बिहार में एक बुजुर्ग से जुड़े केस की सुनवाई करने के लिए जज साहब खुद कोर्ट रूम से बाहर आए। 15 साल पुराने ट्रैक्टर लोन धोखाधड़ी मामले में 90 वर्षीय लाचार आरोपी जय नारायण सिंह के लिए पटना में जज अविनाश कुमार खुद कोर्ट रूम से बाहर उनकी कार तक आए। फिर मामले का निपटारा...
पटना: कोर्ट की चौखट पर एक बुजुर्ग कार से पहुंच तो गया, मगर कार से कोर्ट रूम तक जाने की हालत नहीं थी। फिर सीबीआई जज सुनवाई के लिए खुद कार तक आए। 35 मिनट तक मामले की सुनवाई की। बिहार की राजधानी पटना में न्यायपालिका ने संवेदनशीलता की एक अद्भुत मिसाल पेश की। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार ने शारीरिक रूप से लाचार 90 साल के अभियुक्त जय नारायण सिंह की स्थिति को देखते हुए प्रोटोकॉल से परे जाकर न्याय दिया। जमुई के रहने वाले बुजुर्ग आरोपी चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे, जिसे देखते हुए जज खुद सुबह 11 बजे अदालत से बाहर निकलकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे। लगभग 35 मिनट तक कार के पास ही कानूनी प्रक्रिया चली। जज ने न केवल मामले की सुनवाई की, बल्कि बुजुर्ग की लाचारी की तहकीकात भी की। आखिरकार, आरोपी की ओर से गुनाह स्वीकार करने और बैंक राशि लौटाने की सहमति के बाद इस लंबे विवाद का सुखद अंत हुआ।फर्जी कागजात पर लिया था ट्रैक्टर लोनये कानूनी विवाद साल 2011 का है, जब जमुई के जय नारायण सिंह पर यूको बैंक से धोखाधड़ी का आरोप लगा था। आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर करीब 4 से 5 लाख रुपए का ट्रैक्टर लोन हासिल किया था। मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने इसकी गहन जांच की थी, जिसमें लोन लेने के लिए जमा किए गए कागजात अवैध पाए गए थे। तब से ये मामला अदालत में लंबित था और बुजुर्ग आरोपी लगातार कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे थे।35 मिनट तक कार बन गई अदालतजब सोमवार को मामले की सुनवाई शुरू हुई, तो अभियुक्त की उम्र और बीमारी आड़े आ रही थी। वो अदालत के अंदर पेश होने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में विशेष जज अविनाश कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद बाहर आने का निर्णय लिया। सुबह 11 से 11:35 बजे तक जज ने कार के पास खड़े होकर सभी पक्षों को सुना। इस दौरान उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि अभियुक्त वास्तव में लाचार है या नहीं। कानूनी इतिहास में इस तरह के पल विरले ही देखने को मिलते हैं।फिर ऐसे हुआ मामले का निपटारासुनवाई के दौरान 90 वर्षीय जय नारायण सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। अदालत ने इसे देखते हुए एक सुधारात्मक रुख अपनाया। जज ने बैंक से ली गई लोन की राशि को वापस जमा करने की शर्त पर समझौते के आधार पर केस बंद करने का आदेश दिया। बुजुर्ग पर उचित फाइन भी लगाया गया, जिसे स्वीकार करने के बाद डेढ़ दशक पुराने इस बोझ से उन्हें मुक्ति मिल गई। कोर्ट के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।.
