गुरुचरण सिंह के पिता बेटे के लापता होने से बहुत दर्द झेल रहे हैं और काफी परेशान हैं। पिता हरगीत ने बताया कि गुरुचरण के लापता होने से पहले घर में कैसा-क्या माहौल था। वहीं,दोस्त भक्ति सोनी का कहना है कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुचरण का इंतजार करती रहीं, पर एक्टर नहीं...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को लापता हुए 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, पर कहीं कुछ पता नहीं है। परिवार का भी बुरा हाल है। अब तक कोई इस बात को हजम नहीं कर पा रहा है कि गुरुचरण सिंह अचानक लापता हो गए। गुरुचरण सिंह 22 फरवरी से गायब हैं, और अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। गुरुचरण सिंह के पिता ने पुलिस में बेटे के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और बताया था कि गुरुचरण ने दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे और उनकी फ्लाइट थी। पर एक्टर ने फ्लाइट ही नहीं ली और तभी से गायब हैं। गुरुचरण के पिता ने हाल ही 'ईटाइम्स' से बात की। 10 दिन से ज्यादा हो गए और बेटे का कुछ पता नहीं। इसका दुख और गुस्सा उनकी बातों और आवाज में साफ झलका।Gurucharan Singh के पिता हरगीत सिंह ने कहा, 'जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है। हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें। हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस से कुछ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं।' 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह ने खुद रची लापता होने की साजिश! पालम में क्यों छोड़ दिया फोन?गुरुचरण सिंह के पिता ने बताई बेटे के लापता होने से एक दिन पहले की बातगुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं, लेकिन इससे एक दिन पहले उन्होंने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उस बारे में बात करते हुए पिता हरगीत ने बताया कि कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ था। बस सभी लोग घर पर थे, सब बहुत अच्छा लग रहा था। अगले दिन उसे को मुंबई जाना था। View this post on Instagram A post shared by Gurucharan Singh official गुरुचरण सिंह के लापता होने और बकाया पैसे न देने की खबरों पर यह बोले 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर असित मोदी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लापता एक्टर गुरुचरण सिंह करने वाले थे शादी, आखिरी बार ATM से निकाले थे 7 हजार रुपयेभक्ति सोनी ने बताया गुरुचरण और मुंबई एयरपोर्ट का किस्सागुरुचरण सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर उनके दोस्त भक्ति सोनी लेने आने आने वाली थीं। लेकिन जेडी मजीठिया ने 'ईटाइम्स' को बताया था कि गुरुचरण एयरपोर्ट पर पहुंचे ही नहीं और भक्ति सोनी इंतजार कर वापस आ गईं। भक्ति सोनी ने इस बारे में कहा, 'मैं एयरपोर्ट पर गई थी, और उनका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आए। मैंने उन्हें कॉल करने की कोशिश की, लेकिन मैं उनसे संपर्क नहीं कर सकी। इसलिए, मुझे लगा कि उन्होंने शायद अपनी ट्रिप कैंसल कर दी है। फिर अगले दिन, मुझे पता चला कि उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।' View this post on Instagram A post shared by Gurucharan Singh official गुरुचरण सिंह को लेने एयरपोर्ट गई थीं भक्ति सोनी, 'तारक मेहता' के सोढ़ी ने इस शख्स को किया था आखिरी मैसेजगुरुचरण की मां के संपर्क में भक्ति सोनीभक्ति सोनी ने आगे कहा, 'मैं अब गुरुचरण की मां के संपर्क में हूं। वह उनके दोस्तों को यह जानने के लिए कॉल करती हैं कि क्या गुरुचरण हममें से किसी के साथ संपर्क में है। हमें उम्मीद है कि पुलिस को कुछ जानकारी मिलेगी। हम उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।' तारक मेहता.
..के लापता एक्टर गुरुचरण सिंह की होने वाली थी शादी, पैसों की तंगी से थे परेशानगुरुचरण सिंह ने रची लापता होने की साजिश?वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुचरण सिंह ने अपने लापता होने की साजिश रची है। 'न्यूज18' के हवाले से बताया गया कि दिल्ली पुलिस का कहना है कि गुरुचरण ने अपना फोन पालम इलाके में ही छोड़ दिया और खुद के लापता होने की योजना बनाई होगी। एक्टर का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं, पर अब तक कुछ पता नहीं चला है।
Gurucharan Singh Missing गुरुचरण सिंह तारक मेहता Gurucharan Singh Taarak Mehta Gurucharan Singh Age Gurucharan Singh Alive Entertainment News Gurucharan Singh Family Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Show Mr Sodhi Gurucharan Singh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
30 हजार रुपये महीना स्कूल फीस दे रहे पिता का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, लोगों ने बताया- ब्रांडेड एजुकेशन का सचसोशल मीडिया पर 30 हजार रुपये महीना स्कूल फीस दे रहे पिता का छलका दर्द.
Read more »
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह किडनैप, CCTV फुटेज आया सामनेतारक मेहता का उल्टा चश्मा के गुरुचरण सिंह उर्फ रोशन सिंह सोढ़ी 22 अप्रैल से लापता हैं, दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
Read more »
सप्ताह के पहले ही दिन लगेगी लॉटरी, पढ़ें मेष से मीन का राशिफलसप्ताह के पहले ही दिन लगेगी लॉटरी, पढ़ें मेष से मीन का राशिफल
Read more »
राजस्थान: मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या, तीन दिन बाद भी कोई गिरफ़्तारी नहीं- ग्राउंड रिपोर्टएक मस्जिद के अंदर मौलवी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या होने के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.
Read more »
कोटा से 11 दिन पहले लापता छात्रा लुधियाना से मिली, मिसगाइड करने को छोड़ा था सुसाइड नोटकोटा से 11 दिन पहले गायब हुई एक छात्रा को पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया है. वह यहां नीट की तैयारी करती थी. ठीक इसी तरह तीन दिन पहले नीट की तैयारी करने वाला एक छात्र भी लापता हो गया था. उसे भी कोटा पुलिस ने मथुरा से ट्रेस कर बरामद किया था. एक के बाद एक कोटा से छात्र-छात्राओं के भाग जाने का मामला सामने आ रहा है.
Read more »
