उत्तर प्रदेश: होलिका दहन की रात मुस्लिम बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

United States News News

उत्तर प्रदेश: होलिका दहन की रात मुस्लिम बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 211 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश: होलिका दहन की रात मुस्लिम बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या UP UPPolice YogiAdityanath MobLynching यूपी यूपीपुलिस योगीआदित्यनाथ मॉबलिंचिंग

होलिका दहन की रात जब पूरा देश होली की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था तभी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सालों से चले आ रहे सांप्रदायिक सौहार्द को खत्म करते कुल्हाड़ी से काटकर एक मुस्लिम शख्स की हत्या कर दी गई.

यह मामला सोनभद्र जिले के ओबरा थाना के परसोई गांव का है. 20 मार्च को ख्वाज़ा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से इबादत करके लौटे 60 वर्षीय मोहम्मद अनवर अभी ठीक से अपने परिवार से मिल भी नहीं पाए थे कि रात को इनकी हत्या कर दी गई. परसोई गांव के निवासी अनवर अली के घर के पास ताजिया रखने वाला चबूतरा बना हुआ था. पिछले छह महीने से यहां पर रवींद्र खरवार नाम के एक सरकारी टीचर ने संघ की शाखा का संचालन शुरू किया है. जिसकी वजह से इसे पिछले तीन महीने में तीन बार तोड़ दिया गया था.मृतक अनवर के परिजनों के मुताबिक, रात को करीब 1 बजे, मोहम्मद अनवर को 20 लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर मार डाला. अनवर के पुत्र मोहम्मद हसनैन बताते है कि, ‘मेरे अब्बू के मुंह को पहले गमछा से बांध दिया गया, उसके बाद लाठी डंडों से उनकी खूब पिटाई की गई. इसके बाद उन लोगों ने मेरे अब्बू को कुल्हाड़ी से काट दिया.’ हसनैन आगे कहते हैं कि, ‘छह महीने पहले जब पहली बार विवाद हुआ था तभी पुलिस को सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस ने हम लोगों को ही शांत करा दिया.’ गांव के निवासी बताते हैं कि यहां पर यह चबूतरा पिछले बीस साल से बना हुआ है लेकिन कभी कोई विवाद नहीं है लेकिन जब से रवींद्र खरवार यहां पर संघ का संचालन कर रहा है तब से हर दिन कोई ना कोई विवाद होता रहता है. इससे पहले फरवरी महीने में ताजिए के चबूतरे को लेकर दो बार विवाद हुआ था. पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया. मृतक मुहम्मद अनवर के बड़े पुत्र मुहम्मद ऐनुलहक़ ने कहा, ‘इससे पहले दो बार जब विवाद हुआ था तभी अगर पुलिस उनपर कार्रवाई करती तो आज मेरे अब्बू का कत्ल नहीं होता, वो आज इस दुनिया में होते, वो ज़िंदा होते और हमारे साथ होते.’ मृतक मुहम्मद अनवर के बड़े भाई नईम गाजीपुरी बताते हैं, ‘रवींद्र खरवार पहले जूनियर हाईस्कूल में अपनी शाखा चलाते थे, लेकिन छह महीने पहले से वो शाखा को चबूतरा के पास लेकर आ गए और वहीं पर अपना शाखा चलाने लगे. उन्होंने कहा, ‘इस बीच उनकी नियत बदल गई. उनको लगा कि वो इस चबूतरे को तोड़कर उस पर कब्जा कर लें. तीन महीने पहले रवींद्र खरवार ने चबूतरा को तोड़ दिया. जब उन्होने चबूतरा तोड़ा तो पुलिस को सूचना दी गई.’ उन्होंने कहा, ‘एसडीएम समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी आए और चबूतरे को वापस बनवा दिए. लेकिन एक महिना पहले फिर से चबूतरे को तोड़ दिया गया. उस दौरान पुलिस ने 107/16 के तहत मामला दर्ज किया था.’ नईम गाजीपुरी आगे बताते हैं, ‘रवींद्र खरवार और उनके साथियों की पहले से ही योजना थी कि होलिका दहन वाली रात को चबूतरा को उखाड़ कर फेंक देंगे और उसके बाद होलिका दहन करने जाएंगे. उसी रात 20 मार्च को मेरे छोटे भाई अनवर अजमेर शरीफ से तीर्थयात्रा करके लौटे थे. उन्होंने कहा, ‘रात को खाना खाने के बाद वो बाहर टहल रहे थे. तब उन्होने देखा कि कुछ लोग चबूतरा के पास भीड़ लगाए हुए हैं, जब वो वहां पर देखने गए तो उनके ऊपर कपड़ा डालकर. कुल्हाड़ी से, लाठी डंडा से मार डाले.’ इस गांव में रहने वाले 25 वर्षीय गुड्डू बताते हैं कि, ‘हमने आज तक कभी ऐसा कुछ नहीं सुना था और ना ही हमारे गांव में ऐसा कुछ हुआ था. हम सब मिलकर होली और मुहर्रम मनाते थे. कभी हमारे गांव में हिंदू-मुस्लिम जैसी बात ही नहीं हुई लेकिन जबसे यहां पर संघ का शाखा शुरू हुआ है तबसे अक्सर यहां विवाद होता रहता है. हमारे सबसे बड़े त्योहार के दिन एक निर्दोष मुस्लिम की जान चली गई.’ इस खबर के बारे में सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सलमान ताज का कहना है कि, ’20 मार्च को जब हमें सूचना मिली और हम मौके पर पहुंचे तो अनवर जख्मी थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया. अनवर के बेटे की तहरीर पर आईपीसी 147, 148, 149, 295 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है.’ पुलिस अधीक्षक बताते हैं कि कुछ महीने पहले भी वहां पर विवाद हुआ था. उन्होने बताया कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ओबरा पुलिस ने बताया कि सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में दो वयस्क हैं जिनका नाम राजेश कुमार प्रजापति और राजेश खरवार है जबकि पाँच आरोपी नाबालिग हैं. एक आरोपी कृष्णानन्द की उम्र 13 साल है. पुलिस ने बताया कि वयस्क आरोपियों से पूछताछ जारी है. हालांकि अभी तक मुख्य आरोपी रवींद्र खरवार फरार है. पुलिस ने अपनी एफआईआर में लिखा है कि मुख्य आरोपी रवींद्र खरवार संघ की शाखा चलाता था. यह भी लिखा है कि शाखा के दौरान वह बच्चों को उस चबूतरे के खिलाफ भड़काया करता था. गांव और आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गयी है. खबर लिखे जाने तक इलाके में शांति है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले के मानवाधिकार कार्यकर्ता लेनिन डॉक्टर लेनिन रघुवंशी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में एक याचिका दायर की है. आयोग की तरफ से याचिका को स्वीकार कर लिया गया है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

