Xiaomi ने चीन में नई Redmi K90 Series लॉन्च की है. जानें K90 और K90 Pro Max की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा, बैटरी और भारत में संभावित लॉन्च की जानकारी.
शाओमी ने हाल ही में चीन में नई Redmi K90 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें दो प्रीमियम मॉडल शामिल हैं. इसमें Redmi K90 और K90 Pro Max फोन दिए गए हैं. ये सीरीज पहले के K20 और K90 जैसे मॉडल्स की तरह हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाएगी.
दोनों फोन में Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है, जिससे ये डिवाइस प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं. Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby Vision का भी सपोर्ट है, जो वीडियो और गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाता है. ये भी पढ़ें- आईफोन 16 प्लस पर पहले नहीं मिली इतनी बड़ी छूट, खूब सस्ता हो गया ऐपल आईफोन, जल्दी खत्म होगा ऑफर ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है, और 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के ऑप्शन के साथ आता है. कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें ट्रिपल लेंस है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर , 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं. पावर के लिए इसमें 7,560mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ऑडियो के लिए Bose ट्यून किया गया ट्राई-स्पीकर सिस्टम और वूफर दिया गया है. रेडमी K90 के फीचर्स Redmi K90 में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले है और ये भी प्रीमियम एक्सपीरिएंस देता है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है. कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर , 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है. पावर के लिए इसमें 7,100mAh की बैटरी मिलती है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. दोनों डिवाइस में प्रीमियम डिजाइन, OLED डिस्प्ले और हाई-एंड परफॉर्मेंस मौजूद है, जिससे यह सीरीज गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतरीन साबित होती है. कीमतें और वेरिएंट्स: Redmi K90 Pro Max: इसके बेस वेरिएंट 12GB + 256GB के लिए CNY 3,999 और टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB के लिए CNY 5,299 है. दूसरी तरफ Redmi K90: बेस वेरिएंट 12GB + 256GB के लिए CNY 2,599 और टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB के लिए CNY 3,999 .
Redmi K90 Pro Max Xiaomi K90 Redmi K90 India Launch Redmi K90 Price K90 Pro Max Specs Redmi K90 Camera Redmi K90 Battery Poco X-Series Redmi K90 OLED Display Snapdragon 8 Elite Gen 5 Redmi K90 Series 2025 Xiaomi Premium Phones
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Poco F8 Ultra की बैटरी का हुआ खुलासा! सुनकर झूम उठेंगे फैन्स, फोन चलेगा पहले से और ज्यादारिपोर्ट्स के अनुसार, Poco F8 और F8 Pro को चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K90 और K90 Pro Max का ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है.
Read more »
Lamborghini की पावर वाला ये Redmi फोन मचा देगा गदर, फीचर्स और डिजाइन उड़ा देंगे होश!Redmi K90 Pro Max Lamborghini Edition: Redmi ने जबरदस्त K90 Pro Max Champion Edition पेश किया, जो Lamborghini Squadra Corse के खास कोलैबोरेशन से बना है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप का दमदार परफॉर्मेंस, 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले और हाई-एंड कैमरा सेटअप मिलेंगे.
Read more »
98-इंच डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 सीरीज हुई लॉन्च, Redmi Projector 4 Pro की भी हुई एंट्रीशाओमी ने नया Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 और Redmi Projector 4 Pro लॉन्च किया है। टीवी में 98 इंच का 4K डिस्प्ले और 5,700 निट्स ब्राइटनेस है। यह Android टीवी HyperOS 3 पर चलता है। Redmi Projector 4 Pro ऑटोफोकस और 120 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। Xiaomi TV S Pro Mini LED 2026 की कीमत लगभग 1,94,000 रुपये...
Read more »
Redmi ने लॉन्च किया सस्ता प्रोजेक्टर, दीवार बन जाएगी 120-inch का TVXiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें 600 ल्यूमेन की ब्राइटनेस मिलेगी. यानी इसकी ब्राइटनेस काफी ज्यादा है. इसकी मदद से आप किसी दीवार को एक टीवी में बदल सकते हैं. चूंकि, इसमें HyperOS मिलता है, तो स्मार्ट टीवी की तरह भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
Read more »
150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड वाली Redmi Watch 6 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांRedmi ने 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ Redmi Watch 6 लॉन्च की है। इसमें 1.
Read more »
