सिर्फ 47.7 किलो के थे बापू, तीन बार हुआ मलेरिया, उपवासों के चलते कई बार मौत आ गई थी करीब-
सिर्फ 47.7 किलो के थे बापू, तीन बार हुआ मलेरिया, उपवासों के चलते कई बार मौत आ गई थी करीब जनसत्ता ऑनलाइन March 25, 2019 5:03 PM तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सेहत से जुड़े रिकॉर्ड पहली बार सार्वजनिक किए गए हैं। उनके मुताबिक, वह सिर्फ 47.
7 किलोग्राम के थे। बापू को इसके अलावा तीन बार मलेरिया भी हुआ था, जबकि व्रतों के चलते कई बार मौत तक उनके बेहद करीब आ गई थी। राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में सहेज कर रखी गईं उनके स्वास्थ्य से जुड़ी फाइलें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा ‘गांधी एंड हेल्थ @ 150’ में प्रकाशित की गई हैं। किताब का विमोचन हिमाचल के धर्मशाला में 14वें दलाई लामा ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि 21वीं सदी में भी बापू की अहिंसा और मानसिक स्वास्थ्य की नीति प्रासंगिक है। उनके स्वास्थ्य से संबंधित फाइलें बताती हैं कि 1939 में बापू का वजन 46.7 किलो था, जबकि वह पांच फुट पांच इंच लंबे थे। उस हिसाब से उनका बॉडी मास इंडेक्स 17.1 था, जो कि मौजूदा हालात में कम वजन माना जाता है। रिकॉर्ड से यह भी पता लगा कि महात्मा को कुछ और गंभीर बीमारियां भी हुईं, जिसमें तीन बार मलेरिया होना शामिल है। उनका पाइल्स और अपेंडिसाइटिस का क्रमशः 1919 और 1924 में ऑपरेशन भी हुआ था। बापू जब लंदन में थे, तब उन्होंने पोरिसी भी झेला। खाने-पीने की आदतों और उपवासों के कारण बापू की तबीयत कई बार तो इतनी गड़बड़ाई कि उन्होंने मौत को बेहद करीब से भी देखा था। आगे 1937 से 40 के बीच उनके इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम रिकॉर्ड नॉर्मल पाए गए। हालांकि, उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत भी रहती थी, फिर भी वह अक्सर शांत और सौम्य अवस्था में ही नजर आते थे। Also Read डॉ.सुशीला नायर, जो बाद में देश की स्वास्थ्य मंत्री बनीं, उनसे बापू ने एक बार पत्र लिख कर कहा था, “मेरा रक्त चाप हमेशा ऊपर रहता है, इसलिए मैं सर्पगंधा की तीन बूंदें लेता हूं।” हालांकि, 166 पन्नों वाली किताब में बताया गया, “गांधी हर दिन लगभग 18 किमी पैदल चलते थे। 1913 से 1948 के बीच चले अभियान के दौरान वह लगभग 79,000 किमी पैदल चले, जितना कि पृथ्वी के दो बार चक्कर लगाने के समान है।” उनका मानना था कि प्रकृति और उससे जुड़ी चीजों से सबसे बेहतर इलाज हो सकता है। वह इस बात को खुद पर भी लागू करते थे। किताब में संपादकीय लेख केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने लिखा है। उनके मुताबिक, “हो सकता है कि गांधी जी से जुड़ी कुछ चीजें आज की पीढ़ी को चौंकने पर मजबूर करे, मगर उनका जीवन, दर्शन और विचारधारा आज भी हमारे बीच उतना ही प्रासंगिक है, जितना कि तब हुआ करता था।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंडीगढ़ लोकसभा: 2014 में किरण खेर ने दिलाई थी जीत, इस बार कांग्रेस से सीधा मुकाबलाइस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मौजूदा सांसद किरण खेर का नाम लगभग तय है.
Read more »
3 बार असम के CM रहे तरूण गोगोई, कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमारतरुण गोगोई 3 बार असम के मुख्यमंत्री रहे हैं. बीजेपी के हाथों उन्हें अपनी सत्ता गंवानी पड़ी. तरुण को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का करीबी माना जाता था. वह 6 बार असम से सांसद भी रहे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
विपक्ष बार-बार सेना का अपमान कर रहा है, माफ नहीं करेगी जनता : PM मोदीकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की ओर से वायुसेना की एयरस्ट्राइक पर उठाए गए सवाल पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला.
Read more »
IPL 2019: क्या इस बार टूटेंगे क्रिस गेल के ये 5 बड़े रिकॉर्ड?- IPL 2019: who will break chris gayles 5 most prestigious record onm– News18 Hindiक्रिस गेल टी-20 क्रिकेट के बादशाह हैं. खास कर आईपीएल में तो गेल की तूती बोलती है. लगभग हर बड़े रिकॉर्ड पर गेल का कब्जा है. क्या इस बार के आईपीएल में कोई बल्लेबाज़ उनका रिकॉर्ड तोड़ पाएगा?
Read more »
बिहार : महागठबंधन में सीटों का समझौता, लालू अपने सहयोगियों के प्रति इतने उदार क्यों?बिहार में शनिवार को महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों के समझौते पर औपचारिक घोषणा हुई. इस घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहली बार स्थापना के बाद से मात्र 20 सीटों पर लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) लड़ेगी. उसने अपने पांच सहयोगियों के लिए 20 सीटें छोड़ी हैं. आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) की महागठबंधन (Mahagathbandhan) के सहयोगी दलों के प्रति इस उदारता के पीछे कई कारण हैं.
Read more »
टेनकासी: नौ बार लगातार जीती थी कांग्रेस, अब है AIADMK का राज1956 तक त्रावणकोर (केरल) का हिस्सा रहा टेनकासी अपने मंदिरों के लिए मशहूर है. यहां भगवान नटराज की बहुत अधिक मान्यता है. यहां एआईएडीएमके की एम. वसंती लोकसभा सांसद हैं. उनसे पहले लगातार दो चुनावों में यह सीट सीपीआई के पास थी.
Read more »
ISIS के खात्मे के दावे के बाद उठा सवाल- कहां गया इस्लामिक स्टेट का सरगना बगदादी?– News18 हिंदीकिया जा रहा है ISIS के खात्मे का दावा, तो इस्लामिक स्टेट का सरगना बगदादी कहां गया?-SDF claims ISIS end, where is leader bagdadi now-अमेरिका को बार-बार ये चिंता क्यों सता रही है कि बगदादी अब भी जिंदा है?-Isis , Latest Isis news, Isis Live news-
Read more »
AAP ने पंजाब में खेला क्रिश्चियन कार्ड, बाकी के 3 उम्मीदवारों के नाम पर भी लगी मुहर– News18 हिंदीइससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई. सूत्रों के मुताबिक, तेलुगू देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार के घर पर बुलाई गई मीटिंग में शामिल हुए थे. मीटिंग में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर चर्चा हुई थी. लेकिन तब कोई बात नहीं बनी थी.
Read more »
जमानत पर रिहाई के लिए कोर्ट की अनोखी शर्त, अनाथ बच्चों को डोनेशन दो, जेल से बाहर आओ-Navbharat TimesMumbai Samachar: रविवार सुबह मुंबई के हाजी अली के नजदीक इंडियाना रेस्तरां ऐंड बार में छापेमारी की थी जहां 46 आरोपी बार गर्ल्स पर पैसे उछालते पकड़े गए थे।
Read more »
