Taxi Driver Looted US Woman In Mumbai: मुंबई में अमेरिका से घूमने आई एक महिला के साथ धोखाधड़ी के आरोप में टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है.
US Woman Looted In Mumbai: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सहार पुलिस की ओर से 50 साल के एक टैक्सी ड्राइवर देशराज यादव को गिरफ्तार किया गया है. उसपर एक विदेशी महिला से महज कुछ 100 मीटर की दूरी के लिए 18000 रूपये की रकम वसूलने का आरोप लगा है.
अमेरिकी महिला ने 26 जनवरी 2026 को कथित तौर पर 18,000 रुपये यानी लगभग 200 अमेरिकी डॉलर की ठगी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया. बता दें कि यह घटना 12 जनवरी 2026 की है, जब पीड़िता अमेरिका से मुंबई पहुंची थी. 400 मीटर के लिए 18,000 रुपये पुलिस के अनुसार महिला ने हवाई अड्डे के पास स्थित एक 5 स्टार होटल तक जाने के लिए टैक्सी ली थी, जो मात्र 400 मीटर की दूरी पर था. आरोप है कि टैक्सी चालक यादव ने महिला को सीधे होटल ले जाने के बदले अंधेरी इलाके में करीब 20 मिनट तक इधर-उधर घुमाया. इसके बाद उसी इलाके में वापस लाकर उसे होटल पर छोड़ा और बदले में 18,000 रुपये वसूल लिए. Landed in Mumbai recently,took a taxi to @HiltonHotels. The driver and another guy took us to an unknown location first, charged us $200 and then dropped us at the hotel which was only 400m away. Taxi No:MH 01 BD 5405 @MumbaiPolice #scam @CPMumbaiPolice @MTPHereToHelp pic.twitter.com4X1uNKW3jg — Argentina Ariano January 26, 2026 महिला के साथ इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है. महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि टैक्सी चालक और उसके साथी ने पहले उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर पैसे वसूले और फिर होटल छोड़ा, जो हवाई अड्डे के बेहद नजदीक था. महिला के इस पोस्ट पर काफी रिएक्शंस देखने को मिले. वहीं इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. ये भी पढ़ें- पावर कट, रोड ब्लॉक और हिमस्खलन का खतरा... घाटी में भारी बर्फबारी के बाद शुरू आफत, 2-8 फीट बर्फ के नीचे फंसे गांव टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार सहार पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए 27 जनवरी 2026 को FIR दर्ज की. वहीं महिला के Xपोस्ट पर शेयर किए गए टैक्सी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की गई. घटना को लेकर DCP मनीष कलवानिया के मार्गदर्शन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज चालके और उनकी टीम ने जांच शुरू की. पुलिस ने उस होटल से भी जानकारी जुटाई, जहां पीड़िता ठहरी थी. जांच में सामने आया कि महिला 12 जनवरी 2026 को होटल में चेक-इन कर चुकी थी और अगले दिन चेक-आउट कर पुणे होते हुए अमेरिका लौट गई थी. ये भी पढ़ें- किसी भी छात्र के साथ भेदभाव न हो..., UGC पर सुप्रीम फैसले के बाद क्या बोले नेता? नियमों के रोक सांसदों का रिएक्शन जब्त हुई आरोपी की टैक्सी पुलिस ने बताया कि आरोपी देशराज यादव को एफआईआर दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी टैक्सी जब्त कर ली गई है और इस ठगी में शामिल दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है. पुलिस ने यह भी कहा कि यादव का लाइसेंस रद्द कराने के लिए आरटीओ को उसकी जानकारी भेजी जाएगी. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
Taxi Driver Looted US Woman In Mumbai US Woman Looted In Mumbai
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2600 साल से पुराना इतिहास, सिंगापुर तक धमक, यूपी के काला नमक चावल का महात्मा बुद्ध से कनेक्शन समझिएसिद्धार्थनगर में काला नमक चावल का उत्पादन क्षेत्र 2642 हेक्टेयर से बढ़कर 18,000 हेक्टेयर तक पहुंच चुका है।
Read more »
मुंबई के टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिका महिला से 400 मीटर दूरी के 18000 रुयये वसूले, अब जेल में बंद, जानेंपीड़ित महिला ने घटना के लगभग दो हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लेकिन पुलिस ने एक्स पर दिए गए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी ड्राइवर को ढूंढ निकाला।
Read more »
Mumbai Taxi Driver Scam: अबब! 400 मीटरसाठी 18000 रुपये...टॅक्सी चालकाकडून परदेशी महिलेची लूट; आरोपी अटकेतMumbai News: पीडित महिलेने घटनेच्या सुमारे दोन आठवड्यांनंतर सोशल मीडियावर पोस्ट केली, परंतु पोलिसांनी पोस्टवर दिलेल्या वाहन नोंदणी क्रमांकाच्या मदतीने आरोपी चालकाचा सहज शोध घेतला आणि त्याला अटक केली.
Read more »
400 मीटर का किराया ₹18000... विदेशी पर्यटक के साथ भारत में शर्मनाक लूट; टैक्सी वाले की चालाकी देख पुलिस के भी उड़े होशएक विदेशी पर्यटक से भारत में महज 400 मीटर की टैक्सी सवारी के लिए ₹18,000 वसूले गए. टैक्सी चालक ने चालाकी से घुमाकर भारी रकम ऐंठ ली. सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
Rs 18,000 for 400-metre ride: Mumbai taxi driver arrested for cheating American womanAccording to police officials, the accused has been identified as 50-year-old Deshraj Yadav, a permit taxi driver residing in Sahar Village. The incident occurred on January 12, shortly after the victim, Argentina Ariano, arrived in Mumbai from the U
Read more »
400 मीटर के 18000 रुपये! टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिकी महिला से वसूली मोटी रकम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थेCrime: मुंबई में सहार पुलिस ने एक अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में टैक्सी ड्राइवर देशराज यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एयरपोर्ट से 400 मीटर दूर होटल तक ले जाने के लिए महिला से 18 हजार रुपये वसूले. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की.
Read more »
