400 मीटर के 18000 रुपये! टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिकी महिला से वसूली मोटी रकम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mumbai Taxi Scam News

400 मीटर के 18000 रुपये! टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिकी महिला से वसूली मोटी रकम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
Sahar PoliceAmerican WomanTaxi Driver Arrested
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 30 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 126%
  • Publisher: 63%

Crime: मुंबई में सहार पुलिस ने एक अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में टैक्सी ड्राइवर देशराज यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एयरपोर्ट से 400 मीटर दूर होटल तक ले जाने के लिए महिला से 18 हजार रुपये वसूले. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की.

Mumbai Crime: मुंबई के सहार पुलिस ने अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 50 वर्षीय देशराज यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, देशराज यादव ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक पांच सितारा होटल तक सिर्फ 400 मीटर की दूरी के लिए महिला से 18 हजार रुपए वसूल लिए.

यह घटना 12 जनवरी को हुई, जब महिला अमेरिका से मुंबई पहुंची थी. महिला ने हवाई अड्डे से होटल जाने के लिए टैक्सी ली, लेकिन ड्राइवर ने उसे सीधे होटल नहीं पहुंचाया. इसके बजाय वह उसे अंधेरी इलाके में करीब 20 मिनट तक घुमाता रहा और फिर उसी इलाके में वापस लाकर होटल के सामने उतार दिया. इसके बाद उसने भारी भरकम किराया मांग लिया और 18 हजार रुपये वसूल लिए. महिला ने बताया कि ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति भी था, जिसने इस ठगी में मदद की. पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता अर्जेंटीना एरियनो ने 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती साझा की. उसने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टैक्सी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बताया गया. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और एक लाख से ज्यादा बार देखा गया. पोस्ट देखते ही लोगों ने पुलिस को टैग किया और कार्रवाई की मांग की. ये भी पढ़ें: DSP साहब को लाल बाल पड़े भारी! सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने दी चेतावनी; अब बदलना होगा हेयर कलर हालांकि, महिला से सीधे संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन, सहार पुलिस ने 27 जनवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया. पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि ड्राइवर ने जानबूझकर लंबा चक्कर लगाकर महिला को ठगा. यह घटना मुंबई में पर्यटकों के साथ ठगी के कई मामलों में से एक है. पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है. विदेशी पर्यटकों से अपील की गई है कि वे हमेशा मीटर से चलें. ऐप आधारित कैब का इस्तेमाल करें या आधिकारिक प्रीपेड टैक्सी चुनें. एजेंसी इनपुट के साथ...

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Sahar Police American Woman Taxi Driver Arrested Deshraj Yadav ₹18 000 Cheated 400-Meter Taxi Fare Mumbai International Airport Andheri East Foreign Tourist Scam Viral Video On Social Media X Twitter Post Argentinian Ariano Prepaid Taxi Metered Taxi App-Based Cab Mumbai Police Action मुंबई क्राइम मुंबई टैक्सी ड्राइवर मुंबई टैक्सी ड्राइवर लूट अमेरिका महिला से लूट Mumbai News Mumbai News In Hindi Mumbai Taxi Driver Mumbai Taxi Driver Loot Mumbai Taxi Driver Crime

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2600 साल से पुराना इतिहास, सिंगापुर तक धमक, यूपी के काला नमक चावल का महात्‍मा बुद्ध से कनेक्‍शन समझिए2600 साल से पुराना इतिहास, सिंगापुर तक धमक, यूपी के काला नमक चावल का महात्‍मा बुद्ध से कनेक्‍शन समझिएसिद्धार्थनगर में काला नमक चावल का उत्‍पादन क्षेत्र 2642 हेक्टेयर से बढ़कर 18,000 हेक्टेयर तक पहुंच चुका है।
Read more »

मुंबई के टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिका महिला से 400 मीटर दूरी के 18000 रुयये वसूले, अब जेल में बंद, जानेंमुंबई के टैक्सी ड्राइवर ने अमेरिका महिला से 400 मीटर दूरी के 18000 रुयये वसूले, अब जेल में बंद, जानेंपीड़ित महिला ने घटना के लगभग दो हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लेकिन पुलिस ने एक्स पर दिए गए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी ड्राइवर को ढूंढ निकाला।
Read more »

Mumbai Taxi Driver Scam: अबब! 400 मीटरसाठी 18000 रुपये...टॅक्सी चालकाकडून परदेशी महिलेची लूट; आरोपी अटकेतMumbai Taxi Driver Scam: अबब! 400 मीटरसाठी 18000 रुपये...टॅक्सी चालकाकडून परदेशी महिलेची लूट; आरोपी अटकेतMumbai News: पीडित महिलेने घटनेच्या सुमारे दोन आठवड्यांनंतर सोशल मीडियावर पोस्ट केली, परंतु पोलिसांनी पोस्टवर दिलेल्या वाहन नोंदणी क्रमांकाच्या मदतीने आरोपी चालकाचा सहज शोध घेतला आणि त्याला अटक केली.
Read more »

UP: राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण, हिंदू नव वर्ष पर सम्मानित होंगे 400 श्रमिकUP: राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण, हिंदू नव वर्ष पर सम्मानित होंगे 400 श्रमिकयूपी के अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को 400 वर्ष पुरानी रामायण मिल गई है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार से निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले मंदिर की
Read more »

400 मीटर का किराया ₹18000... विदेशी पर्यटक के साथ भारत में शर्मनाक लूट; टैक्सी वाले की चालाकी देख पुलिस के भी उड़े होश400 मीटर का किराया ₹18000... विदेशी पर्यटक के साथ भारत में शर्मनाक लूट; टैक्सी वाले की चालाकी देख पुलिस के भी उड़े होशएक विदेशी पर्यटक से भारत में महज 400 मीटर की टैक्सी सवारी के लिए ₹18,000 वसूले गए. टैक्सी चालक ने चालाकी से घुमाकर भारी रकम ऐंठ ली. सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
Read more »

Rs 18,000 for 400-metre ride: Mumbai taxi driver arrested for cheating American womanRs 18,000 for 400-metre ride: Mumbai taxi driver arrested for cheating American womanAccording to police officials, the accused has been identified as 50-year-old Deshraj Yadav, a permit taxi driver residing in Sahar Village. The incident occurred on January 12, shortly after the victim, Argentina Ariano, arrived in Mumbai from the U
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:38