दंपती का कहना है कि वो कोई रिकॉर्ड बनाना नहीं चाहते थे, उन्हें बस बच्चे की इच्छा थी, जिसके लिए वो कई साल से प्रयास कर रहे थे.
इससे पहले साल 2022 में बीस साल पुराने भ्रूण से जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था अमेरिका में एक दंपती के यहां 30 साल से ज्यादा समय से फ़्रीज़ किए हुए भ्रूण से एक बच्चे का जन्म हुआ है. माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पुराना भ्रूण है जिससे बच्चे का सफलतापूर्वक जन्म हुआ है.
ओहायो की रहने वाली 35 साल की लिंडसे और उनके 34 साल के पति टिम पियर्स शनिवार को इस बच्चे थैडियस डैनियल पियर्स के मां-बाप बने.से बातचीत में कहा कि उनके परिवार को लगा "जैसे कोई साइंस फिक्शन फिल्म चल रही हो." इससे पिछला रिकॉर्ड 20 साल पुराने भ्रूण से बच्चे पैदा होने का था जब 1992 से फ़्रीज़ करके रखे हुए एक भ्रूण से साल 2022 में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ.सहमति से सेक्स की क़ानूनी उम्र को लेकर बहसतीस साल पहले इन्हीं में से एक भ्रूण से एक बच्ची का जन्म भी हुआ था पियर्स दंपती पिछले सात साल से बच्चे की कोशिश कर रहे थे, फिर उन्होंने 62 साल की लिंडा आर्चर्ड के साल 1994 से फ़्रीज़ किए गए भ्रूण को गोद लेने का फ़ैसला किया. इस भ्रूण के लिए आर्चर्ड और उनके पति ने आईवीएफ़ प्रक्रिया का सहारा लिया था. उस समय आर्चर्ड ने कुल चार भ्रूण तैयार किए थे. उनमें से एक से उनकी बेटी का जन्म हुआ, जो अब 30 साल की हो चुकी हैं. जबकि बाकी तीन भ्रूणों को सुरक्षित रखा गया था. पति से अलग होने के बाद भी आर्चर्ड ने न तो भ्रूण नष्ट किए और न ही रिसर्च के लिए दिए. उन्होंने इसे किसी अनजान परिवार को भी नहीं दिया. आर्चर्ड चाहती थीं कि बच्चे के साथ उनका संपर्क बना रहे, क्योंकि उससे उनकी बेटी का बायोलॉजिकल संबंध होगा.आखिरकार उन्होंने एक ईसाई भ्रूण गोद लेने वाली एजेंसी, 'नाइटलाइट क्रिश्चियन अडॉप्शन्स' से संपर्क किया.सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ़ के ज़रिए दूसरे बच्चे को जन्म दिया, क्या है ये तकनीक और किन बातों का रखें ध्यानयह एजेंसी स्नोफ्लेक्स नाम का एक कार्यक्रम चलाती है, जिसमें भ्रूण दान करने वाले को यह तय करने का अधिकार होता है कि भ्रूण किसे दिया जाए.एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं चाहती थी कि भ्रूण देश के बाहर न जाए." इसके बाद उनकी मुलाक़ात पियर्स दंपती से हुई. फिर अमेरिका के टेनेसी की रिजॉयस फर्टिलिटी क्लिनिक में यह प्रक्रिया पूरी हुई. क्लिनिक का कहना है कि उन्हें जो भ्रूण मिलता है उसे वो किसी को भी सौंपने को तैयार रहते हैं, इस मामले में उम्र या हालात को लेकर कोई शर्त नहीं होती है. लिंडसे पियर्स ने कहा, "हम किसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ऐसा नहीं कर रहे थे, हमें बस एक बच्चा चाहिए था." आर्चर्ड ने बताया कि वह अब तक बच्चे से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली हैं, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि उसमें उनकी बेटी की झलक होगी.मोहम्मद सिराज: 'ग़लती' से लेकर मैच के हीरो तक, ओवल टेस्ट की पांच यादगार बातेंपाकिस्तानी खिलाड़ियों के डब्ल्यूसीएल में हिस्सा लेने पर पीसीबी ने लगाई रोक, बताई ये वजह6-6-6 वॉकिंग रूटीन की है चर्चा, दिल और दिमाग़ की सेहत से है कनेक्शनमोहम्मद सिराज: 'ग़लती' से लेकर मैच के हीरो तक, ओवल टेस्ट की पांच यादगार बातेंभारत ने इंग्लैंड के मुँह से छीनी जीत, छह रन से हराया, सिरीज़ 2-2 से बराबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खर्राटे मारकर सो रहे थे घरवाले, चुपके से आया बेटा और कर डाला खेल, अगले दिन फोन देखा तो उड़ गए मम्मी-पापा के होशअमेरिका में एक 5 साल के बच्चे ने चुपके से पेरेंट्स का फोन लेकर अमेजन से करीब 2.
Read more »
IVF में जोड़ा नया आयाम: तीन लोगों के DNA से पैदा हुए आठ बच्चे, 'डिजाइनर बेबी' की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा मेडिकल जगतब्रिटेन के विज्ञानियों ने थ्री पर्सन इन विट्रो फर्टिलाइजेशन आईवीएफ तकनीक का उपयोग करके आठ बच्चों को जीवन दिया है। ये ऐसे बच्चे हैं जो आनुवंशिक रोगों से माता-पिता से बच्चे में आने वाली बीमारी से शत-प्रतिशत मुक्त होंगे। इन बच्चों का जन्म तीन व्यक्तियों के डीएनए का उपयोग करके हुआ। इनमें चार लड़कियां और चार लड़के हैं जिनमें एक समान जुड़वां बच्चे भी...
Read more »
3 लोगों के DNA से हुआ बच्चे का जन्म, अब ताउम्र नहीं होगी ये लाइलाज बीमारी!ब्रिटेन में 3 लोगों के DNA से 8 बच्चों का जन्म हुआ है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि नवजात को लाइलाज बीमारी माइटोकॉन्ड्रियल से बचाया जा सके.
Read more »
क्या है हाथ में मशाल लिए खड़े 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की कहानी? जानिए ये क्यों बनाई गई थीStatue of Liberty History Explained: अमेरिका में एक से बढ़कर एक मूर्तियां लगी हुई हैं, जिसमें सबसे प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है। इस मूर्ति का इतिहास 100 साल से ज्यादा पुराना है।
Read more »
अजब-गजब: 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा; अमेरिका में मेडिकल साइंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्डअमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेहद खास बच्चे का जन्म हुआ है, जो करीब 30 साल से भी ज्यादा समय तक फ्रीज किए गए भ्रूण से विकसित हुआ है। यह अब तक का सबसे
Read more »
Bizarre News : 34 साल की महिला ने 30 साल पुराने भ्रूण से बच्चे को दिया जन्म! दिलचस्प है इस बुजुर्ग नवजात की कहानी!Bizarre News : अमेरिका के ओहियो में 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसका नाम थैडियस डैनियल पियर्स है. उसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग नवजात कहा जा रहा है, क्योंकि उसका भ्रूण 1994 में संरक्षित किया गया था.
Read more »
