राजस्थान: मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या, तीन दिन बाद भी कोई गिरफ़्तारी नहीं- ग्राउंड रिपोर्ट

United States News News

राजस्थान: मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या, तीन दिन बाद भी कोई गिरफ़्तारी नहीं- ग्राउंड रिपोर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 436 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 178%
  • Publisher: 51%

एक मस्जिद के अंदर मौलवी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या होने के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.

राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना इलाक़े की एक मस्जिद के अंदर मौलवी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या होने के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभियुक्तों का कोई पता नहीं लगा सकी है. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले में जल्द गिरफ़्तारी होगी, लेकिन इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है.

कुर्ता पायजामा पहने इन सभी के चेहरों पर मायूसी है. बुजुर्ग अपने भतीजे और बच्चे अपने मौलाना माहिर की हत्या के मामले में बयान दर्ज करवाने आए हैं. यह सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुसलमान उम्मीदवारों का क्या है चुनावी समीकरण- ग्राउंड रिपोर्टबीजेपी के लिए महाराष्ट्र में कितना मुश्किल है 2019 वाला प्रदर्शन दोहराना- ग्राउंड रिपोर्टरामगंज थाने से क़रीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कंचन नगर में मोहम्मदी मस्जिद है. मस्जिद के सामने खाली ज़मीन है और अंदर सादा कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं. क़रीब चार सौ गज ज़मीन पर बनी मस्जिद परिसर में प्रवेश करते ही सीधे हाथ की ओर मस्जिद बनी है और उसके ठीक सामने एक कमरा बना हुआ है. कमरे पर पुलिस ने ताला लगाया हुआ है, किसी का भी कमरे में प्रवेश बंद है.इसी कमरे में 27 अप्रैल की देर रात करीब ढाई बजे मौलाना मोहम्मद माहिर की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन मौलाना का शव उत्तर प्रदेश ले गए, जहां 28 अप्रैल को उन्हें सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया है. मौलाना की हत्या के बाद अजमेर कलेक्टर कार्यालय पर मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग की. जबकि, 28 अप्रैल की सुबह मृतक मौलाना के चाचा और मौलाना के शागिर्द रामगंज थाने अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे. रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार खींची कहते हैं, "27 की सुबह क़रीब तीन बजे थाने में सूचना मिली कि मोहम्मद माहिर मौलवी की हत्या कर दी गई है. हम मौक़े पर पहुंचे, जानकारी जुटाने पर पता चला कि तीन अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने लकड़ियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी." मृतक मौलाना के चाचा उत्तर प्रदेश से आए हैं. इनकी उम्र 50 साल है. पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज कराने के लिए अजमेर रुके हुए हैं. उन्होंने बताया, "हम चाहते हैं कि अपराधी पकड़े जाएं और उन्हें सख्त सज़ा दी जानी चाहिए. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधी पकड़े जाएंगे लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है." मोहम्मदी मस्जिद के पास ही रहने वाले शोएब और मौलाना से परिचित शोएब कहते हैं, "हमारी मांग है कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी हो. पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपए का मुआवज़ा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए."थाना रामगंज प्रभारी रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार खींचीरविंद्रमौलाना मोहम्मद माहिर की हत्य़ा के तीसरे दिन 29 अप्रैल तक भी पुलिस के हाथ अभियुक्तों को लेकर कोई साक्ष्य नहीं लगा है. रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार खींची कहते हैं, "मौक़े पर एफएसएल टीम और डॉग स्कवॉड बुला कर साक्ष्य जुटाए गए हैं." "थाने पर एफ़आईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. तीनों की गिरफ्तारी होने पर हत्या के कारणों और अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिल पाएगी."