गोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर पकड़ा गया। वो सिर्फ IAS प्रोटोकॉल मेनटेन करके लिए हर महीने 5 लाख रुपए खर्च कर रहा था। 10-15 लोगों की टीम उसके आगे-पीछे चलती थी। सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्तियां लगाकर वह गांवों केUttar Pradesh (UP) Fake IAS Officer Lalit Kishore (Gaurav Kumar) Fraud Case गोरखपुर में फर्जी IAS अधिकारी को पुलिस ने...
यूपी में 4 गर्लफ्रेंड बनाईं, 3 को किया प्रेग्नेंट; SDM ने बैच पूछा, तो थप्पड़ मार दियागोरखपुर में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर पकड़ा गया। वो सिर्फ IAS प्रोटोकॉल मेनटेन करके लिए हर महीने 5 लाख रुपए खर्च कर रहा था। 10-15 लोगों की टीम उसके आगे-पीछे चलती थी।सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्तियां लगाकर वह गांवों का दौरा करता था। बिहार के भागलपुर गांव में दौरा करते हुए असली SDM मिल गए। बैच और रैंक को लेकर उन्होंने सवाल पूछे, तो गौरव ने उन्हें 2 थप्पड़ मारे थे। हैरान रह गए SDM ने इसकी कहीं शिकायत तक नहीं की। पुलिस को गौरव के पास से 2 मोबाइल मिले। इसमें गौरव की 4 गर्लफ्रेंड की चैट मिली हैं। जिन्हें पढ़कर पता चला कि 3 गर्लफ्रेंड इस वक्त प्रेग्नेंट हैं। वो IAS समझकर गौरव से प्यार कर रही थीं। गौरव ने एक बिहार की लड़की से शादी भी की है। अपने साले अभिषेक कुमार की मदद से गौरव खुद को सोशल मीडिया पर बतौर IAS अफसर पेश करता था। जालसाजी का नेटवर्क यूपी में बढ़ाने के लिए उसने गोरखपुर के परमानंद गुप्ता को सेट किया, जो अभिषेक का दोस्त था। सिर्फ 3 साल में जालसाजी का ये नेटवर्क यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड तक पहुंचा दिया। वह इन राज्यों के बिल्डर और कारोबारियों को सरकारी ठेके दिलाने का ऑफर देता था। उन्हें AI की मदद से जनरेट टेंडर के पेपर भी मुहैया करा देता था। बिहार के एक कारोबारी को 450 करोड़ का टेंडर दिलाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपए और 2 इनोवा कार की रिश्वत भी ले ली थी।दैनिक भास्करफर्जी IAS की जालसाजी की कहानी एजुकेशन के बाद से ही शुरू हो गई थी। ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल गांव का रहने वाला है। उसके पिता चलितर राम पेंट पालिश का काम करते थे। गौरव बचपन से ही पढ़ने में तेज था। वह पिता के साथ पेंट-पालिश का भी काम सीख गया था। कई जगह वह मजदूरी करने भी जाता था। 2019 में गौरव ने मैथ्स से MSc की पढ़ाई पूरी की। वह शिक्षा विभाग का DIOS बनना चाहता था। 3 साल तक सिविल सर्विस की तैयारी की। इसके बाद 2022 में आदित्य सुपर-50 नाम से सीतामढ़ी में कोचिंग खोली। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को पढ़ाने लगा। गौरव ने पहली धोखाखड़ी इसी कोचिंग में की थी। 