लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है (abhishek6164 की रिपोर्ट)
लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस बीजेपी के दिग्गज नेता के घर में बड़ी सेंध लगाने में कामयाब रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई की बहू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.
मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. अमृता महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं. अमृता पांडेय ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है. कांग्रेस सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा, 'महेंद्रनाथ पांडेय हमारे चाचा जी हैं. हमारे इस राजनीतिक फैसले से उन्हें थोड़ी असहज स्थिति जरूर हुई होगी, लेकिन यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है.' अमृता ने कहा कि कांग्रेस को ज्वाइन करना मेरा निजी मामला है, हालांकि परिवार में थोड़ी दुविधा जरूर है. लेकिन मेरे परिवार में दोनों पार्टियों के लोग हैं. मेरा मायका कांग्रेस से जुड़ा है, जबकि ससुराल बीजेपी के साथ है. उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय के बेटे वरुण की पत्नी अमृता पांडेय ने कांग्रेस में शामिल हुई हैं. मंगलवार को प्रियंका गांधी से मिर्जापुर के चुनार में मुलाकात किया. इसके बाद बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस ज्वाइन करने के फैसले पर अमृता पांडेय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है. ऐसे में अब प्रियंका गांधी जब राजनीति में आ गई हैं तो हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि आने वाला दौर नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि कांग्रेस का है. नरेंद्र मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे भी कि नहीं ये तय नहीं है. लिहाजा, आगे का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है. इसीलिए हमने कांग्रेस के साथ जाने का कदम उठाया है. प्रियंका गांधी इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं. उन्होंने प्रयागराज से सोमवार को अपनी वाराणसी यात्रा की शुरुआत की है. प्रियंका गांधी गंगा में बोट पर सवार होकर बुधवार को काशी पहुंचेंगी. ऐसे में इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद कर रही हैं. तो वहीं, बीजेपी के घर में प्रियंका गांधी बड़ी सेंधमारी करने में कामयाब रही.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