क्या इस हत्याकांड में सांप्रदायिकता से जुड़ी जानकारी सामने आई है? इस सवाल पर थाना प्रभारी खींची कहते हैं, "सांप्रदायिक घटना वाली कोई बात सामने नहीं आई है और ना ही अभी तक इस तरह के कोई तथ्य सामने आए हैं." मस्जिद की देखरेख कर रहे आसिफ़ ख़ान कहते हैं, "यदि पुलिस जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो फिर समाज के लोगों की राय से क़दम उठाएंगे और धरना दिया जाएगा. घटना के बाद से ही पूर्व के मौलाना ज़ाकिर साहब के घर बच्चे रह रहे हैं. अब मस्जिद में कोई नहीं रहता है, लोग सिर्फ़ नमाज़ पढ़ने आते हैं."ज़कात क्या है, इस्लाम के इस नियम के बारे में आप कितना जानते हैं?मस्जिद परिसर में मौजूद इस कमरे में ही मौलाना अपने छात्रों के साथ सो रहे थे, जब उनकी हत्या की गई.मौलाना मोहम्मद माहिर के साथ ही मस्जिद परिसर में बने कमरे में उत्तर प्रदेश के छह नाबालिग़ बच्चे भी साथ रहते थे.रामगंज पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज करवाने के बाद साजिद कहते हैं, "दो साल से मस्जिद में ही पढ़ाई करते हैं और यह मेरा तीसरा साल है." साजिद बताते हैं कि, "हम सब खाना खा कर मौलाना साहब के साथ ही कमरे में सो रहे थे. अचानक कुछ लोग आए और मौलाना साहब को डंडे मारे तो हम सब बच्चे आवाज़ सुन कर उठ गए." घटना को याद करते हुए साजिद कहते हैं, "वह तीन लोग थे. तीनों ने काले कपड़े पहने हुए थे और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. हाथों में ग्लव्स पहने हुए थे और उनके हाथों में डंडे थे." घटना की जानकारी देते हुए साजिद कहते हैं, "उन्होंने हम बच्चों को धमकी दे कर कमरे से बाहर निकाल दिया और उन तीन में से एक शख्स हमारे साथ खड़ा रहा. उस शख्स ने हमें धमकी दी कि अगर आवाज़ की और शोर मचाया तो हमें भी जान से मार देंगे." "उनमें से एक गैलरी में गया और फिर कुछ देर में पीछे की दीवार फांद कर सभी भाग गए. हमसे उम्र में बड़े दो बच्चों ने मौलाना साहब को देखा और हम छोटे बच्चे पड़ोसियों को बुलाने चले गए."मुस्लिम स्वाधीनता सेनानी ने दिया था 'भारत माता की जय' का नारा?लाहौर में बीवी की इजाज़त के बिना दूसरी शादी करने वाले पति को सज़ा, क्या कहता है पाकिस्तान का क़ानूनमस्जिद के पास ही रहने वाले एक शख़्स मौलाना मोहम्मद माहिर की एक तस्वीर हमें दिखाते हैं. इस तस्वीर में मौलाना सफ़ेद कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं, गले में फूलों की माला, चेहरे पर बड़ी दाढ़ी और शांत मिजाज नजर आता है. मृतक मौलाना माहिर के चाचा अकरम नम आंखों और हल्की आवाज़ में कहते हैं, "हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. मौलाना साहब ने कभी किसी तरह की धमकी या परेशानी के बारे में कभी नहीं बताया. हमारा गांव गंगा किनारे बसा हुआ है, बहुत थोड़े लोग हैं और बहुत खुशहाल गांव है हमारा." मौलाना माहिर के परिचित शोएब कहते हैं, "मौलाना साहब अपने काम से काम रखते थे. हिंदू और मुसलमान सभी के साथ उनका अच्छा व्यवहार था और उनका सबसे मिलनसार व्यवहार था." मोहम्मदी मस्जिद की देखरेख करने वाले आसिफ़ ख़ान बीबीसी से कहते हैं, "मौलाना माहिर का अब तक रहे तीन मौलाना में सबसे अच्छा व्यवहार था. वह सभी के साथ अच्छे से रहते थे और सभी को नेक राह पर चलने की सलाह देते थे."दिल्ली में नमाज़ पढ़ते लोगों के साथ बदसलूकी के बाद सब इंस्पेक्टर निलंबितमृतक मौलाना से पहले शोएब के पिता मस्जिद के मौलाना थे.मौलाना मोहम्मद माहिर उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले से क़रीब चालीस किलोमीटर दूर साहबाद तहसील के रायपुर गांव के रहने वाले थे.कई साल पहले छात्र जीवन में अजमेर की इसी मस्जिद में स्टूडेंट बन कर उन्होंने धार्मिक शिक्षा ली. वह वापस उत्तर प्रदेश लौट गए थे और बीते क़रीब सात साल पहले फिर अजमेर लौटे थे. शोएब बताते हैं, "कई साल पहले मौलाना साहब मदरसे के छात्र हुआ करते थे, वह तब से परिचित हैं. छह महीने पहले हमारे पिता ज़ाकिर साहब की मृत्यु हो गई. उनके बाद से मोहम्मद माहिर मौलाना बने और अच्छे से संचालन कर रहे थे."वह बताते हैं, "मौलाना साहब की अभी शादी भी नहीं हुई थी और रिश्ते की बातचीत चल रही थी. उनके पिता असलम खेतीबाड़ी करते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही वह सदमे में हैं और खाट पर हैं." आसिफ़ ख़ान बताते हैं, "इनसे पहले ज़ाकिर साहब मौलाना थे उन्होंने ही मोहम्मद माहिर को बुलवाया था और यह उन्हीं के शागिर्द थे." राजस्थान: कोटा के स्कूल में धर्मांतरण के आरोप में निलंबित शिक्षक बोले- 'हम हैं बेकसूर', क्या है मामलाबाबर की बेटी की कहानी जिसने ठुकराए थे ऑटोमन सुल्तान के शाही फरमानमस्जिद में बने कमरे में मौलाना के साथ रह रहे बच्चे बीबीसी से बताते हैं, "मौलाना साहब हमें कुरान शरीफ़ सिखाते थे. जिनका मदरसा है उन्हीं ने मौलाना साहब को पढ़ाया