2022 में तैयारी करने वाले छात्र से नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए लिए थे। लेकिन, जॉब नहीं दिलवा सका। रुपए वापस नहीं करने पर उसके खिलाफ FIR दर्ज हो गई थी। गौरव ने पुलिस कस्टडी में बताया कि पुलिस केस होने के बाद मेरे करियर के सारे सपने टूट गए। इसके बाद मैं 1 साल के लिए अंडरग्राउंड हो गया। फिर लोगों के सामने ऐसे आया कि मेरा सिविल सेवा में सिलेक्शन हो चुका है। अब मैं IAS अफसर हूं।पुलिस को गौरव ने बताया- अंडरग्राउंड रहने के दौरान 3 साल पहले मैंने बिहार की ही एक लड़की से प्यार का ड्रामा किया। उसको लेकर घर से भाग गया। उससे एक मंदिर में शादी भी कर ली। अब मुझे पैसों की जरूरत थी। इसलिए अपने साले अभिषेक की मदद से लोगों को नौकरी दिलाने और सरकारी ठेका दिलाने का ऑफर देकर रुपए ऐंठने लगा। गौरव ने बताया- अभिषेक ने सॉफ्टवेयर की पढ़ाई की थी। सीतामढ़ी में उसकी जान-पहचान भी अच्छी थी। उसकी मदद से मैंने IAS का फर्जी आईडी तैयार किया। एक नेम-प्लेट भी बनवाई। पहले अभिषेक कुछ जालसाजों की मदद से ये सारे डॉक्यूमेंट बनवाता था। इसके लिए हमें रुपए खर्च करने पड़ते थे। फिर 1 साल पहले AI लॉन्च होने के बाद अखबार की कतरन से लेकर सारे डॉक्यूमेंट ऑनलाइन तैयार करने लगे। इसमें समय भी कम लग रहा था और फंसने के चांस भी कम थे। अभिषेक कुमार और उसका दोस्त परमानंद गुप्ता सोशल मीडिया और यूपी-बिहार के अलग-अलग ग्रुपों में गौरव कुमार सिंह को बतौर IAS पेश करने लगे। इस प्रमोशन के जरिए ही उन्हें बिल्डर और कारोबारियों से काम मिलने लगे।गौरव ने बताया कि फर्जी IAS बनकर मैंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी बनाई थी। इसके बाद से कुछ लड़कियों से मेरी दोस्ती हो गई। एक-एक करके मैंने 4 गर्लफ्रेंड भी बना ली। पुलिस को गौरव के मोबाइल पर लड़कियों से बातचीत की लंबी-लंबी चैट भी मिली है। इसमें यह भी पता चला कि मौजूदा वक्त में 3 गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं। उन्हें ठीक से गौरव के फर्जी IAS होने और शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी कुछ पता नहीं था। जब पुलिस ने इन लड़कियों से बात की, तब पता चला कि वो गौरव को IAS समझकर प्यार कर रही थीं।बिहार के भागलपुर गांव में दौरा करने पहुंचा। यहां उसको असली SDM मिल गए। उन्होंने रैंक और बेच को लेकर कुछ सवाल किए। गौरव ने उन्हें 2 थप्पड़ मारे थे। गौरव IAS प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए हर महीने 5 लाख रुपए खर्च कर रहा था। वह जब भी कहीं जाता था, उसके आगे-पीछे 10 से 15 लोग रहते थे। कुछ सुरक्षा में, कुछ सरकारी दिखने वाली फाइलें हाथ में लेकर लोगों के बीच माहौल बनाते थे। गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के भटहट में स्थित एक सरकारी स्कूल में भी गौरव निरीक्षण करने पहुंचा था। किसी टीचर को शक भी हुआ था। बातचीत के दौरान ही कुछ सवाल पूछे थे। तब गौरव ने टीचर से कहा था कि केंद्र सरकार ने उसे स्पेशली सरकारी विभागों, स्कूलों की जांच करने के लिए भेजा है। गोरखपुर समेत 18 जिले में निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयारी करनी है।