34 चौके 14 छक्के...आयुष-अभिषेक से भी खतरनाक बल्लेबाज...SMAT में बना रन मशीन...6 मैचों में कूटे डाले 343 रन

SMAT 2025 News

34 चौके 14 छक्के...आयुष-अभिषेक से भी खतरनाक बल्लेबाज...SMAT में बना रन मशीन...6 मैचों में कूटे डाले 343 रन
SMAT 2025 Most RunsMost Runs In Syed Mushtaq Ali Trophy 2025Kunal Chandela
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 63%

SMAT 2025 Most Runs: इन दिनों घरेलू क्रिकेट में टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 की धूम है. इस सीजन एक अनजान बल्लेबाज ने कमाल की बैटिंग की है. वो लगभग हर मैच में रनों की बारिश कर रहा है.

SMAT 2025 Most Runs: टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले आयुष म्हात्रे ने पिछले कुछ वक्त में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अभिषेक जहां इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं तो वहीं आयुष ने पहले घरेलू, फिर आईपीएल और उसके बाद भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर कमाल किया.

ये दोनों टी20 के स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन इन दिनों चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में एक अनजान बल्लेबाज ने इन दोनों को भी पीछे छोड़ दिया है. वो एक तरह से रन मशीन बना है और लगभग हर मैच में गेंदबाजों के होश उड़ा रहा है. अब तक वो इस टूर्नामेंट में लीड रन स्कोरर है. यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही वो कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड टीम के कप्तान कुणाल चंदेला हैं, जो इस वक्त तगड़े फॉर्म में चल रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 6 मैचों के बाद अगर किसी बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वो चंदेला ही हैं. वो 6 में से 4 पारियों में पचासा जड़ चुके हैं. उनकी छह पारियां कुछ इस प्रकार 88, 94, 47, 8, 55, 51 रही हैं. अभिषेक शर्मा और आयुष म्हात्रे से कैसे आगे हैं? सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कुणाल चंदेला, अभिषेक शर्मा और आयुष म्हात्रे यह तीनों 6-6 मैच खेल चुके हैं. चंदेला ने जहां 57.16 की औसत से 343 रन बना दिए हैं तो वहीं आयुष इतने मैचों में 325 रन बना पाए हैं. अभिषेक ने इतने मैच खेलकर 304 रन किए हैं. इन तीनों में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भी चंदेला सबसे आगे हैं. उन्होंने 35 चौके लगाए हैं, जबकि आयुष के बल्ले से 20 चौके और अभिषेक ने 27 चौके मारे. ये आंकड़े आगे होने वाले मैचों में बदल भी सकते हैं, लेकिन फिलहाल चंदेला सबसे आगे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन कुणाल चंदेला - 6 मैचों में 343 रन आयुष म्हात्रे - 6 मैचों में 325 रन अभिषेक शर्मा - 6 मैचों में 304 रन आर. स्मरण - 6 मैचों में 295 रन यशवर्धन दलाल - 6 मैचों में 288 रन कौन हैं कुणाल चंदेला? कुणाल चंदेला दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वो उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इससे पहले दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं. 31 साल का हो चुका ये बल्लेबाज दिल्ली में ही जन्मा था. फर्स्ट क्लास के 43 मैचों में वो 5 शतक और 14 फिफ्टी के दम पर 2389 रन बना चुके हैं. लिस्ट ए के 29 मैचों में 1040 रन किए हैं, जबकि टी20 के 32 मैचों में 883 रन बनाए हैं. ये भी पढ़ें: W W W W W W: 4 ओवर में अकेले ही कर दिया आधी टीम का सफाया, गिल के साथी ने SMAT में रच डाला इतिहास

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

SMAT 2025 Most Runs Most Runs In Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 Kunal Chandela Abhishek Sharma Ayush Mhatre अभिषेक शर्मा आयुष म्हात्रे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दक्षिण अफ्रीका: हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 14 घायलदक्षिण अफ्रीका: हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 14 घायलदक्षिण अफ्रीका: हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 14 घायल
Read more »

SMAT 2025: विराट सुपर हिट तो वैभव हुए फ्लॉप, संजू का अर्धशतक गया बेकार; कप्‍तान रिंकू की पारी नहीं आई यूपी के कामSMAT 2025: विराट सुपर हिट तो वैभव हुए फ्लॉप, संजू का अर्धशतक गया बेकार; कप्‍तान रिंकू की पारी नहीं आई यूपी के कामआयुष म्हात्रे 69 और शार्दुल ठाकुर तीन विकेट की बदौलत मुंबई ने एक और जीत दर्ज कर सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के नाकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित की। छत्तीसगढ़ के 121 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 15.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इकाना स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम पहले खेलकर 19.
Read more »

1.72 करोड़ रुपये से मथुरा की इन 14 सड़कों को मिलेगी संजीवनी, राज्यपाल की स्वीकृति के बाद PWD का टेंडर1.72 करोड़ रुपये से मथुरा की इन 14 सड़कों को मिलेगी संजीवनी, राज्यपाल की स्वीकृति के बाद PWD का टेंडरमथुरा जिले के ग्रामीण इलाकों की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 1.
Read more »

CSK स्टार उर्विल पटेलचा SMAT 2025 मध्ये धुमाकूळ: 11 चेंडूत 39 धावा!CSK स्टार उर्विल पटेलचा SMAT 2025 मध्ये धुमाकूळ: 11 चेंडूत 39 धावा!सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 मध्ये, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चा स्टार खेळाडू, उर्विल पटेल याने 11 चेंडूत 39 धावा करत गोलंदाजांना अक्षरशः नामोहरम केले. त्याने 5 षटकार आणि 2 चौकार लगावले, ज्यामुळे गुजरातने रोमांचक विजय मिळवला. त्याच्या फलंदाजीतील आत्मविश्वास आणि आक्रमक दृष्टिकोन IPL अनुभवामुळे अधिक स्पष्ट झाला.
Read more »

8th Pay Commission: ఉద్యోగులకు కడుపు నిండిపోయే వార్త..కనీసం జీతంపై 34 శాతం పెరుగుదల..ఎవరికి ఎంత వస్తుందంటే?8th Pay Commission: ఉద్యోగులకు కడుపు నిండిపోయే వార్త..కనీసం జీతంపై 34 శాతం పెరుగుదల..ఎవరికి ఎంత వస్తుందంటే?8th Pay Commission Hike Percentage: కేంద్రప్రభుత్వం ఇటీవల 8వ వేతన సంఘం ఏర్పాటు చేయడమే కాకుండా.. నిబంధనలను (ToR) ఆమోదించిన సంగతి తెలిసిందే. దీంతో కేంద్ర ప్రభుత్వ ఉద్యోగులతో పాటు పెన్షనర్లుకు జీతాల పెంపునకు మార్గం సుగమం అయ్యినట్టే.
Read more »

W W W W W W: 4 ओवर में अकेले ही कर दिया आधी टीम का सफाया, गिल के साथी ने SMAT में रच डाला इतिहासW W W W W W: 4 ओवर में अकेले ही कर दिया आधी टीम का सफाया, गिल के साथी ने SMAT में रच डाला इतिहासArshad Khan took 6 Wickets in 4 overs: इन दिनों भारत में घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की धूम है. 6 दिसंबर को एक गेंदबाज ने 4 ओवर में 9 रन देकर 6 विकेट निकाले और इतिहास रच दिया. उसने अपने टी20 करियर में पहली बार 5 से ज्यादा विकेट निकाले हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:46:13