ChatGPT 4o Launched: OpenAI ने ChatGPT 4o लॉन्च किया है. दिलचस्प ये है कि ये भी सभी ChatGPT यूजर्स के लिए फ्री है. नए मल्टी मॉडल के जरिए अब टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि इमेज, विजुअल और वॉयस के जरिए भी ChatGPT से सवाल जवाब किया जा सकता है.
ChatGPT की भारी सफलता के बाद OpenAI ने एक नया AI मॉडल GPT-4o लॉन्च कर दिया है. यहां o का मतलब Omni है. कंपनी ने कहा है कि ये इंसान और कंप्यूटर के बीच के इंट्रैक्शन के लिए एक बड़ा कदम है. ये नया मॉडल रियल टाइम टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो पर काम करता है.
ग़ौरतलब है कि मौजूदा ChatGPT सिर्फ़ टेक्स्ट पर काम करता है. कंपनी के मुताबिक़ GPT 4o GPT 4 का ही एक आइटरेशन है जो बेहद फ़ास्ट और ये टेक्स्ट, विजन और ऑडियो पर काम करता है. OpenAI CTO मीरा मुराती ने GPT 4o का ऐलान करते हुए कहा कि ये सभी GPT यूज़र्स के लिए फ़्री है और पेड यूज़र्स के लिए ज़्यादा लिमिट दिया जाएगा. OpenAI CEO Sam Altman ने कहा कि ये मॉडल दरअसल मल्टीमॉडल है जो वॉयस, टेक्स्ट और इमेज के ज़रिए भी कमांड ले सकता है. तीनों तरह से कमांड लेकर GPT 4o ख़ुद से कॉन्टेंट जेनेरेट कर सकता है. यानी अब सिर्फ़ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि विज़ुअल, इमेज या ऑडियो को भी ChatGPT समझ पाएगा. Introducing GPT-4o, our new model which can reason across text, audio, and video in real time.It's extremely versatile, fun to play with, and is a step towards a much more natural form of human-computer interaction : pic.twitter.com/VLG7TJ1JQxAdvertisement— Greg Brockman May 13, 2024क्या है GPT-4o OpenAI ने GPT-4o का डेमो भी दिया है जो बेहद दिलचस्प है. कैमरा ChatGPT इंटरफेस में जा कर आप अगर अपने कैमरा का ऐक्सेस देंगे तो आस पास की चीजों को देख कर GPT 4o बता देगा कि क्या हो रहा है. यानी GPT 4o आपके चारों की तरफ की चीजों को देख कर समझ सकता है कि क्या हो रहा है. उदाहरण के तौर पर कौन क्या कर रहा है, किसने क्या पहन रखा है या फिर क्या चीजें रखी हैं -- ये सबकुछ GPT 4o देख कर समझ सकता है और आप इससे जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. Developing story... Live TV
Chat Gpt Open AI Mira Murati Sam Altman Gpt Free AI LLM Language Model
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये हैं प्रीमियम ग्लास डोर वाले Haier के नए रेफ्रिजरेटर्स, स्मार्ट पैनल समेत कई एडवांस टेक्नोलॉजी से हैं लैस...Haier ने भारत में Vogue सीरीज के नए रेफ्रिजरेटर मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स.
Read more »
Vivo T3x स्मार्टफोन की भारत में दस्तक, इसमें है 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दाम 15000 से भी कमVivo T3x launched: वीवो टी3एक्स स्मार्टफोन को भारत में 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। जानें सारे फीचर्स...
Read more »
5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo K12, चेक करें दामओप्पो ने अपने ग्राहकों के लिए के सीरीज में एक नया फोन Oppo K12 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। फोन को कंपनी 6.
Read more »
'भविष्य में सभी कार इलेक्ट्रिक होंगी' : चीनी प्रधानमंत्री से मुलाकात पर बोले एलन मस्कएलन मस्क ने कहा कि टेस्ला शायद इस महीने से चीन के ग्राहकों के लिए एफएसडी लॉन्च कर सकती है.
Read more »
वीवो ने भारत में लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y18e, इसमें है 5000mAh बैटरी और 6.56 इंच स्क्रीनVivo Y18e Launched: वीवो ने भारत में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ आता है। जानें दाम व सारे फीचर्स...
Read more »
