F-35 Lightning II Explained : दुनिया के 'बाहुबली' 5th जेन फाइटर जेट्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा नाम अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 लाइटनिंग II का है.
भारत ने पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट बनाने के लिए मजबूती के साथ कदम बढ़ा दिए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के उत्पादन के लिए ‘मेड इन इंडिया’ फाइटर जेट कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी.
इसके तहत अब भारत भी ऐसे फाइटर जेट्स बनाएगा, जो दुनिया में मौजूद पांचवी पीढ़ी के तमाम फाइटर जेट्स के डांट खट्टे करने का माद्दा रखता हो. दुनिया के ‘बाहुबली’ 5th जेन फाइटर जेट्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा नाम अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 लाइटनिंग II का है. लॉकहीड मार्टिन के बनाए इस फाइटर जेट का लोहा आज दुनिया मानती है. पांचवीं पीढ़ी का यह फाइटर जेट न केवल अपनी स्टेल्थ, सेंसर फ्यूजन, और मल्टी-रोल क्षमताओं के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी 50,000 फीट की ऊंचाई से हमला करने और हेलिकॉप्टर जैसी लैंडिंग करने की क्षमता इसे एक अभेद्य हथियार बनाती है. तो आइए विस्तार से समझते हैं F-35 की ताकत… हेलिकॉप्टर जैसी लैंडिंग और टेकऑफ F-35 तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में आता है. F-35A , F-35B , और F-35C … इसकी वर्टिकल लैंडिंग इसे हेलिपैड जैसे छोटी सी जगहों से उड़ने और उतरने में सक्षम बनाती है. यह उसे न सिर्फ युद्धपोतों पर बल्कि अस्थायी रनवे पर भी तैनात करने की सुविधा देता है. हालांकि F-35 को सिर्फ इसकी लैंडिंग या उड़ान ऊंचाई के लिए नहीं जाना जाता. इसकी असली ताकत है उसका ‘सेंसर फ्यूजन’ सिस्टम, जो युद्ध क्षेत्र की 360-डिग्री इंटेलिजेंस देता है. इससे यह न केवल दुश्मन के मूवमेंट को पहले से पकड़ लेता है, बल्कि नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध के तहत अन्य विमानों, ड्रोन और सैटेलाइट्स के साथ रीयल-टाइम में डेटा शेयर करके सामूहिक हमले की रणनीति भी बना सकता है. F-35 कैसे बदल सकता है जंग की तस्वीर स्टेल्थ क्षमता: इसका कम रडार क्रॉस-सेक्शन और रडार-शोषक सामग्री इसे दुश्मन के रडार से लगभग अदृश्य बनाती है. सेंसर फ्यूजन: एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल टारगेटिंग सिस्टम , और मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसर युद्धक्षेत्र की 360-डिग्री तस्वीर प्रदान करते हैं. नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध: मल्टीफंक्शन एडवांस्ड डेटा लिंक के जरिए यह ड्रोन, सैटेलाइट्स, और अन्य सैन्य इकाइयों के साथ रीयल-टाइम डेटा साझा करता है. हथियार : आंतरिक हथियार बे में AIM-120 AMRAAM मिसाइलें, JDAM बम, और अन्य सटीक हथियार ले जा सकता है. लंबी दूरी के हमले : इस ऊंचाई से F-35 लंबी दूरी की मिसाइलें और सटीक गाइडेड बम लॉन्च कर सकता है, जिससे दुश्मन के ठिकानों को बिना नजदीक आए नष्ट किया जा सकता है। सुरक्षा : यह ऊंचाई इसे अधिकांश एंटी-एयरक्राफ्ट गन और कम रेंज की मिसाइलों से सुरक्षित रखती है. S-400 को भी दे सकता है मात रूस के S-400 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए भी यह जेट किसी सिरदर्द से कम नहीं है. S-400 की रडार प्रणाली अत्याधुनिक जरूर है, लेकिन F-35 की स्टेल्थ डिज़ाइन और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग सिस्टम के आगे यह रूसी रक्षा कवच फेल साबित होता है. 2019 में सीरिया में F-35 के मिशन ने यह दिखा दिया कि ये जेट S-400 जैसे सिस्टम की मौजूदगी में भी ऑपरेशन कर सकता है, बिना ट्रैक हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को पांचवीं पीढ़ी का F-35 लड़ाकू विमान बेचने का ऑफर भी दिया है. हालांकि भारत के पास पहले से ही राफेल और सुखोई Su-30 जैसे 4.5 जेनरेशन के फाइटर जेट मौजूद हैं. ऐसे में F-35 की सफलता और इसके गुण भारत के लिए सिर्फ प्रेरणा नहीं, बल्कि रोडमैप भी साबित हो सकते हैं. और अब जब भारत ने ‘मेड इन इंडिया’ स्टेल्थ फाइटर का सपना आकार देना शुरू कर दिया है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वर्षों में भारत की आसमानी ताकत सिर्फ दुनिया को चौंकाएगी नहीं, बल्कि डराएगी भी.
F 35 Fighter Jet Stealth Fighter Jet स्टील्थ फाइटर जेट Advanced Medium Combat Aircraft एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट F-35 Lightning II F-35 लाइटनिंग II Sensor Fusion सेंसर फ्यूजन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Smart Wallet: न चोरी की टेंशन, न खोने का झंझट, ये पर्स स्मार्टफोन से कम नहींSmart Wallet: न चोरी की टेंशन, न खोने का झंझट, ये पर्स स्मार्टफोन से कम नहीं, मोबाइल को भी करता है चार्ज
Read more »
शाम 7 बजे जम्मू-कश्मीर में पहला ड्रोन अटैक, फिर कराची समेत कई पाकिस्तानी शहरों में तबाही, जानें क्या-क्या हुआIndia Pakistan Tension: भारत का Sudarshan Chakra S-400 ने ऐसे नाकाम किया हमला, Graphics से समझें...
Read more »
रातभर डिफेंस एक्सपर्ट करते रहे जिसकी तारीफ, जानिए कौन है सेना का वो शूरवीरIndia Pakistan Tension: भारत का Sudarshan Chakra S-400 ने ऐसे नाकाम किया हमला, Graphics से समझें...
Read more »
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसके पास है अपना प्राइवेट आइलैंड, एक अरब से अधिक है संपत्ति, दीपिका, आलिया, कैट को देती है टक्करआज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जिसके पास न सिर्फ प्राइवेट जेट, आलीशान बंगला और लग्जरी कारों का बेड़ा है, बल्कि उसके पास एक प्राइवेट आइलैंड भी है.
Read more »
भारत के लिए ढाल बना S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, पाकिस्तान का हर वार नाकाम, क्या रूस से S-500 खरीदने का टाइम आ गया?S-500 मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को सिर्फ एक डिफेंस सिस्टम कहना इसकी क्षमता के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा। दरअसल ये एक मल्टीलेयर्ड, मल्टी टारगेट और स्पेस-डिफेंस कैपेबल डिफेंस सिस्टम है।
Read more »
2000 किमी पहले ही कर देगा दुश्मनों का अंत, S-400 से भी खतरनाक है ये ब्रह्मास्त्र, कांप उठेंगे चीन-पाकS-400 को भारत में 'सुदर्शन चक्र' के नाम से भी जाना जाता है, यह अत्यधिक उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम है जो एक साथ 100 से ज्यादा टारगेट्स को ट्रैक करने और High Precision के साथ कई खतरों को से आगाह करने में सक्षम है. यह 600 किमी दूर तक के टारगेट्स का पता लगा सकता है और उन्हें 400 किमी तक की दूरी पर रोक सकता है.
Read more »
