AIIMS भोपाल के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने कहा कि कोविड का मौजूदा वेरिएंट न तो अत्यधिक घातक है और न ही जानलेवा. मध्य प्रदेश और इंदौर सहित अब तक सामने आए मामलों में केवल हल्के लक्षण देखे गए हैं, जिन्हें बिना ऑक्सीजन, विशेष दवाओं या अस्पताल में भर्ती किए ओपीडी आधार पर प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा रहा है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कोविड के नए वेरिएंट, मामलों में इजाफा और अस्पताल की तैयारियों पर अहम जानकारी साझा की. कहा कि आरएनए वायरस का म्यूटेशन एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके तहत हर साल नए वेरिएंट सामने आते हैं.
मौजूदा वेरिएंट न तो अत्यधिक घातक है और न ही जानलेवा. मध्य प्रदेश और इंदौर सहित अब तक सामने आए मामलों में केवल हल्के लक्षण देखे गए हैं, जिन्हें बिना ऑक्सीजन, विशेष दवाओं या अस्पताल में भर्ती किए ओपीडी आधार पर सही किया गया है. Advertisementडॉ. सिंह ने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन बुनियादी निवारक उपाय अपनाने जरूरी हैं. इनमें भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचना, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ धोना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना शामिल है. उन्होंने स्वस्थ आहार और आदतों के जरिए प्रतिरक्षा मजबूत करने की सलाह दी. साथ ही, जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें तत्काल टीकाकरण कराने की सिफारिश की. उन्होंने बताया कि संक्रमण आमतौर पर 5 से 7 दिनों में ठीक हो जाता है.नए वेरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हैं, जिनमें हल्का बुखार, गले में खराश, नाक से पानी बहना और शरीर में दर्द शामिल हैं. कभी-कभी उल्टी भी हो सकती है. डॉ. सिंह ने सुझाव दिया कि यदि नियमित उपचार से लक्षण कम न हों, तो डॉक्टर से परामर्श करें, जो जरूरत पड़ने पर टेस्ट की सलाह दे सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के टेस्ट कराने या घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वेरिएंट पिछले गंभीर प्रकोपों की तुलना में हल्का है. Advertisement एम्स भोपाल की तैयारियों पर डॉ. सिंह ने कहा कि अस्पताल पूरी तरह तैयार है. पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाएं, आइसोलेशन बेड और आईसीयू बेड उपलब्ध हैं. जरूरत पड़ने पर दस सामान्य बेड और अतिरिक्त आईसीयू बेड को परिवर्तित किया जा सकता है. मामलों में इजाफा होने पर बुखार क्लीनिक को सक्रिय करने की योजना भी तैयार है. उन्होंने कहा कि एम्स जनता और स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक करने पर ध्यान दे रहा है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.
Dr Ajay Singh On New Variants Of Covid Dr Ajay Singh Surge In Cases And Prepration Of Wa Covid New Variants
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1971 जैसे नहीं हैं 2025 के हालात, दोनों युद्ध के मकसद अलग, सीजयफायर पर बोले शशि थरूरShashi Tharoor Said 1971 and 2025 situation is different amid Ceasefire between Indo Pak 1971 जैसे नहीं हैं 2025 के हालात, दोनों युद्ध के मकसद अलग, सीजयफायर पर बोले शशि थरूर देश
Read more »
शरीर में दिखें Covid- 19 के ये लक्षण तो ना करें इग्नोर, अपनाएं ये उपायदुनिया भर में एक बार फिर कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अगर आपको हल्का बुखार गले में खराश या सिर दर्द जैसा लगता हैं तो मन में सबसे पहले यह आता है कि कहीं हमें कोरोना तो नहीं हो गया है. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »
Ballia News: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बलिया में अलर्ट, तैयारी में जुटा प्रशासनबलिया में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। अस्पतालों में दवाइयों इलाज और ऑक्सीजन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। महिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है और अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट की मांग की गई...
Read more »
दिल्ली के बाद गुरुग्राम में कोरोना की दस्तक, यहां जानें लक्षण और बचाव के उपायCorona Case in Gurugram: गुरुग्राम में कोरोना के दो केस सामने आए हैं. इसके बाद गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
Read more »
भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस वेरिएंट की चपेट में आ रहे लोग; एक्सपर्ट ने बताया कितना है खतरनाकभारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.
Read more »
कहीं आपको कोरोना तो नहीं? शरीर में दिखें ये लक्षण तो तुरंत करा लें कोविड टेस्ट, नए वैरियंट के मरीजों में मिलीं ये परेशानियांCovid Test Symptom: कोविड-19 का वैरिएंट NB.1.8.1 and NB.7 और JN 1 संक्रमण मरीजों में पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में अभी 275 एक्टिव कोविड केस हैं. लेकिन बदलते मौसम में कौन से लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराया जाना चाहिए.
Read more »