पुलिस को पूछताछ में पता चला कि बिहार के पटना मोकामा में रहने वाले माधव ठेकेदारी करते हैं। पटना में उनकी पहचान बड़े ठेकेदार के रूप में हैं। वह भी फर्जी IAS गौरव के चक्कर में फंस गए। माधव ने बताया- 2 साल पहले गौरव से पटना में मुलाकात हुई थी। IAS अधिकारी जानकर मैंने भी परिचय किया। इसके बाद हमारी 2 से 3 बार बात हुई। इस दौरान गौरव ने मुझे 450 करोड़ का टेंडर दिलाने का वादा किया। इसके बदले में प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वह मुझसे 5 करोड़ से ज्यादा रकम खर्च करा चुका है। मैंने उसे दो लग्जरी गाड़ी और ज्वेलरी भी खरीदकर दी थी। उसी गाड़ी से वह भौकाल बनाता था। 10 गनर रखे थे। उनके ऊपर भी मेरे पैसे खर्च हुए थे। उसमें कुछ सरकारी दस्तावेज भी भेजे थे, जो बिल्कुल ओरिजिनल लग रहे थे। बाद में मुझे पता चला कि ये सारे डॉक्यूमेंट फर्जी हैं।ललित उर्फ गौरव के साथी अभिषेक कुमार एआई से पेपर का कतरन बनाते थे। जिसमें फर्जी IAS की जांच, निरीक्षण और मीटिंग की खबरें दिखती थीं। जाल में फंसे लोगों को ये खबरें गौरव भेजता था। खबर में लगी फोटो भी एआई से तैयार की जाती थी। इसमें डीएम की कुर्सी पर गौरव बैठा दिखाई देता था, बाकी मातहत उसके अगल-बगल दिखते थे। इन्हें देखकर लोग उसकी जालसाजी में जल्दी फंस जाते थे।गौरव 2 गाड़ियों से चलता था। इसमें एक इनोवा में वह खुद बैठता था। दूसरी में सुरक्षा गार्ड बैठते थे। कहीं भी टारगेट कर देहात क्षेत्र में वह किसी भी विभाग के ऑफिस में निरीक्षण करने पहुंच जाता था। हूटर बजाते हुए गाड़ियां पहुंचती थीं। तब ऑफिस में बैठे कर्मचारी उसको वैसे ही ट्रीट करते थे, जैसे कोई बड़ा अधिकारी उनके बीच पहुंच गया हो।ठेकेदार से डरकर 6 महीने से गोरखपुर में छिपा बिहार के ठेकेदार का पैसा फंसने के बाद वह आए दिन गौरव के पास पहुंच जाता था। कई जगहों पर शिकायत भी की थी। इससे परेशान होकर उसने लखनऊ के आशियाना में अपना ठिकाना बनाया। लेकिन, यहां ज्यादा समय रह नहीं सका। करीब 6 महीने पहले गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के झुगियां में एक किराए का घर लिया। यहां अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा। घर के बाहर उसने एक बड़ा से बोर्ड लगाया था। इस पर आईएएस गौरव कुमार लिखा था। आस-पास के लोग भी बोर्ड देखकर डरे-सहमे रहते थे। ठेकेदार को कहीं से गोरखपुर की लोकेशन मिली। इसके बाद गुलरिहा थाने में शिकायत दी। दूसरी तरफ, बिहार में भी अधिकारियों से ठेकेदार ने शिकायत की थी। उसका भी एक पत्र गोरखपुर एलआईयू का आया था। फिर गुलरिहा थाने के साथ ही खुफिया विभाग भी करीब 3 महीने तक गौरव की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके बाद उसको अरेस्ट किया गया।गोरखपुर पुलिस ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 7 नवंबर की सुबह करीब 7.
