6वां चरण /7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू, 2014 में एनडीए को इनमें से 46 पर मिली थी जीत LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मप्र की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग 6वें चरण में 979 प्रत्याशी मैदान में, इनमें 9% यानी 83 महिलाएं; 374 करोड़ रु. की संपत्ति के साथ सिंधिया सबसे अमीर इस चरण में दिग्विजय, ज्योतिरादित्य, अखिलेश यादव, गौतम गंभीर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीटों पर भी मतदानलोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 में भाजपा इन 59 सीटों में से 45 पर जीती थी। वहीं, 1 पर सहयोगी पार्टी लोजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस ने 2, तृणमूल ने 8, सपा ने 1, इनेलो ने 2 सीटें हासिल की थीं।इस चरण में दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। मध्यप्रदेश में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ सीट पर वोटिंग है। बंगाल की बैरकपुर सीट के बूथ नंबर 116 और आरमबाग के बूथ नंबर 110 पर पुनर्मतदान हो रहा है। इसके अलावा त्रिपुरा के 168 पोलिंग बूथों और पुड्डुचेरी के 1 बूथ पर भी पुनर्मतदान हा रहा है।बंगाल में मतदान से पहले हिंसा। झारग्राम के गोपीबल्लभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। उधर, पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर में भी भाजपा के दो कार्यकर्ताओं अनंता गुचैत और रंजीत मैती को गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।मध्यप्रदेश की भोपाल सीट इस चरण की सबसे चर्चित सीट है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। वे 16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। साध्वी मालेगांव धमाको में आरोपी हैं। भोपाल भाजपा का गढ़ रहा है, यहां से लगातार 8 बार से पार्टी का उम्मीदवार जीता है। हालांकि, भाजपा ने इस बार मौजूदा सांसद आलोक संजर का टिकट काट दिया है।केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह से है। 2009 से पहले पूर्वी चंपारण मोतिहारी सीट थी। आजादी के बाद 1971 तक यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही। लगातार पांच बार यहां से विभूति मिश्र सांसद रह चुके हैं। 1989 में पहली बार राधामोहन सिंह इस सीट से जीते। वे यहां से पांच बार विजयी रहे हैं।उत्तरपूर्वी दिल्ली से भाजपा ने फिर भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी पर विश्वास जताया है। वे यहां से 2014 में भी जीते थे। कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को टिकट दिया है। वे 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दीक्षित इससे पहले 1984 से 89 तक कन्नौज से सांसद भी रहीं। आप ने दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया है। वे अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं।इस सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद महेश गिरी का टिकट काटकर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया है। गंभीर की टक्कर आप प्रत्याशी अतिशी मर्लेना से मानी जा रही है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित 2 बार सांसद रह चुके हैं।यहां तीन बड़े राजनीतिक घराने मैदान में हैं। इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में उन्होंने इनेलो के टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा ने राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भजनलाल परिवार से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है।इस बार भी अपनी परिवारिक सीट गुना से मैदान में हैं। वे इस सीट से 2002 से सांसद हैं। उनसे पहले इस सीट पर उनके पिता माधवराव सिंधिया भी एक बार सांसद रहे थे। माधवराव से पहले उनकी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया इस सीट से चार बार भाजपा के टिकट पर सांसद रही थीं। भाजपा ने इस बार सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को टिकट दिया है।सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वे पिछली बार पीलीभीत से जीतकर संसद पहुंचीं थीं। इस बार उन्होंने वह सीट बेटे वरुण गांधी के लिए छोड़ दी है। वरुण 2014 में सुल्तानपुर से जीते थे। कांग्रेस ने पूर्व सांसद संजय सिंह को टिकट दिया है। मेनका पीलीभीत से 6 बार सांसद रह चुकी हैं।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक को उतारा है। वहीं, जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को टिकट दिया है। भूपेंद्र सिंह तीन बार रोहतक सीट से सांसद रह चुके हैं।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस बार मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे इस सीट से 2009 में भी जीते थे। 2014 में वे ग्वालियर से चुनकर संसद पहुंचे थे। तोमर का मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है। भाजपा 1996 से मुरैना सीट पर जीतती रही है। उसने यहां से मौजूदा सांसद अनूप मिश्रा का टिकट काट दिया है।.
दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मप्र की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग 6वें चरण में 979 प्रत्याशी मैदान में, इनमें 9% यानी 83 महिलाएं; 374 करोड़ रु. की संपत्ति के साथ सिंधिया सबसे अमीर इस चरण में दिग्विजय, ज्योतिरादित्य, अखिलेश यादव, गौतम गंभीर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीटों पर भी मतदानलोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 में भाजपा इन 59 सीटों में से 45 पर जीती थी। वहीं, 1 पर सहयोगी पार्टी लोजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस ने 2, तृणमूल ने 8, सपा ने 1, इनेलो ने 2 सीटें हासिल की थीं।इस चरण में दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मध्यप्रदेश की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। मध्यप्रदेश में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ सीट पर वोटिंग है। बंगाल की बैरकपुर सीट के बूथ नंबर 116 और आरमबाग के बूथ नंबर 110 पर पुनर्मतदान हो रहा है। इसके अलावा त्रिपुरा के 168 पोलिंग बूथों और पुड्डुचेरी के 1 बूथ पर भी पुनर्मतदान हा रहा है।बंगाल में मतदान से पहले हिंसा। झारग्राम के गोपीबल्लभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। उधर, पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर में भी भाजपा के दो कार्यकर्ताओं अनंता गुचैत और रंजीत मैती को गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।मध्यप्रदेश की भोपाल सीट इस चरण की सबसे चर्चित सीट है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। वे 16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। साध्वी मालेगांव धमाको में आरोपी हैं। भोपाल भाजपा का गढ़ रहा है, यहां से लगातार 8 बार से पार्टी का उम्मीदवार जीता है। हालांकि, भाजपा ने इस बार मौजूदा सांसद आलोक संजर का टिकट काट दिया है।केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश प्रसाद सिंह से है। 2009 से पहले पूर्वी चंपारण मोतिहारी सीट थी। आजादी के बाद 1971 तक यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही। लगातार पांच बार यहां से विभूति मिश्र सांसद रह चुके हैं। 1989 में पहली बार राधामोहन सिंह इस सीट से जीते। वे यहां से पांच बार विजयी रहे हैं।उत्तरपूर्वी दिल्ली से भाजपा ने फिर भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी पर विश्वास जताया है। वे यहां से 2014 में भी जीते थे। कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को टिकट दिया है। वे 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दीक्षित इससे पहले 1984 से 89 तक कन्नौज से सांसद भी रहीं। आप ने दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया है। वे अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं।इस सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद महेश गिरी का टिकट काटकर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को उम्मीदवार बनाया है। गंभीर की टक्कर आप प्रत्याशी अतिशी मर्लेना से मानी जा रही है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित 2 बार सांसद रह चुके हैं।यहां तीन बड़े राजनीतिक घराने मैदान में हैं। इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बनाने वाले दुष्यंत चौटाला इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में उन्होंने इनेलो के टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा ने राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भजनलाल परिवार से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है।इस बार भी अपनी परिवारिक सीट गुना से मैदान में हैं। वे इस सीट से 2002 से सांसद हैं। उनसे पहले इस सीट पर उनके पिता माधवराव सिंधिया भी एक बार सांसद रहे थे। माधवराव से पहले उनकी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया इस सीट से चार बार भाजपा के टिकट पर सांसद रही थीं। भाजपा ने इस बार सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को टिकट दिया है।सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वे पिछली बार पीलीभीत से जीतकर संसद पहुंचीं थीं। इस बार उन्होंने वह सीट बेटे वरुण गांधी के लिए छोड़ दी है। वरुण 2014 में सुल्तानपुर से जीते थे। कांग्रेस ने पूर्व सांसद संजय सिंह को टिकट दिया है। मेनका पीलीभीत से 6 बार सांसद रह चुकी हैं।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक को उतारा है। वहीं, जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को टिकट दिया है। भूपेंद्र सिंह तीन बार रोहतक सीट से सांसद रह चुके हैं।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस बार मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे इस सीट से 2009 में भी जीते थे। 2014 में वे ग्वालियर से चुनकर संसद पहुंचे थे। तोमर का मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है। भाजपा 1996 से मुरैना सीट पर जीतती रही है। उसने यहां से मौजूदा सांसद अनूप मिश्रा का टिकट काट दिया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
5वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर चुनाव, 7 पर BJP को मिलेगी कड़ी टक्करLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अमेठी और रायबरेली को छोड़ दिया जाए तो बाकी 12 में से 7 सीटों पर भी बीजेपी को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। यहां महागठबंधन कमल की राह में रोड़ा अटका सकता है।
Read more »
Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »
अब छठे चरण की बारी, मेनका, संजय सिंह, मुकुट बिहारी व रीता बहुगुणा ने की तैयारीपांचवें चरण के मतदान के साथ ही चुनावी चक्रव्यूह का छठा द्वार जीतने की जंग तेज हो गई है। BJP4India INCIndia samajwadiparty Mayawati Manekagandhibjp Election2019 LokSabhaEelctions2019
Read more »
छठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परइस चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है.
Read more »
छठे चरण में 59 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग, दिग्गजों की किस्मत पर लगेगी मुहरलोकसभा चुनाव के छठवें चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
छह राज्यों की 59 सीटों पर कल मतदान, दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत– News18 हिंदीछठे चरण में दिल्ली की सात, हरियाणा की 10, यूपी की 14, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा.
Read more »
