Josh Inglish: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस आईपीएल ऑक्शन के बाद एक बार फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीदा. ऑक्शन में बिकने के बाद ये बात सामने आई थी कि वह सीजन में सिर्फ 4 मैच में खेलेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अपना प्लान बदल रहे हैं.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई.कई खिलाड़ियों को मोटी रकम में खरीदा गया. उसी में से एक ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश भी हैं. जोश इंग्लिश को ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने खरीदा है.
लखनऊ को आईपीएल 2026 के लिए इंग्लिस पर 8.60 करोड़ की बोली लगाई. लखनऊ ने जब इस खिलाड़ी को खरीदा तो ये कहा जाने लगा कि टीम के लिए ये घाटे का सौदा है, लेकिन अब इंग्लिश आईपीएल 2026 के लिए अपना हनीमून प्लान कैंसिल करने की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल जोश इंग्लिस ने ऑक्शन से पहले ये घोषणा कर दी थी कि वह आगामी सीजन में सिर्फ 4 आईपीएल मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस वजह से जब उनका नाम पहले सेट में आया तो किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई. सिर्फ इतना ही नहीं, 4 मैच की उपलब्धता के कारण ही उनकी पिछली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया, लेकिन अब मामला कुछ और हो गया है. दरअसल ऑक्शन में भारी-भरकम पैसा मिलने के बाद जोश इंग्लिस अपना आईपीएल प्लान बदल सकते हैं. क्या पंजाब किंग्स को इंग्लिस ने दिया धोखा? पंजाब किंग्स की टीम ने जोश इंग्लिस को आईपीएल 2025 में 2.60 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. इंग्लिस को पिछले सीजन में पंजाब की तरफ से 11 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 162.6 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन के दम पर इंग्लिस का रिटेन होना तय था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नवंबर में रिटेंशन से ठीक पहले पंजाब को ये बताया कि वह सिर्फ 4 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. वहीं अब जब जोश इंग्लिस को लेकर ये कहा जा रहा है कि वह पूरे सीजन के लिए खेल सकते हैं तो पंजाब किंग्स ने अपनी नराजगी जताई है. पंजाब किंग्स के अधिकारी इस बात से नाराज हैं कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई. पंजाब के को ओनर नेस वाडिया ने भी जोश इंग्लिस के इस व्यवहार पर निराशा जताई है. ये भी माना जा रहा है कि टीम बसीसीआई के इसकी शिकायत भी कर सकती है. यही वजह है कि जोश इंग्लिस को लेकर ये कहा जा रहा है कि उन्होंने पंजाब किंग्स को पैसों के लिए झूठ बोला है.
Josh Inglis News Josh Inglis Honeymoon Josh Inglis Ipl 2026 Josh Inglis Lsg Josh Inglis Ipl Acution Josh Inglis Ipl 2026 Price जोश इंग्लिस न्यूज जोश इंग्लिस आईपीएल 2026 जोश इंग्लिस हनीमून प्लान जोश इंग्लिस आईपीएल 2026 प्राइस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश पहली बार मंदी में, दूसरी तिमाही में 8.6 फीसदी घटेगी जीडीपी : आरबीआईदेश पहली बार मंदी में, दूसरी तिमाही में 8.6 फीसदी घटेगी जीडीपी : आरबीआई RBI Banks SlowDown Lockdown RBI
Read more »
Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में उछालसेंसेक्स 7.49 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 52872.51 के स्तर पर खुला। निफ्टी 8.60 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 15843.00 के स्तर पर खुला।
Read more »
Stock Market: मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स अब भी 58200 के पारसेंसेक्स 29.22 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 8.60 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,353.50
Read more »
इस गेम ने जीता पूरी दुनिया का दिल, क्या आपने खेला है Wordleवर्डले (Wordle) को ब्रुकलिन के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले (Josh Wardle) ने डेवलप किया है।
Read more »
भारत में घरेलू हवाई यात्री ट्रैफिक जुलाई में 8.6 प्रतिशत बढ़ाभारत में घरेलू हवाई यात्री ट्रैफिक जुलाई में 8.6 प्रतिशत बढ़ा
Read more »
BGT 2024: ও না থাকায় খুশি হয়েছি, হাঁফ ছেড়ে বেঁচেছেন হ্যাজেলউড! কার আতঙ্কে ভোগেন অজি তারকা?Josh Hazlewood Honest Admission About This Indian Batter Before BGT 2024
Read more »
