राजस्थान के जोधपुर में यूक्रेन के एक कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी की है. यह कपल तीन-चार साल से लिव-इन में रह रहा था. शादी के बाद दूल्हा 72 साल के स्टानिस्लाव और 27 साल की दुल्हन अनहेलीना बेहद खुश नजर आए.
राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर विदेशी मेहमानों की शाही शादी का गवाह बना. इस बार यहां यूक्रेन के रहने वाले एक जोड़े ने भारतीय तौर-तरीकों से प्रभावित होकर हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. यह कपल पिछले तीन-चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, लेकिन भारतीय परंपराओं से प्रभावित होकर उन्होंने पारंपरिक विवाह करने का फैसला लिया.
दरअसल, 72 साल के दूल्हा स्टानिस्लाव और 27 साल की दुल्हन अनहेलीना पहली बार भारत आए थे. भारतीय रस्मों और परंपराओं को देखकर दोनों इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में से शादी के लिए सूर्यनगरी जोधपुर को चुना. इस कपल के विवाह को कोऑर्डिनेट करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि रोहित और दीपक ने बताया कि दुल्हन अनहेलीना भारतीय रीति-रिवाजों से काफी प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने हर परंपरा को निभाया.बुधवार को जोधपुर पहुंचने के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं. दूल्हा राजसी अचकन, साफा और कलंगी पहनकर घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर आया. शहर के खास बाग में पारंपरिक ढंग से दूल्हे का टीका किया गया.यह भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड का दूल्हा और जर्मनी की दुल्हन... आखिर MP के शिवपुरी में आकर क्यों रचाया इस विदेशी जोड़े ने विवाह? इसके बाद वरमाला हुई और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी हुई. इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर से मांग भरी. इस कपल ने भारतीय परिधान पहनकर शादी की सभी रस्में पूरी कीं और गीतों पर ठुमके भी लगाए. Advertisement जोधपुर विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. यहां की स्थापत्य कला, मेहरानगढ़ किला और रंगीन बाजार सैलानियों को लुभाते हैं. यही वजह है कि कई विदेशी यहां शादियां करना पसंद करते हैं. इससे पहले भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उम्मेद भवन में विवाह रचाकर जोधपुर को सुर्खियों में ला दिया था. कंपनी प्रतिनिधि रोहित और दीपक ने कहा कि यूक्रेन से आए इस कपल ने भारतीय विवाह की परंपराओं को बेहद आत्मीयता के साथ अपनाया. भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था दिखी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ukraine Couple India Wedding Hindu Marriage Jodhpur Traditional Wedding Foreign Couple In India Jodhpur Tourist Wedding Indian Wedding For Foreigners Wedding Ceremony Jodhpur Wedding News Anhelina Stanislav Wedding
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
27 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 16! Flipkart Sale में खास ऑफरFlipkart Big Billion Days की शुरुआत कुछ दिन में होने जा रही है. सेल से पहले कुछ डील्स से खुलासा हो चुका है. इस डील की मदद से आपको कई हजार रुपयों का फायदा होगा.
Read more »
गुजरात का मज़दूर कल्याण बोर्ड 2017 से ठप, 72% पद ख़ाली: कैग रिपोर्टHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
BMW हादसा: 27 सितंबर तक बढ़ी गगनप्रीत की न्यायिक हिरासत, वकील ने कहा- बस और एंबुलेंस भी हैं दोषीदिल्ली के बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत अगले 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. अदालत 20 सितंबर को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी. इससे पहले सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल की दूरी और पुलिस की धारा बदलने पर सस्पेंस गहराता जा रहा है.
Read more »
क्या UN के कहने से गाजा का अपराधी हो जाएगा इजरायल, क्या होगा अगर जनसंहार साबित हो जाए?संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 72 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें दावा है कि इजरायल लगातार गाजा के खिलाफ जनसंहार कर रहा है. जनसंहार की पांच में से चार श्रेणियों में उसके नाम पर ग्रीन टिक है.
Read more »
जंजीरों में जकड़ी लड़की की मौत, राजदरिया जंगल में आर्केस्ट्रा का खौफनाक राजपलामू के राजदरिया जंगल में एक अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ पैर में जंजीर बंधी और शरीर पर चोटों के निशान। पुलिस को हत्या की आशंका शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आर्केस्ट्रा कनेक्शन की जांच तकनीकी छानबीन जारी। पहचान के लिए 72 घंटे तक शव सुरक्षित। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क...
Read more »
धरती से गायब हो रहे कीड़े! 72% जनसंख्या खत्म, इंसानों से दूर जगहों पर भी असर; बायोडायवर्सिटी खतरे मेंInsects Population Decline: 20 साल की स्टडी में सामने आया है कि उड़ने वाले कीड़ों की आबादी 72% घट गई. यह बायोडायवर्सिटी और इंसानी जीवन के लिए खतरा है.
Read more »
