मथुरा जिले के ग्रामीण इलाकों की 14 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 1.
जागरण संवाददाता, मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में टूट-फूट का शिकार हो चुकी सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन ने जिले को बड़ी राहत दी है। 14 सड़कों की विशेष मरम्मत योजना को स्वीकृति मिल गई है, जिसके लिए 1.72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द से जल्द इन सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। 1.
72 करोड़ रुपये की राज्यपाल ने दी स्वीकृति जिले की कई ग्रामीण और संपर्क सड़कों पर लंबे समय से खराब हालत, गड्ढे, बारिश से हुई क्षति और भारी वाहनों के दबाव के चलते आवागमन में लगातार बाधाएं आ रही थीं। ग्रामीणों की शिकायतों और जनप्रतिनिधियों की मांगों के बाद प्रशासन ने इन मार्गों को प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजे थे। शासन स्तर पर समीक्षा के बाद 14 मार्गों की विशेष मरम्मत योजना को हरी झंडी दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर शुरू की सड़कों के मरम्मतीकरण की प्रक्रिया स्वीकृत योजनाओं के तहत विभिन्न सड़कों पर कुल 1.72 करोड़़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। प्रत्येक परियोजना की निगरानी के लिए टीम गठित होगी, ताकि गुणवत्ता और समय सीमा दोनों सुनिश्चित हो सकें। इन 14 सड़कों को मिलेगी संजीवनी पीबीएमबी से हुल्लू आयराखेड़ा मगधा राया नीमगांव मार्ग–12.80 लाख बाजना मानागढ़ी से भूतगढ़ी मार्ग–6.50 लाख मथुरा–अलीगढ़ से नगला गजू मार्ग–15.50 लाख मांट ब्रांच कैनाल से गुद्दर मार्ग–19.40 लाख मांट राजा में बिजलीघर से शमशान घाट तक मार्ग–20.10 लाख मावली–पानीगांव से नगला भूरा मार्ग–6 लाख मुइद्दीनपुर से कुरावली मार्ग–9.20 लाख रायपुर से पखौदना अलीगढ़ बार्डर तक मार्ग–16.50 लाख राया–मांट से जनकपुर रोड–10.60 लाख लालगढ़ी से आशागढ़ी मार्ग-8.60 लाख सदरपुर लिंक मार्ग–8.60 लाख सिर्रेला से इरौली जुन्नारदार होते हुए पब्बीपुर मार्ग–4.30 लाख सीएसएनबीजी से नौशेरपुर मार्ग–12.10 लाख सुरीर–सिकंदरपुर से शीशागढ़ी मार्ग–22.60 लाख लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह ने बताया कि अंतिम स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और मरम्मत कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी शासन की इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आवागमन में सुगमता आएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापारिक परिवहन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Village Roads Repair Road Repair Funds Uttar Pradesh Roads Rural Infrastructure Public Works Department Road Maintenance Mathura Development Government Funding Infrastructure Improvement Mathura News Mathura Latest News Mathura News In Hindi Mathura Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra Breaking News Today LIVE: उद्धव ठाकरे 14 डिसेंबरला दिल्ली दौऱ्यावर?Maharashtra Breaking News Today LIVE Updates 5 December 2025: भारतीय रिझर्व्ह बँकेचे गव्हर्नर संजय मल्होत्रा येत्या शुक्रवारी द्वैमासिक मौद्रिक धोरण जाहीर करणार असून, त्यात रेपो रेट कमी होऊन व्याददर स्वस्त होणार का? याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
Read more »
समस्तीपुर रेल मंडल के 14 स्टेशनों पर मिलेगी 'डिजिटल लॉकर' सुविधा, जल्द जारी होगा टेंडरसमस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 14 स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे यात्रियों को सामान रखने की सुरक्षित जगह मिलेगी और रेलवे को राजस्व में वृद्धि होगी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है और जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। यह यात्रियों के लिए एक...
Read more »
PWD के सेवानिवृत्त जेई के घर से गायब हो गया आठ तोला सोना, किसी को नहीं लगी भनकहल्द्वानी के पीलीकोठी में एक सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर के घर से आठ तोला सोना और पांच हजार रुपये चोरी हो गए। परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अलमारी में सामान बिखरा देखा। पुलिस ने शक के आधार पर एक किराएदार को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही...
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण: PWD करेगा डीडीए की सड़कों का सर्वेदिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अब डीडीए की सड़कों का सर्वेक्षण करेगा ताकि धूल वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रदूषण नियंत्रण में ढिलाई बरतने पर विभिन्न एजेंसियों को फटकार लगाई गई। सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीडीए के अंतर्गत आने...
Read more »
CR Special Trains December 2025: Full Schedule Of 14 Services To Lucknow, Delhi, BengaluruCentral Railway (CR) has announced 14 pairs of special trains to clear the massive holiday rush in December 2025. Know the full schedule, including timings for LTT-Lucknow, CSMT-Delhi, and Pune-Bengaluru routes, and check booking availability now.
Read more »
दक्षिण अफ्रीका: हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 14 घायलदक्षिण अफ्रीका: हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 14 घायल
Read more »
