Fake IAS officer News: बिहार में एक फर्जी आइएएस पकड़ाया है. फर्जी आइएएस को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है. खुद को आईएएस बताकर आरोपी गौरव ने करोड़ों की दौलत जमा कर ली है. वह इतने रौब में रहता कि असली एसडीएम को थप्पड़ तक जड़ चुका है. वह लड़कियों का भी शौक रखता.
भागलपुर: बिहार का एक फर्जी आईपीएस पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार हुआ है. आरोप है कि भागलपुर जिले का रहने वाला गौरव कुमार सिंह खुद को आईएएस बताकर तीन राज्यों में फर्जीवाड़ा का धंधा चला रहा था.
वह झूठा रौब झाड़ने के लिए हर महीने लाखों रुपये तक खर्च करता था. इसी तामझाम को दिखाकर आरोपी गौरव बिहार, उत्तर प्रदेश में करोड़ों की दौलत बना रखा है. देखकर हर कोई IAS ही समझता समाज में आईएएस वाला रौब बनाए रखने के लिए गौरव सिंह असली सरकारी ऑफिसर वाला तामझाम बनाए हुए रखता. वह सफेद इनोवा से चलता. इसपर कभी लाल बत्ती तो कभी नीली बत्ती चमकाता. अपने खर्चे पर 10-15 लोगों की प्राइवेट टीम रखे हुए था. वह लागतार गांवों के दौरे करता. देखकर ऐसा लगता कि वास्तव में कोई असली IAS अधिकारी है. बताया जा रहा है कि फर्जी रौब झाड़ने के लिए गौरव सिंह महीने के करीब पांच लाख रुपये खर्च करता था. यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार हुए गौरव सिंह कई जगहों पर खुद का नाम ललित किशोर भी बताता था. गौरव को लेकर पुलिस ने बताया कि वह रौब झाड़ने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. एक बार बिहार के भागलपुर जिले के एक गांव का दौरा करने के दौरान असली SDM ने उसके बैच और रैंक को लेकर सवाल पूछ लिए. इसपर वह इतना तमतमा गया कि उसने असली एसडीएम को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. असली एसडीएम इतना घबरा गया कि उसकी शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं हुई. लड़कियों का शौक पाले था गौरव पुलिस ने बताया है कि आरोपी गौरव लड़कियों के भी शौक पाले था. उसका मोबाइल चेक करने पर पता चला है कि उसकी चार गर्लफ्रेंड हैं. उसके लंबे लंबे चैट को देखकर पता चलता है कि वह तीन लड़कियों को प्रेग्नेंट भी कर चुका है. गौरव बिहार के एक मंदिर में एक शादी भी कर चुका है. साले ने बनाई थी फर्जी ID कार्ड गौरव ने पूछताछ में बताया कि उसे फर्जी आईएएस बनाने के लिए उसके साले अभिषेक ने भी काफी मदद की थी. अभिषेक सॉफ्टवेयर पर अच्छा खासा काम कर लेता है. उसने इसकी मदद से ही बहनोइ गौरव के लिए फर्जी ID, नेम-प्लेट और अन्य दस्तावेज बनाकर देता रहा है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि पहले जालसाजों को रुपये देकर फर्जी दस्तावेज बनवाता था. जब से AI का यूज आसान हो गया तब से फर्जी कागजात बनाने में सुविधा होने लगी. अखबार की कटिंग से लेकर सरकारी टेंडर तक सब AI से तैयार करने लगा. चार राज्यों में गौरव की ठगी का नेटवर्क गौरव खुद के IAS होने का भरोसा बना लेता था. वह बिल्डरों और कारोबारियों को सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर निशाना बनाता था. टेंडर के फर्जी AI-जनरेट पेपर देकर करोड़ों की ठगी करता था. बिहार के एक कारोबारी से उसने 450 करोड़ का टेंडर दिलाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये और दो इनोवा गाड़ियां रिश्वत में ले ली थी. ऐसे हुआ गौरव के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोरखपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से 99.90 लाख रुपये नकदी जब्त किए थे. तब रुपयों के साथ गिरफ्तार हुआ युवक ने खुद को मोकामा के रहने वाले मुकुंद माधव बताया था. पूछताछ में वह रुपयों के बारे में सही बातें नहीं बता पा रहा था. बाद में जांच में पता चला कि यह रुपये सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे गए हैं. यह रुपये ललित किशोर उर्फ गौरव बिहार भेज रहा था. इसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी. जांच में गौरव के फर्जीवाड़े का पता चला. आखिरकार उसके फर्जीवाड़े के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ. पुलिस उससे जुड़ै तमाम लोगों की तलाश शुरू कर दी है.
फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह लड़कियों का शौकीन फर्जी IAS गोरखपुर में फर्जी IAS गिरफ्तार बिहार समाचार Fake IAS Officer From Bihar Fake IAS Gaurav Kumar Singh Fake IAS Officer Fond Of Women Fake IAS Arrested In Gorakhpur Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं राजस्थान मूल के युवा IAS निलेश गोयल, जिन्हें मिला है बिहार कैडरIAS Nilesh Goyal-संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित युवा अधिकारियों को उनकी सेवाएं और कैडर आवंटित कर दिए गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 92 सफल उम्मीदवारों को कैडर आवंटन के बाद, बिहार राज्य को 8 नए युवा आईएएस अधिकारी मिले...
Read more »
Inside India-US Trade Talks: Meet The Officer Who Is Leading The Crucial NegotiationsThe government has appointed 2001-bactch Karnataka cadre IAS officer Darpan Jain to lead negotiations and bring fresh momentum to long-pending issues.
Read more »
फर्जी IAS गौरव कुमार गिरफ्तार: नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगीगोरखपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी और ठेका दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पुलिस जांच में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पीड़ितों से संपर्क करने की अपील की गई है।
Read more »
फर्जी IAS बनकर ठगी, फिर GST चोरी: सिद्धार्थ पांडे का डबल क्राइम, पुलिस दोबारा लेगी रिमांडशाहजहांपुर में सिद्धार्थ पांडे नामक एक व्यक्ति ने फर्जी आईएएस बनकर ठगी की और जीएसटी चोरी में भी शामिल पाया गया। पुलिस ने उसके डबल क्राइम का खुलासा किया है और उसे दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पांडे पर पहले भी कई धोखाधड़ी के आरोप हैं, और अब पुलिस इन मामलों की गहराई से जांच कर रही...
Read more »
कौन हैं IAS सेंथिल कुमार? करप्शन मामले में तीन साल रहे सस्पेंड, फिर भी नहीं रुका प्रमोशन, जानेंWho Is IAS Senthil Kumar: योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के.
Read more »
MSC पास टयूशन टीचर बना फर्जी IAS: यूपी में 4 गर्लफ्रेंड बनाईं, 3 को किया प्रेग्नेंट; SDM ने बैच पूछा, तो थप...गोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर पकड़ा गया। वो सिर्फ IAS प्रोटोकॉल मेनटेन करके लिए हर महीने 5 लाख रुपए खर्च कर रहा था। 10-15 लोगों की टीम उसके आगे-पीछे चलती थी। सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्तियां लगाकर वह गांवों केUttar Pradesh (UP) Fake IAS Officer Lalit Kishore (Gaurav Kumar) Fraud Case गोरखपुर में फर्जी IAS अधिकारी को पुलिस ने...
Read more »