पटना: कोर्ट की चौखट पर एक बुजुर्ग कार से पहुंच तो गया, मगर कार से कोर्ट रूम तक जाने की हालत नहीं थी। फिर सीबीआई जज सुनवाई के लिए खुद कार तक आए। 35 मिनट तक मामले की सुनवाई की। बिहार की राजधानी पटना में न्यायपालिका ने संवेदनशीलता की एक अद्भुत मिसाल पेश की। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार ने शारीरिक रूप से लाचार 90 साल के अभियुक्त जय नारायण सिंह की स्थिति को देखते हुए प्रोटोकॉल से परे जाकर न्याय दिया। जमुई के रहने वाले बुजुर्ग आरोपी चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थे, जिसे देखते हुए जज खुद सुबह 11 बजे अदालत से बाहर निकलकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे। लगभग 35 मिनट तक कार के पास ही कानूनी प्रक्रिया चली। जज ने न केवल मामले की सुनवाई की, बल्कि बुजुर्ग की लाचारी की तहकीकात भी की। आखिरकार, आरोपी की ओर से गुनाह स्वीकार करने और बैंक राशि लौटाने की सहमति के बाद इस लंबे विवाद का सुखद अंत हुआ।फर्जी कागजात पर लिया था ट्रैक्टर लोनये कानूनी विवाद साल 2011 का है, जब जमुई के जय नारायण सिंह पर यूको बैंक से धोखाधड़ी का आरोप लगा था। आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर करीब 4 से 5 लाख रुपए का ट्रैक्टर लोन हासिल किया था। मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने इसकी गहन जांच की थी, जिसमें लोन लेने के लिए जमा किए गए कागजात अवैध पाए गए थे। तब से ये मामला अदालत में लंबित था और बुजुर्ग आरोपी लगातार कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे थे।35 मिनट तक कार बन गई अदालतजब सोमवार को मामले की सुनवाई शुरू हुई, तो अभियुक्त की उम्र और बीमारी आड़े आ रही थी। वो अदालत के अंदर पेश होने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में विशेष जज अविनाश कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद बाहर आने का निर्णय लिया। सुबह 11 से 11:35 बजे तक जज ने कार के पास खड़े होकर सभी पक्षों को सुना। इस दौरान उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि अभियुक्त वास्तव में लाचार है या नहीं। कानूनी इतिहास में इस तरह के पल विरले ही देखने को मिलते हैं।फिर ऐसे हुआ मामले का निपटारासुनवाई के दौरान 90 वर्षीय जय नारायण सिंह ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। अदालत ने इसे देखते हुए एक सुधारात्मक रुख अपनाया। जज ने बैंक से ली गई लोन की राशि को वापस जमा करने की शर्त पर समझौते के आधार पर केस बंद करने का आदेश दिया। बुजुर्ग पर उचित फाइन भी लगाया गया, जिसे स्वीकार करने के बाद डेढ़ दशक पुराने इस बोझ से उन्हें मुक्ति मिल गई। कोर्ट के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।
Patna Court News Patna Judge Hearing Near Car Judge Attend Old Man Hearing Patna Court Near Car बिहार कोर्ट समाचार पटना में जज ने की कार के पास सुनवाई जज ने कार के पास की बुजुर्ग की सुनवाई पटना में कार के पास लगी कोर्ट सीबीआई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फरीदाबाद फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, 35 लोग झुलसेहरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी में भीषण आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में 35 लोग झुलस गए। घायलों में पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी भी शामिल हैं। धमाके की वजह से आसपास खड़े वाहन भी जल गए। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read more »
34 साल पुरानी वो एक्शन थ्रिलर फिल्म, संजय दत्त से भिड़ गए फिरोज खान, अजय देवगन मार ले गए बाजीSanjay Dutt vs Feroz khan : बॉलीवुड सुपर स्टार संजय दत्त अपने टशन के लिए जाने जाते हैं. हमेशाम मस्त-मौला अंदाज में अपनी जिंदगी जी. 90 के दशक में संजय दत्त का जबर्दस्त क्रेज था. इसी दौरान उन्होंने 80-90 के स्टाइलिश हीरो फिरोज खान के साथ एक फिल्म में काम किया. इस फिल्म को साइन करते ही संजय दत्त के बुरे दिन शुरू हो गए थे.
Read more »
अब टाटा बनाएगी देसी 5th Gen फाइटर जेट, F-35 और Su-57 का होगा बाप, एक कदम और आगे बढ़ा भारत का AMCA प्रोजेक्ट...भारत ने पांचवीं पीढ़ी के देसी स्टेल्थ फाइटर जेट (5th Gen Fighter Jet) एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस 5th जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट एएमसीए का पहला प्रोटोटाइप 2028 के आखिर तक रोल आउट होने वाला है, और पहली उड़ान 2029 में प्लान की गई है.
Read more »
आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवाररोहतक में आईजी दफ्तर से सिर्फ 100 मीटर दूर सेक्टर-1 रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की 30-35 गोलियां मारकर
Read more »
जालोर में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी: पारा 32 डिग्री पार, अगले 7 दिन में 35-37°C तक पहुंचने का अनुमानJalore heatwave alert: Daytime temperatures to reach 35°C in next 7 days. जालोर में दिन में फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा हैं। दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचे के साथ धूप सता रही हैं।
Read more »
अस्पताल में भर्ती 90 साल के सलीम खान, पिता से मिलने पहुंचे सलमान खानहिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक सलीम खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सलीम खान की तबीयत को लेकर खान परिवार भी काफी परेशान है.
Read more »
