हीरो ने मुफ्त में किया काम, डायरेक्टर ने भी नहीं ली फीस, बड़े पर्दे पर उतार दी ऐसी कहानी, झटक लिए थे 35 अवॉ...

Shahid Kapoor Zero Fee For Haider News

हीरो ने मुफ्त में किया काम, डायरेक्टर ने भी नहीं ली फीस, बड़े पर्दे पर उतार दी ऐसी कहानी, झटक लिए थे 35 अवॉ...
Haider Movie 35 Awards RecordVishal Bhardwaj Shahid Kapoor CollaborationHaider Movie Facts And Trivia
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी फिल्म के हीरो और डायरेक्टर ने एक रुपया भी फीस न ली हो? साल 2014 में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने बॉलीवुड के सारे समीकरण बदल दिए. बजट की कमी और कहानी के प्रति जुनून ऐसा था कि लीड हीरो और निर्देशक ने मुफ्त में काम करने का फैसला किया, ताकि सारा पैसा पर्दे पर कहानी उतारने में लगे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी किसी कल्ट फिल्म या मास्टरपीस की बात होती है, तो विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ का नाम सबसे ऊपर आता है. साल 2014 में आई इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई, बल्कि सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी.

शाहिद कपूर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस के दिलों को जीत लिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को बनाने के लिए इसके लीड हीरो शाहिद कपूर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने एक रुपया भी फीस नहीं ली थी? जी हां, यह बिल्कुल सच है. विशाल भारद्वाज कश्मीर की वादियों में शेक्सपियर के ‘हैमलेट’ को उतारना चाहते थे, लेकिन बजट की कमी आड़े आ रही थी. आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म का विजन इतना बड़ा था कि अगर शाहिद और विशाल अपनी रेगुलर फीस लेते, तो फिल्म शायद कभी बन ही नहीं पाती. दोनों ने तय किया कि वे फिल्म में पैसा लगाने के बजाय अपनी मेहनत इन्वेस्ट करेंगे. नतीजा यह हुआ कि फिल्म बनी और ऐसी बनी कि इसने अवार्ड्स जीतने में भी रिकॉर्ड खड़े कर दिए. ‘हैदर’ की कहानी 90 के दशक के अशांत कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. हैदर एक नौजवान है, जो अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने घर श्रीनगर लौटता है. उसे पता चलता है कि उसके पिता डॉक्टर हिलाल मीर गायब हो चुका है और उनके घर को सेना ने उड़ा दिया है. घर लौटने पर हैदर को सबसे बड़ा झटका तब लगता है, जब वह अपनी मां गजाला को अपने चाचा खुर्रम के साथ खुश देखता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हैदर को पता चलता है कि उसके पिता की गिरफ्तारी और मौत के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उसके सगे चाचा का हाथ है. यहीं से शुरू होता है बदले, पागलपन और अंतर्द्वंद्व का एक खूनी खेल. हैदर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है, लेकिन वह अपनी मां के प्रति प्यार और नफरत के बीच फंसा हुआ है. यह कहानी सिर्फ बदले की नहीं है, बल्कि कश्मीर के आम लोगों के दर्द, राजनीति और रिश्तों के टूटने की एक दर्दनाक दास्तां है. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, कुलभूषण खरबंदा, आमिर बशीर और नरेंद्र झा जैसे सितारे नजर आए थे. इरफान खान का हैदर में जबरदस्त कैमियो था. ‘हैदर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव है. फिल्म का संगीत, इसके डायलॉग्स जैसे- ‘हम हैं कि हम नहीं’ और शाहिद कपूर का वो सिर मुंडवाने वाला सीन आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है. विशाल भारद्वाज ने कश्मीर के उस दौर को बिना किसी लाग-लपेट के पर्दे पर दिखाया, जिसे अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में खूबसूरती के पीछे छिपा दिया जाता था. इस फिल्म ने शाहिद कपूर को एक ‘चॉकलेट बॉय’ की इमेज से निकालकर एक ‘मेथड एक्टर’ के रूप में स्थापित कर दिया. खास बात है इस फिल्म ने टोटल 35 अवॉर्ड झटक लिए थे जिसमें 5 नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं. आईएमडीबी पर शाहिद कपूर की फिल्म को 10 में से 8 रेटिंग मिली है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Haider Movie 35 Awards Record Vishal Bhardwaj Shahid Kapoor Collaboration Haider Movie Facts And Trivia Shraddha Kapoor Haider Movie Role हैदर फिल्म बजट और फीस शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर मूवी अवॉर्ड्स लिस्ट शाहिद कपूर ने नहीं ली फीस विशाल भारद्वाज की बेहतरीन फिल्में

