गुहार की थी।

पुलिस थाना गिड़ा की पुलिस 5 मई को दर्ज गुमशुदगी के मामले में जिस युवक को तलाश नहीं पाई थी, उसका सिर नोचते हुए श्वान गांव में आए तो हड़कंप मच गया। ग्रामीण पास के सुनसान जंगल में पहुंचे तो वहां शव के टुकड़े-टुकड़े नोचे हुए पड़े थे और जंगली जानवरों ने शव की दुर्गति कर दी थी। विभत्स, हृदयविदारक और रोंगटे खड़े कर देने वाले इस दृश्य को देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में सास, पत्नी व दो अन्य पर मारपीट व प्रताडि़त करने के आरोप है। 30 अप्रेल को इस युवक ने गिड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी और इसी दिन सोशल मीडिया एकाउंट पर भी न्याय की गुहार की थी। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोंच डाला गिड़ा क्षेत्र के खोखसर पूर्व गांव में सोमवार सुबह श्वान मानव कंकाल का सिर ढाणियों के बीच में नोंचते हुए ले आए। देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश किया तो गांव के आगे जंगल में एक सुनसान जगह पर युवक का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिला। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोंच डाला था। कई टुकड़े 500 मीटर तक इधर-उधर जानवरों ने नोंचते हुए डाल दिए थे। पास में एक पेड़ पर रस्सी लटकती मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त खोखसर पूर्व निवासी मूलाराम पुत्र पांचाराम भील के रूप में की। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कई साक्ष्य जुटाए। 8 दिन पहले दर्ज हुई गुमशुदगी गिड़ा थाने में मूलाराम के छोटे भाई खेताराम ने 5 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें 30 अप्रेल को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की जानकारी दी थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया गया था कि मूलाराम की सास रूपादेवी व सुगनो देवी ने कई बार मारने की धमकियां दी थी। युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट 8 दिन गिड़ा थाने में दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता नहीं लिया। 4 पेज का मिला सुसाइड नोट- युवक की पहनी पेंट की जेब में पुलिस को एक चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने सास रूपोदेवी, पत्नी सुगनो देवी के अलावा सुरेश के नाम के व्यक्ति और राधा नाम की महिला पर मारपीट करने, रूपए मांग कर बेवजह परेशान करने समेत कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। साढू ने भी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की थी गिड़ा थाने में मृतक मूलाराम के भाई खेताराम ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 10 साल पहले उसके भाई की शादी सुगनो पुत्र चेतनराम निवासी फलसूण्ड के साथ हुई थी। कई साल तक दोनों साथ में रहे थे। इसके बाद अनबन होने पर पत्नी पीहर चली गई थी। कुछ दिन पहले मूलाराम के साढू हुकमाराम ने भी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इस पर वहां शोकसभा शामिल होकर आने के बाद से उसका भाई मूलाराम तनाव में था। 29 अप्रेल को उसकी पत्नी सुगनो देवी से मोबाइल से बात भी हुई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके भाई मूलाराम ने पत्नी व सास के बार-बार परेशान करने से तनाव में आकर आत्महत्या की है। सुनसान इलाके में शव मिला युवक की गुमशुदगी गिड़ा थाने में दर्ज थी। सुनसान इलाके में शव मिला है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। –धर्मेन्द्रसिंह यादव, एएसपी बालोतरा.

