8th Pay Commission: चपरासी से IAS तक, किसकी बढ़ जाएगी कितनी सैलरी? नए साल से पहले जान लीजिए पूरा कैलकुलेशन

8Th Pay Commission News

8th Pay Commission: चपरासी से IAS तक, किसकी बढ़ जाएगी कितनी सैलरी? नए साल से पहले जान लीजिए पूरा कैलकुलेशन
7Th Pay CommissionFitment FactorSalary Hike
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 53%

8th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग की समय सीमा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है, जिसके बाद आठवां वेतन आयोग लागू होने की संभावना है। फिटमेंट फैक्टर 2.

नई दिल्ली| सातवें वेतन आयोग की समय सीमा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है यानी 8 दिन बाद आठवां वेतन आयोग लागू होने की संभावना है। देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। क्योंकि, इसका सीधा असर 1.19 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ने वाला है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में उम्मीदें भी तेज हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.

15 तय होता है, तो सैलरी और पेंशन में असल बढ़ोतरी कितनी होगी? सैलरी में इजाफा पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा, क्योंकि यही फैक्टर नई बेसिक सैलरी तय करता है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर लेवल-1 से लेवल-18 तक यानी चपरासी से लेकर आईएएस तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी? चपरासी से IAS तक, कितनी कितनी बढ़ेगी सैलरी? ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे Level 1 ₹ 18,000 ₹ 38,700.00 Level 2 ₹ 19,900 ₹ 42,785.00 Level 3 ₹ 21,700 ₹ 46,655.00 Level 4 ₹ 25,500 ₹ 54,825.00 Level 5 ₹ 29,200 ₹ 62,780.00 Level 6 ₹ 35,400 ₹ 76,110.00 Level 7 ₹ 44,900 ₹ 96,535.00 Level 8 ₹ 47,600 ₹ 102,340.00 Level 9 ₹ 53,100 ₹ 114,165.00 Level 10 ₹ 56,100 ₹ 120,615.00 Level 11 ₹ 67,700 ₹ 145,555.00 Level 12 ₹ 78,800 ₹ 169,420.00 Level 13 ₹ 118,500 ₹ 254,775.00 Level 13 ₹ 131,100 ₹ 281,865.00 Level 14 ₹ 144,200 ₹ 310,030.00 Level 15 ₹ 182,200 ₹ 391,730.00 Level 16 ₹ 205,400 ₹ 441,610.00 Level 17 ₹ 225,000 ₹ 483,750.00 Level 18 ₹ 250,000 ₹ 537,500.00 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। हालांकि, सरकार को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर करने में करीब दो साल लग सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद भी है। फिटमेंट फैक्टर क्या होता है? फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन। फिटमेंट फैक्टर कैसे तय होता है? एक्सपर्ट बताते हैं कि फिटमेंट फैक्टर तय करते समय कई आर्थिक और संस्थागत पहलुओं को देखा जाता है। आमतौर पर इसमें बेसिक पे + ग्रेड पे को आधार बनाकर जरूरी बढ़ोतरी का आकलन किया जाता है। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: आपकी सैलरी से हर साल उड़ सकते हैं लाखों रुपए, लेकिन कैसे? समझें पूरा कैलकुलेशन फिटमेंट फैक्टर किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है? महंगाई और जीवन-यापन की लागत CPI और CPI-IW के आंकड़े सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट कुल वेतन खर्च की सीमा प्राइवेट सेक्टर से सैलरी की तुलना इंडस्ट्री सैलरी सर्वे और मार्केट बेंचमार्क 2.15 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी कैसे बढ़ेगी? कैलकुलेशन से समझें अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और फिटमेंट फैक्टर 2.15 तय होता है, तो: ₹18,000 × 2.15=₹38,700 यानी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹38,700 हो जाएगी। अगर मौजूदा बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो: ₹50,000 × 2.15=₹1,07,500 मतलब नई बेसिक सैलरी ₹1,07,500 तक पहुंच सकती है। सिर्फ बेसिक नहीं, कुल कमाई भी बढ़ेगी हो सकती है अब तक की सबसे बड़ी सैलरी बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर 2.15 होने पर बेसिक सैलरी दो गुने से ज्यादा हो जाती है। चूंकि DA, HRA और पेंशन जैसी सुविधाएं बेसिक सैलरी पर ही तय होती हैं, इसलिए कुल मासिक कमाई और रिटायरमेंट बेनिफिट्स में भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.15 तय होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी सैलरी बढ़ोतरी में से एक हो सकती है। अब सबकी नजरें सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