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Swiggy डिलीवरी बॉय को 6.2 किलोमीटर के मिले 35 रुपये, गुस्से में किया ये काम, लोग हुए हैरानSwiggy डिलीवरी बॉय को 6.2 किलोमीटर के मिले 35 रुपये, गुस्से में किया ये काम, लोग हुए हैरानफूड बैग को रोड पर घसीटते हुए ले जा रहे एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा करने के पीछे वजह थी कम पैसे. उसे 6.2 किलोमीटर का ऑर्डर डिलीवर करने के लिए केवल 35 रुपये मिल रहे हैं, जिसकी वजह से उसका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया और उसने ऐसी हरकत कर दी.
Read more »

इंडियन आर्मी का वेस्टर्न कमांड इतना इंपॉर्टेंट क्यों, जहां ट्रंप के दूत सर्जियो गोर गए, लोग पूछ रहे F-35 कन...इंडियन आर्मी का वेस्टर्न कमांड इतना इंपॉर्टेंट क्यों, जहां ट्रंप के दूत सर्जियो गोर गए, लोग पूछ रहे F-35 कन...अमेर‍िकी राजूदत सर्जियो गोर इंडियन आर्मी के वेस्टर्न कमांड का दौरा करने पहुंचे हैं. उधर सोशल मीडिया में हलचल मच गई है. लोग इसे भारत अमेर‍िका स्‍ट्रेटज‍िक पार्टनरश‍िप के लिए बेहद खास बता रहे हैं.लेकिन वेस्‍टर्न कमांड इतना इंपॉर्टेंट क्‍यों?
Read more »

Faridabad Fire: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 35 लोग झुलसे, बचाव का काम जारीFaridabad Fire: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 35 लोग झुलसे, बचाव का काम जारीदिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर है। जिले के मुजेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर 24 में सोमवार शाम को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी समेत 35 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। बताया गया है कि कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता...
Read more »

फरीदाबाद फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, 35 लोग झुलसेफरीदाबाद फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, 35 लोग झुलसेहरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी में भीषण आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में 35 लोग झुलस गए। घायलों में पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी भी शामिल हैं। धमाके की वजह से आसपास खड़े वाहन भी जल गए। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read more »

अब टाटा बनाएगी देसी 5th Gen फाइटर जेट, F-35 और Su-57 का होगा बाप, एक कदम और आगे बढ़ा भारत का AMCA प्रोजेक्ट...अब टाटा बनाएगी देसी 5th Gen फाइटर जेट, F-35 और Su-57 का होगा बाप, एक कदम और आगे बढ़ा भारत का AMCA प्रोजेक्ट...भारत ने पांचवीं पीढ़ी के देसी स्टेल्थ फाइटर जेट (5th Gen Fighter Jet) एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस 5th जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट एएमसीए का पहला प्रोटोटाइप 2028 के आखिर तक रोल आउट होने वाला है, और पहली उड़ान 2029 में प्लान की गई है.
Read more »

आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवारआईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवाररोहतक में आईजी दफ्तर से सिर्फ 100 मीटर दूर सेक्टर-1 रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की 30-35 गोलियां मारकर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:30