17 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार17 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तारदिल्ली के सोनिया विहार इलाके से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. लड़की की लाश उसके दोस्त के घर से मिली. घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Read more »

ग्रेटर नोएडाः बिसरख इलाके में सड़क के किनारे मिली महिला की लाशग्रेटर नोएडाः बिसरख इलाके में सड़क के किनारे मिली महिला की लाशग्रेटर नोएडा में मौके पर पहुंची क्राइम टीम का कहना था कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की गई है और फिर उसकी लाश को हत्यारे सड़के के किनारे फेंककर फरार हो गए. पुलिस को अंदेशा है कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई होगी. पुलिस का कहना है कि हत्या किस तरह से की गई है, इसका सही पता पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट आने का बाद ही साफ हो सकेगा.
Read more »

प्रियंका की मौजूदगी में महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू ने थामा कांग्रेस का हाथप्रियंका की मौजूदगी में महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू ने थामा कांग्रेस का हाथबीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
Read more »

अनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीअनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीMard Ko Dard Nahi Hota Movie Review: 21 मार्च को होली के खास अवसर पर रिलीज होने वाली है। RSVP की खास पेशकश ये फिल्म काफी अलग और हटकर है। पिछले काफी वक्त से RSVP कई ऐसी फिल्में लाया है जो अपने आप में प्रयोगजनक है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर: CRPF जवान ने झगड़े में तीन साथियों की गोली मार कर हत्या की– News18 हिंदीजम्मू-कश्मीर: CRPF जवान ने झगड़े में तीन साथियों की गोली मार कर हत्या की– News18 हिंदीजम्मू-कश्मीर में बुधवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने कैंप में झगड़े के बाद अपने तीन साथियों को गोली मार दी. घटना में सीआरपीएफ के तीनों जवानों की मौत हो गई.
Read more »

Loksabha Elections 2019: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी, राज बब्बर और इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट– News18 हिंदीLoksabha Elections 2019: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी, राज बब्बर और इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट– News18 हिंदीदेर रात कांग्रेस की ओर से जारी इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 4, जम्मू-कश्मीर की 3, ओडिशा की 2, तमिलनाडु की 8, त्रिपुरा की 2, महाराष्ट्र की 5, तेलंगाना की एक, उत्तर प्रदेश की 9 और पुडुचेरी की एक सीट पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है.
Read more »

गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायगौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायदिल्ली के युवक अपूर्व भटनागर का कहना है कि गौतम गंभीर को राजनीति में नहीं आना चाहिये था, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बहुत साफ़ और सफ़ेद रहा है, पर राजनीति के बारे में तो सबको पता है कि यहां कोई रास्ता सीधा नहीं जाता.
Read more »

पत्नी ने नाश्ता-चाय देने से किया इनकार तो पति ने उतारा मौत के घाटपत्नी ने नाश्ता-चाय देने से किया इनकार तो पति ने उतारा मौत के घाटपुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रमेश गायकवाड़ ने नायलोन की रस्सी से अपनी पत्नी मंगल की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसने शनिवार की शाम को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:35:11