मुंबई एयरपोर्ट से महज 400 मीटर की दूरी के लिए अमेरिकी महिला से 18,000 रुपये किराया वसूलने वाले टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .महिला ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई एयरपोर्ट से एक अमेरिकी महिला से महज 400 मीटर की दूरी के लिए 18,000 रुपये किराया वसूलने वाले टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपने साथ ही घटना की जानकारी महिला ने एक्स पर साझा की थी,जिसके बाद पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे मामले में पूछताछ की जा रही है.
और पढ़ेंपुलिस ने बताया कि ये घटना 12 जनवरी की है, जब अमेरिकी नागरिक अपने देश से मुंबई पहुंची, जहां एयरपोर्ट के पास से उन्होंने एक टैक्सी बुक की और पास ही स्थित एक फाइव स्टार होटल जाना था, जो महज कुछ सौ मीटर दूर था. लेकिन ड्राइवर ने महिला को सीधे होटल नहीं पहुंचाया.20 मिनट तक घुमायापुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को लगभग 20 मिनट तक अंधेरी इलाके में घुमाया और फिर उसी होटल पर उतारा, जहां से यात्रा शुरू हुई थी. इसके बाद ड्राइवर और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने महिला से 18,000 रुपये की मांग की.पुलिस ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी महिला ने 26 जनवरी को एक्स पर साझा की थी, जिसे कई लाख लोगों ने देखा और ड्राइवर की आलोचना की. Advertisement अमेरिकी महिला के अनुसार, ड्राइवर और उसके एक साथी ने उसे पहले एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर पैसों की मांग की और फिर होटल छोड़ा. इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पोस्ट में दिए गए टैक्सी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और एफआईआर दर्ज कर मात्र तीन घंटे के अंदर उसे पकड़ लिया.पुलिस ने होटल से जुटाई जानकारीडीसीपी मनीष कलवानिया के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज चालके की टीम ने इस मामले की जांच की. पुलिस ने उस होटल से भी जानकारी जुटाई, जहां महिला रुकी थी. जांच में पता चला कि महिला 12 जनवरी को होटल आई थी और अगले दिन पुणे के रास्ते अमेरिका लौट गई. पुलिस ने आरोपी की टैक्सी जब्त कर ली है और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए आरटीओ को सूचित किया है. फिलहाल पुलिस हिरासत में है और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत आगे की जांच जारी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Taxi Driver Arrested American Woman Overcharged Mumbai Airport Taxi Fare Taxi Fraud Mumbai Taxi Driver Mumbai Police Arrest Taxi Driver Taxi Fare Dispute Taxi Driver Investigation Mumbai News मुंबई अमेरिकी महिला से ठगे 18 हजार मुंबई पुलिस मुंबई एयरपोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई के टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिका महिला से 400 मीटर दूरी के 18000 रुयये वसूले, अब जेल में बंद, जानेंपीड़ित महिला ने घटना के लगभग दो हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लेकिन पुलिस ने एक्स पर दिए गए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी ड्राइवर को ढूंढ निकाला।
Read more »
Mumbai Taxi Driver Scam: अबब! 400 मीटरसाठी 18000 रुपये...टॅक्सी चालकाकडून परदेशी महिलेची लूट; आरोपी अटकेतMumbai News: पीडित महिलेने घटनेच्या सुमारे दोन आठवड्यांनंतर सोशल मीडियावर पोस्ट केली, परंतु पोलिसांनी पोस्टवर दिलेल्या वाहन नोंदणी क्रमांकाच्या मदतीने आरोपी चालकाचा सहज शोध घेतला आणि त्याला अटक केली.
Read more »
400 मीटर का किराया ₹18000... विदेशी पर्यटक के साथ भारत में शर्मनाक लूट; टैक्सी वाले की चालाकी देख पुलिस के भी उड़े होशएक विदेशी पर्यटक से भारत में महज 400 मीटर की टैक्सी सवारी के लिए ₹18,000 वसूले गए. टैक्सी चालक ने चालाकी से घुमाकर भारी रकम ऐंठ ली. सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
Rs 18,000 for 400-metre ride: Mumbai taxi driver arrested for cheating American womanAccording to police officials, the accused has been identified as 50-year-old Deshraj Yadav, a permit taxi driver residing in Sahar Village. The incident occurred on January 12, shortly after the victim, Argentina Ariano, arrived in Mumbai from the U
Read more »
400 मीटर के 18000 रुपये! टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिकी महिला से वसूली मोटी रकम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थेCrime: मुंबई में सहार पुलिस ने एक अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में टैक्सी ड्राइवर देशराज यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एयरपोर्ट से 400 मीटर दूर होटल तक ले जाने के लिए महिला से 18 हजार रुपये वसूले. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की.
Read more »
400 मीटर की दूरी के लिए मांग लिए 18,000 रुपये, मुंबई घूमने आई अमेरिकी महिला को टैक्सी ड्राइवर ने ठगा; पुलिस ने पकड़ाTaxi Driver Looted US Woman In Mumbai: मुंबई में अमेरिका से घूमने आई एक महिला के साथ धोखाधड़ी के आरोप में टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है.
Read more »