पुलिस थाना गिड़ा की पुलिस 5 मई को दर्ज गुमशुदगी के मामले में जिस युवक को तलाश नहीं पाई थी, उसका सिर नोचते हुए श्वान गांव में आए तो हड़कंप मच गया। ग्रामीण पास के सुनसान जंगल में पहुंचे तो वहां शव के टुकड़े-टुकड़े नोचे हुए पड़े थे और जंगली जानवरों ने शव की दुर्गति कर दी थी। विभत्स, हृदयविदारक और रोंगटे खड़े कर देने वाले इस दृश्य को देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट में सास, पत्नी व दो अन्य पर मारपीट व प्रताडि़त करने के आरोप है। 30 अप्रेल को इस युवक ने गिड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी और इसी दिन सोशल मीडिया एकाउंट पर भी न्याय की गुहार की थी। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोंच डाला गिड़ा क्षेत्र के खोखसर पूर्व गांव में सोमवार सुबह श्वान मानव कंकाल का सिर ढाणियों के बीच में नोंचते हुए ले आए। देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश किया तो गांव के आगे जंगल में एक सुनसान जगह पर युवक का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिला। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोंच डाला था। कई टुकड़े 500 मीटर तक इधर-उधर जानवरों ने नोंचते हुए डाल दिए थे। पास में एक पेड़ पर रस्सी लटकती मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त खोखसर पूर्व निवासी मूलाराम पुत्र पांचाराम भील के रूप में की। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कई साक्ष्य जुटाए। 8 दिन पहले दर्ज हुई गुमशुदगी गिड़ा थाने में मूलाराम के छोटे भाई खेताराम ने 5 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें 30 अप्रेल को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की जानकारी दी थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया गया था कि मूलाराम की सास रूपादेवी व सुगनो देवी ने कई बार मारने की धमकियां दी थी। युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट 8 दिन गिड़ा थाने में दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता नहीं लिया। 4 पेज का मिला सुसाइड नोट- युवक की पहनी पेंट की जेब में पुलिस को एक चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने सास रूपोदेवी, पत्नी सुगनो देवी के अलावा सुरेश के नाम के व्यक्ति और राधा नाम की महिला पर मारपीट करने, रूपए मांग कर बेवजह परेशान करने समेत कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। साढू ने भी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की थी गिड़ा थाने में मृतक मूलाराम के भाई खेताराम ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 10 साल पहले उसके भाई की शादी सुगनो पुत्र चेतनराम निवासी फलसूण्ड के साथ हुई थी। कई साल तक दोनों साथ में रहे थे। इसके बाद अनबन होने पर पत्नी पीहर चली गई थी। कुछ दिन पहले मूलाराम के साढू हुकमाराम ने भी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इस पर वहां शोकसभा शामिल होकर आने के बाद से उसका भाई मूलाराम तनाव में था। 29 अप्रेल को उसकी पत्नी सुगनो देवी से मोबाइल से बात भी हुई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके भाई मूलाराम ने पत्नी व सास के बार-बार परेशान करने से तनाव में आकर आत्महत्या की है। सुनसान इलाके में शव मिला युवक की गुमशुदगी गिड़ा थाने में दर्ज थी। सुनसान इलाके में शव मिला है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। –धर्मेन्द्रसिंह यादव, एएसपी बालोतरा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

rpbreakingnews /  🏆 11. in İN

Balotara Police News Barmer Top News Crime Top News Dead Body Recoverd Sucide Note Recoverd By Police Suspect Of Murder Case | Barmer News | News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में रहस्यमय हालात एक परिवार में पिता और दो बच्चों की मौत, पत्नी बेहोशपुलिस के मुताबिक मृत व्यक्ति का नाम श्याम जी है। वह शशि गार्डन क्षेत्र में रहता था और शुक्रवार शाम से लापता था। उसकी लाश आनंद विहार रेलवे ट्रैक के पास मिली।
Read more »

पति को पहले सरिया से पीट-पीट कर किया अधमरा, फिर छत से फेंककर बेडरूम में सो गई पत्नीपति को पहले सरिया से पीट-पीट कर किया अधमरा, फिर छत से फेंककर बेडरूम में सो गई पत्नीDungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर में का यह मामला है, जहां के खुरदड़ा गांव का है, जहां पर आशा देवी के मायके से उसके पति अर्जुन का शव मिला था.
Read more »

'मम्मी बचा लो': लड़की को गलत नियत से देखने का आरोप लगने पर बेटे ने लगाई फांसी, मां ने सुनाई बेइज्जती की कहानी'मम्मी बचा लो': लड़की को गलत नियत से देखने का आरोप लगने पर बेटे ने लगाई फांसी, मां ने सुनाई बेइज्जती की कहानीहरियाणा के पलवल में लड़की को गलत नियत से देखने का आरोप लगने और मां के साथ हुई मारपीट से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Read more »

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी हुए लापता, चार दिन से नहीं मिली कोई खबर तो पिता ने दर्ज कराई FIRतारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी हुए लापता, चार दिन से नहीं मिली कोई खबर तो पिता ने दर्ज कराई FIR4 दिन से लापता है गुरचरण सिंह
Read more »

'हम बहुत परेशान हैं', 10 दिन से लापता गुरुचरण के पिता का छलका दर्द, बताया गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था'हम बहुत परेशान हैं', 10 दिन से लापता गुरुचरण के पिता का छलका दर्द, बताया गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ थागुरुचरण सिंह के पिता बेटे के लापता होने से बहुत दर्द झेल रहे हैं और काफी परेशान हैं। पिता हरगीत ने बताया कि गुरुचरण के लापता होने से पहले घर में कैसा-क्या माहौल था। वहीं,दोस्त भक्ति सोनी का कहना है कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुचरण का इंतजार करती रहीं, पर एक्टर नहीं...
Read more »

TV Adda: 15 दिन बाद भी ‘तारक मेहता’ एक्टर गुरुचरण का नहीं मिला सुराग, फैंस नाराज, कहा- सलमान फायरिंग केस में…22 अप्रैल से लापता गुरुचरण सिंह का 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:15:42