35 बच्चों ने ब्लेड से काटे अपने हाथ, आखिर खुद को क्यों पहुंचाया नुकसान?

Chhattishgarh News

35 बच्चों ने ब्लेड से काटे अपने हाथ, आखिर खुद को क्यों पहुंचाया नुकसान?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कुरुद ब्लॉक के दहदहा मिडिल स्कूल में 35 बच्चों ने अपने हाथों पर ब्लेड या किसी नुकीली चीज से कट लगा लिए. घटना का पता चलते ही गांव और स्कूल में हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग और डॉक्टरों की टीम बच्चों की काउंसलिंग कर रही है.

"छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आपको जानकार हैरानी होगी कि कुरुद ब्लॉक के दहदहा मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले करीब 35 बच्चों ने अपने ही हाथों को ब्लेड या किसी नुकीली चीज से काटकर जख्मी कर लिया.

जब यह बात सामने आई, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल डॉक्टर और शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जड़ तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. Advertisment कैसे खुला यह राज? यह मामला कुछ हफ्ते पहले शुरू हुआ था, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब एक बच्चे के हाथ पर कटे के निशान देखकर उसके घरवाले दंग रह गए. बच्चे से जब इसकी वजह पूछी गई, तो उसने कुछ नहीं बताया. परेशान होकर पालक स्कूल पहुंचे, जहां पता चला कि सिर्फ उनके बच्चे ने ही नहीं, बल्कि उसके साथ पढ़ने वाले कई और बच्चों के हाथों पर भी वैसे ही निशान हैं. धीरे-धीरे गिनती बढ़ी और पता चला कि कुल 35 बच्चों ने अपने बाएं हाथ को नुकसान पहुंचाया है. डरे हुए हैं माता-पिता इतनी बड़ी तादाद में बच्चों के हाथ काटने की खबर से स्कूल प्रबंधन के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में स्कूल में पालकों की मीटिंग बुलाई गई. माता-पिता इस बात से डरे हुए हैं कि आखिर उनके मासूम बच्चों के दिमाग में ऐसा क्या चल रहा है कि वे खुद को चोट पहुंचा रहे हैं. बच्चे पूछने पर भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं, जिससे रहस्य और गहरा गया है. जांच और काउंसलिंग शुरू खबर फैलते ही मेडिकल टीम और मनोवैज्ञानिकों का दल स्कूल पहुंचा. 16 फरवरी को बच्चों और उनके माता-पिता की खास काउंसलिंग की गई ताकि उनके मन के डर या तनाव को समझा जा सके. बीईओ चंद्रकुमार साहू ने स्कूल के टीचरों को कड़ी हिदायत दी है कि वे हर बच्चे की छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखें. स्कूल प्रबंधन भी यह समझने की कोशिश कर रहा है कि यह किसी ऑनलाइन गेम का असर है या कोई आपसी चुनौती . सुरक्षा पर बड़े सवाल यह घटना सिर्फ 'हाथ काटने' तक सीमित नहीं है, इसने स्कूल की सुरक्षा और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर इतनी बड़ी संख्या में बच्चे ऐसा करने के लिए क्यों मजबूर हुए? क्या वे किसी अदृश्य दबाव में थे? इन सवालों के जवाब हर कोई जानना चाहता है। फिलहाल शिक्षा विभाग की पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी. ये भी पढ़ें- लंदन में फर्टिलिटी मरीजों को हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, क्लिनिक की गलती से होने वाला था नुकसान, जानें मामला"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फरीदाबाद फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, 35 लोग झुलसेफरीदाबाद फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, 35 लोग झुलसेहरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी में भीषण आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में 35 लोग झुलस गए। घायलों में पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी भी शामिल हैं। धमाके की वजह से आसपास खड़े वाहन भी जल गए। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read more »

आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवारआईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवाररोहतक में आईजी दफ्तर से सिर्फ 100 मीटर दूर सेक्टर-1 रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की 30-35 गोलियां मारकर
Read more »

जालोर में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी: पारा 32 डिग्री पार, अगले 7 दिन में 35-37°C तक पहुंचने का अनुमानजालोर में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी: पारा 32 डिग्री पार, अगले 7 दिन में 35-37°C तक पहुंचने का अनुमानJalore heatwave alert: Daytime temperatures to reach 35°C in next 7 days. जालोर में दिन में फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा हैं। दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचे के साथ धूप सता रही हैं।
Read more »

हीरो ने मुफ्त में किया काम, डायरेक्टर ने भी नहीं ली फीस, बड़े पर्दे पर उतार दी ऐसी कहानी, झटक लिए थे 35 अवॉ...हीरो ने मुफ्त में किया काम, डायरेक्टर ने भी नहीं ली फीस, बड़े पर्दे पर उतार दी ऐसी कहानी, झटक लिए थे 35 अवॉ...क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी फिल्म के हीरो और डायरेक्टर ने एक रुपया भी फीस न ली हो? साल 2014 में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने बॉलीवुड के सारे समीकरण बदल दिए. बजट की कमी और कहानी के प्रति जुनून ऐसा था कि लीड हीरो और निर्देशक ने मुफ्त में काम करने का फैसला किया, ताकि सारा पैसा पर्दे पर कहानी उतारने में लगे.
Read more »

पटना: 90 साल के बुजुर्ग के लिए कोर्ट रूम से बाहर आए जज, कार के पास 35 मिनट तक चली सुनवाईपटना: 90 साल के बुजुर्ग के लिए कोर्ट रूम से बाहर आए जज, कार के पास 35 मिनट तक चली सुनवाईबिहार में एक बुजुर्ग से जुड़े केस की सुनवाई करने के लिए जज साहब खुद कोर्ट रूम से बाहर आए। 15 साल पुराने ट्रैक्टर लोन धोखाधड़ी मामले में 90 वर्षीय लाचार आरोपी जय नारायण सिंह के लिए पटना में जज अविनाश कुमार खुद कोर्ट रूम से बाहर उनकी कार तक आए। फिर मामले का निपटारा...
Read more »

F-35, USS अब्राहम लिंकन तैनात, गरजीं 250 कार्गो उड़ानें, ईरान को घेरे बैठा है अमेरिका, एक 'NO' से टूट पड़ें...F-35, USS अब्राहम लिंकन तैनात, गरजीं 250 कार्गो उड़ानें, ईरान को घेरे बैठा है अमेरिका, एक 'NO' से टूट पड़ें...US Increases Military Pressure on Iran: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध का तनाव और बढ़ गया है. एक तरफ दोनों बातचीत की टेबल पर आ रहे हैं, दूसरी ओर अमेरिका की सेनाओं ईरान को घेर रही हैं. ट्रंप ने वॉर्निंग दी है कि इस बात ईरान ने अगर समझौता नहीं किया तो बुरा भुगतेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:10:57