था." आसिफ़ ख़ान कहते हैं, "मौलाना माहिर बच्चों को इस्लाम के बारे में धार्मिक शिक्षा देते थे. बच्चे सुबह पांच बजे उठते थे फिर नमाज पढ़ते थे. इसके बाद नाश्ता कर फिर सुबह सात से ग्यारह बजे तक पढ़ते थे. दो घंटे रेस्ट के बाद फिर पढ़ाई करते थे. जबकि, जुम्मे रात को छुट्टी रहती थी." आसिफ़ खान बताते हैं, "मौलाना लोगों को इस्लाम की जानकारी देते और नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित करते थे." क्या कभी किसी तरह की धमकी, परेशानी या विवाद का ज़िक्र मौलाना माहिर ने किया था. इस सवाल के जवाब में उनके साथ रहने वाले बच्चे और उनके चाचा इनकार करते हैं. लेकिन, आसिफ ख़ान कहते हैं, "एक बार मौलाना साहब ने कहा था कि आसिफ़ भाई मुझे लोग परेशान कर रहे हैं अगर आप कहोगे तो मैं चला जाऊंगा. स्थानीय लोग मुझ पर उंगली उठाते हैं, क्योंकि मैं लोगों को धर्म की बात सिखाता हूं."मस्जिद की जमीन से जुड़ा विवाद सरस दूध प्लांट के नज़दीक कंचन नगर में क़रीब चार सौ गज में बनी मस्जिद की दीवार के पीछे का खाली प्लॉट और बसी कॉलोनी दौराई ग्राम पंचायत में आती है. शोएब बताते हैं, "मस्जिद जिस ज़मीन पर बनी है यह ज़मीन एक बाबा की हुआ करती है. उनके इंतकाल के बाद आसिफ़ भाई इसकी देखरेख करते हैं." "कई बार चर्चाओं में रहा है कि इस मस्जिद कि कुछ लोग मस्जिद की इस ज़मीन को बेचने का प्रयास कर रहे हैं." मस्जिद की देखरेख कर रहे आसिफ़ खान कहते हैं, "यहां एक बाबा मोहम्मद हुसैन थे, यह ज़मीन उन्हीं के नाम से रजिस्टर्ड है. यहां मस्जिद की कोई कमेटी नहीं है. मैं मस्जिद की देखरेख करता हूं." तीस साल के मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या के बाद से ज़िला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. स्थानीय लोगों में रोष है. रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. लेकिन, तीन दिन बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष है.क्या बच सकते थे जुनैद और नासिर, पुलिस की कार्रवाई और चश्मदीदों के सवाल - ग्राउंड रिपोर्टबीबीसी दुनिया: ग़ज़ा में इसराइल के हमलों के बीच बने हालात का आंखों देखा हालप्राची निगम को यूपी बोर्ड टॉप करने के बावजूद किस बात का है अफ़सोस?दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, क्या बीजेपी बनाएगी पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार?तारक मेहता के गुमशुदा 'सोढ़ी' की तलाश जारी, कर्ज से उबर कर कैसे टीवी स्टार बने गुरचरण सिंहदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, क्या बीजेपी बनाएगी पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार?पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती मामला: सीबीआई जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, क्या कह रहे हैं शिक्षकइंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन लिया वापस, सूरत की हो रही है चर्चाशहबाज़ शरीफ़ ने इसहाक़ डार को पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री क्यों बनाया?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंदिरा गांधी के निधन के बाद कांग्रेस ने समाज को बांटा और चुनाव जीता, BJP नेता ने बताया दोनों दलों का अंतरपाटिल ने सभा को बताया, “1984 में, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने ‘KHAM’ (क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी, मुस्लिम) सिद्धांत को अपनाया था।' पढ़ें कमल सैय्यद की रिपोर्ट।
Read more »

सरबजीत सिंह के दोषी अमीर सरफराज की हत्या, रणदीप हुड्डा ने किया ट्वीट- 'Unknown Men' शुक्रियासरबजीत सिंह के दोषी अमीर सरफराज की हत्या, रणदीप हुड्डा ने किया ट्वीट- 'Unknown Men' शुक्रियासरबजीत सिंह के हत्या के आरोपी अमीर सरफराज उर्फ तांबा की हत्या की खबर सामने आने के बाद, रणदीप हुड्डा ने पोस्ट शेयर करते हुए उस 'अज्ञात हमलावर' का शुक्रिया किया है.
Read more »

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाईईडी की कार्रवाई के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाईरांचीः हेमंत सोरेन की ईडी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी पर फैसला अभी तक नहीं आया है। कपिल सिब्बल ने दुविधा की स्थिति में आग्रह किया है।
Read more »

मस्जिद में घुसकर की मौलवी की पीट-पीटकर हत्या, नकाबपोश हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाममृतक मौलवी उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी था और वह 30 वर्ष का था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:38