10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर GRP को वैशाली एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। शक के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 500-500 के नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती में रकम 99.90 लाख रुपए निकली। पूछताछ में युवक ने खुद को मुकुंद माधव निवासी रामचरण टोला, मोकामा बताया। उसने कहा कि वह किसी परिचित के कहने पर यह बैग लेकर यात्रा कर रहा था। लेकिन, उसे पैसे के स्रोत की जानकारी नहीं है। जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम व्यापारी ने एक IAS अधिकारी को नौकरी दिलाने के लिए बतौर रिश्वत दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद विभाग ने जांच शुरू की। पूरी रकम जब्त कर जब इस मामले की जांच की गई, तब फर्जी IAS ललित किशोर का नाम सामने आया। ललित ही पैसे बिहार भिजवा रहा था।फर्जी IAS अफसर को पुलिस ने अरेस्ट किया। उसका जालसाजी का नेटवर्क यूपी, बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश तक फैला था। सरकारी कॉन्ट्रैक्ट, नौकरी और शादियां कराने की आड़ में उसने 40 से ज्यादा लोगों से ठगी की। यूपी के पूर्वांचल में वह ज्यादा एक्टिव था। पुलिस उसके पीछे तब पड़ी, जब उन्हें सरकारी टेंडर का एक AI से बनाया हुआ फर्जी पेपर मिला। इसे एक ठेकेदार के नाम पर जारी किया गया था। यह ठेका 60 लाख रुपए का था। ठेकेदार ने बताया कि उसको ये ठेका IAS अधिकारी ललित की मदद से मिला था। जबकि ऐसा कोई अधिकारी रिकॉर्ड में ही नहीं था।गौरव उर्फ ललित एक बड़े नेटवर्क में काम कर रहा था। जांच में अभी और नए फैक्ट सामने आने की उम्मीद है। मोबाइल और गौरव के पास से मिले दस्तावेजों से कई फैक्ट सामने आ चुके हैं। हम उसके पूरी जालसाजी तक पहुंचने के लिए बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की पुलिस के संपर्क में हैं।झांसी में बहन के बॉयफ्रेंड पुजारी की हत्या, 2 साल पहले पहनाई थी वरमाला, फिर से बात करने पर मार डाला झांसी में मंदिर के अंदर पुजारी की हत्या करने वाले बालाराम उर्फ बाला कुशवाहा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुजारी विशाल कुशवाह और बालाराम की बहन के बीच अफेयर था। दो साल पहले दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर पति-पत्नी मान लिया था।राजस्थान में सर्दी तेज हुई, पारा 3 डिग्री तक गिराMP में दो दिन कोल्ड वेव का अलर्टसरगुजा में लगातार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, कड़ाके की ठंडसीकर में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज हुआ
Gorakhpur UP Government Contract UP Purvanchal Crime UP Police IAS Officer Fraud UP Fake IAS Officer
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं राजस्थान मूल के युवा IAS निलेश गोयल, जिन्हें मिला है बिहार कैडरIAS Nilesh Goyal-संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित युवा अधिकारियों को उनकी सेवाएं और कैडर आवंटित कर दिए गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 92 सफल उम्मीदवारों को कैडर आवंटन के बाद, बिहार राज्य को 8 नए युवा आईएएस अधिकारी मिले...
Read more »
Inside India-US Trade Talks: Meet The Officer Who Is Leading The Crucial NegotiationsThe government has appointed 2001-bactch Karnataka cadre IAS officer Darpan Jain to lead negotiations and bring fresh momentum to long-pending issues.
Read more »
फर्जी IAS गौरव कुमार गिरफ्तार: नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगीगोरखपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी और ठेका दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पुलिस जांच में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पीड़ितों से संपर्क करने की अपील की गई है।
Read more »
बिहार कैडर के IAS बने सीतामढ़ी के राज कृष्ण, UPSC में थी 8वीं रैंक; खान सर ने गुरु दक्षिणा में मांग ली ये च...Bihar Cadre IAS Raj Krishna: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में बिहार का परचम लहराने वाले सीतामढ़ी के IAS राज कृष्ण झा को होम(बिहार) कैडर मिला है. रिजल्ट में इन्हें 8वीं रैंक मिली थी. कुल 1031 मार्क्स में लिखित परीक्षा में 831 और इंटरव्यू में 200 अंक मिले थे.
Read more »
फर्जी IAS बनकर ठगी, फिर GST चोरी: सिद्धार्थ पांडे का डबल क्राइम, पुलिस दोबारा लेगी रिमांडशाहजहांपुर में सिद्धार्थ पांडे नामक एक व्यक्ति ने फर्जी आईएएस बनकर ठगी की और जीएसटी चोरी में भी शामिल पाया गया। पुलिस ने उसके डबल क्राइम का खुलासा किया है और उसे दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पांडे पर पहले भी कई धोखाधड़ी के आरोप हैं, और अब पुलिस इन मामलों की गहराई से जांच कर रही...
Read more »
कौन हैं IAS सेंथिल कुमार? करप्शन मामले में तीन साल रहे सस्पेंड, फिर भी नहीं रुका प्रमोशन, जानेंWho Is IAS Senthil Kumar: योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के.
Read more »