7Th Pay Commission Fitment Factor Salary Hike Pensioners Basic Salary Central Government Employees Salary Calculation IAS Salary New Delhi 8Th Pay Commission Dashboard

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

9 દિવસ પછી લાગુ થશે 8મું પગાર પંચ, જાણો કેટલો થશે કેન્દ્રીય કર્મચારીઓના પગારમાં વધારો9 દિવસ પછી લાગુ થશે 8મું પગાર પંચ, જાણો કેટલો થશે કેન્દ્રીય કર્મચારીઓના પગારમાં વધારો8th Pay Commission Latest News: 31 ડિસેમ્બર, 2025એ કેન્દ્ર સરકારના કર્મચારીઓ અને પેન્શનરો માટે એક મહત્વપૂર્ણ તારીખ છે, કારણ કે આ દિવસે 7મા પગાર પંચનો કાર્યકાળ ઔપચારિક રીતે સમાપ્ત થશે.
Read more »

8th Pay Commission Salary Hike: కేంద్ర ప్రభుత్వ ఉద్యోగులకు సూపర్ న్యూస్.. బేసిక్ పే ఇలా నిర్ణయిస్తే భారీగా జీతాలు..!8th Pay Commission Salary Hike: కేంద్ర ప్రభుత్వ ఉద్యోగులకు సూపర్ న్యూస్.. బేసిక్ పే ఇలా నిర్ణయిస్తే భారీగా జీతాలు..!7th Pay Commission Vs 8th Pay Commission: ప్రస్తుతం 8వ వేతన సంఘం చుట్టే కేంద్ర ప్రభుత్వ ఉద్యోగుల మధ్య చర్చ జరుగుతోంది. జీతాల నిర్మాణం ఎలా ఉంటుంది..? ఫిట్‌మెంట్ ఫ్యాక్టర్ ఎంత నిర్ణయిస్తారు..? ఎప్పటి నుంచి కొత్త పే కమిషన్ నిబంధనలు అమల్లోకి వస్తాయి..? వంటి అంశాలపై మాట్లాడుకుంటున్నారు.
Read more »

8th Pay Commission: 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा 7वां वेतन आयोग, कब से लागू होगा नया कमीशन8th Pay Commission: 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा 7वां वेतन आयोग, कब से लागू होगा नया कमीशन8th Pay Commission Latest News: 7वें वेतन आयोग का 10 साल का टाइम पीरियड इसी महीने 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है. इसी के साथ 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में काफी उत्सुकता है.
Read more »

8th Pay Commission: 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा 7वां वेतन आयोग, कब से लागू होगा नया कमीशन8th Pay Commission: 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा 7वां वेतन आयोग, कब से लागू होगा नया कमीशन8th Pay Commission Latest News: 7वें वेतन आयोग का 10 साल का टाइम पीरियड इसी महीने 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है. इसी के साथ 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में काफी उत्सुकता है.
Read more »

8வது ஊதியக்குழு: 2026ல் ஓய்வுபெறும் அரசு ஊழியர்களுக்கு சம்பளம் / ஓய்வூதியம், எதில் அரியர் கிடைக்கும்?8வது ஊதியக்குழு: 2026ல் ஓய்வுபெறும் அரசு ஊழியர்களுக்கு சம்பளம் / ஓய்வூதியம், எதில் அரியர் கிடைக்கும்?8th Pay Commission Latest News: 2026 ஆம் ஆண்டு மத்திய அரசு ஊழியர்களுக்கு பல செய்திகள் காத்திருக்கின்றன. ஓய்வு பெரும் ஊழியர்களுக்கான ஒரு முக்கிய தகவலை இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »

8வது ஊதியக்குழு: குஷியில் அரசு ஊழியர்கள், எகிறும் குறைந்தபட்ச சம்பளம்... காரணம் இதுதான்8வது ஊதியக்குழு: குஷியில் அரசு ஊழியர்கள், எகிறும் குறைந்தபட்ச சம்பளம்... காரணம் இதுதான்8th Pay Commission Latest News: சம்பள உயர்வு தொடர்பாக ஊழியர்கள் முக்கிய சில கோரிக்கைகளை வைத்துள்ளனர். அவற்றை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:33:44