अजब-गजब: 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा; अमेरिका में मेडिकल साइंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

America News

अजब-गजब: 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा; अमेरिका में मेडिकल साइंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
OhioEmbryoMedical Science
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेहद खास बच्चे का जन्म हुआ है, जो करीब 30 साल से भी ज्यादा समय तक फ्रीज किए गए भ्रूण से विकसित हुआ है। यह अब तक का सबसे

अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेहद खास बच्चे का जन्म हुआ है, जो करीब 30 साल से भी ज्यादा समय तक फ्रीज किए गए भ्रूण से विकसित हुआ है। यह अब तक का सबसे लंबे समय तक फ्रीज रखा गया भ्रूण है, जिससे किसी बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे के जन्म से एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। यह बच्चा लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती को मिला है, जो कई वर्षों से संतान की इच्छा रखते थे लेकिन उन्हें संतान नहीं हो रही थी। उन्होंने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ यानी भ्रूण को गोद लेने का रास्ता अपनाया। उन्हें जो भ्रूण मिला, वह 1994 से फ्रीज करके रखा गया था। भ्रूण दान करने वाली मां की भावुक कहानी बता दें कि इस भ्रूण को लिंडा आर्चर्ड नाम की महिला ने 30 साल पहले आईवीएफ के जरिए बनवाया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वे इन भ्रूण ों से और बच्चे करेंगी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया और वे आगे परिवार नहीं बढ़ा सकीं। धीरे-धीरे साल बीतते गए और भ्रूण को लेकर उनका मन बेचैन रहने लगा। आखिरकार उन्होंने स्नोफ्लेक्स नाम की संस्था से संपर्क किया, जो ऐसे भ्रूण जरूरतमंद परिवारों को दिलवाने में मदद करती है। लिंडा चाहती थीं कि उनके भ्रूण ों को एक अच्छा घर मिले और वे उस बच्चे की जिंदगी से जुड़ी भी रहें। ये भी पढ़ें:- CBP: बंद होगी 58 साल पुरानी अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग संस्था, ट्रंप प्रशासन की फंडिंग कटौती बनी बड़ी वजह एक भ्रूण ने थामा जिंदगी का दामन तीन भ्रूण ों में से एक फ्रीजिंग से नहीं बच सका, जबकि दो भ्रूण लिंडसे के गर्भ में ट्रांसफर किए गए। उनमें से एक भ्रूण सफलतापूर्वक गर्भ में विकसित हुआ और शनिवार को एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। मामले में डॉक्टर जॉन डेविड गॉर्डन का कहना है कि यह अब तक का सबसे लंबी अवधि तक स्टोर किया गया भ्रूण है जिससे जीवित जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ चमत्कार नहीं, एक सोचने वाली बात भी है कि इतने लाखों भ्रूण लैब्स में क्यों रखे हैं और उनका क्या भविष्य है। वर्षों से बच्चे की चाह रखने वाले दंपत्ती क्या बोले वहीं इस खुशखबरी को लेकर लिंडसे और टिम ने कहा कि हम किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं गए थे, बस हमें एक बच्चा चाहिए था। वहीं लिंडा आर्चर्ड का कहना है कि उन्हें बहुत सुकून है कि उनके ‘छोटे से जीवन’ को एक परिवार मिल गया। साथ ही भावुक अंदाज में उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे उसकी तस्वीरें भेजेंगे और शायद एक दिन मिलूंगी भी। ये भी पढ़ें:- Montana Bar Shooting: अमेरिका के मोंटाना में बार में हुई गोलीबारी, चार की मौत; संदिग्ध की तलाश जारी अमेरिका में बढ़ती एंब्रियो अडॉप्शन की दिलचस्पी गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार आज अमेरिका में करीब 15 लाख भ्रूण फ्रीजर में पड़े हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित है। वहीं, कुछ धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मानती हैं कि ये भ्रूण भी जिंदगी के हकदार हैं और इन्हें दान देकर जरूरतमंदों को परिवार बनाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे में इस अनोखी घटना ने न केवल मेडिकल साइंस में इतिहास रच दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई शुरुआत कर सकती है, चाहे वह 30 साल से फ्रीजर में रखा एक छोटा सा जीवन क्यों न हो।.

अमेरिका के ओहायो राज्य में एक बेहद खास बच्चे का जन्म हुआ है, जो करीब 30 साल से भी ज्यादा समय तक फ्रीज किए गए भ्रूण से विकसित हुआ है। यह अब तक का सबसे लंबे समय तक फ्रीज रखा गया भ्रूण है, जिससे किसी बच्चे ने जन्म लिया है। इस बच्चे के जन्म से एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। यह बच्चा लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती को मिला है, जो कई वर्षों से संतान की इच्छा रखते थे लेकिन उन्हें संतान नहीं हो रही थी। उन्होंने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ यानी भ्रूण को गोद लेने का रास्ता अपनाया। उन्हें जो भ्रूण मिला, वह 1994 से फ्रीज करके रखा गया था। भ्रूण दान करने वाली मां की भावुक कहानी बता दें कि इस भ्रूण को लिंडा आर्चर्ड नाम की महिला ने 30 साल पहले आईवीएफ के जरिए बनवाया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वे इन भ्रूणों से और बच्चे करेंगी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया और वे आगे परिवार नहीं बढ़ा सकीं। धीरे-धीरे साल बीतते गए और भ्रूण को लेकर उनका मन बेचैन रहने लगा। आखिरकार उन्होंने स्नोफ्लेक्स नाम की संस्था से संपर्क किया, जो ऐसे भ्रूण जरूरतमंद परिवारों को दिलवाने में मदद करती है। लिंडा चाहती थीं कि उनके भ्रूणों को एक अच्छा घर मिले और वे उस बच्चे की जिंदगी से जुड़ी भी रहें। ये भी पढ़ें:- CBP: बंद होगी 58 साल पुरानी अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग संस्था, ट्रंप प्रशासन की फंडिंग कटौती बनी बड़ी वजह एक भ्रूण ने थामा जिंदगी का दामन तीन भ्रूणों में से एक फ्रीजिंग से नहीं बच सका, जबकि दो भ्रूण लिंडसे के गर्भ में ट्रांसफर किए गए। उनमें से एक भ्रूण सफलतापूर्वक गर्भ में विकसित हुआ और शनिवार को एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। मामले में डॉक्टर जॉन डेविड गॉर्डन का कहना है कि यह अब तक का सबसे लंबी अवधि तक स्टोर किया गया भ्रूण है जिससे जीवित जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ चमत्कार नहीं, एक सोचने वाली बात भी है कि इतने लाखों भ्रूण लैब्स में क्यों रखे हैं और उनका क्या भविष्य है। वर्षों से बच्चे की चाह रखने वाले दंपत्ती क्या बोले वहीं इस खुशखबरी को लेकर लिंडसे और टिम ने कहा कि हम किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं गए थे, बस हमें एक बच्चा चाहिए था। वहीं लिंडा आर्चर्ड का कहना है कि उन्हें बहुत सुकून है कि उनके ‘छोटे से जीवन’ को एक परिवार मिल गया। साथ ही भावुक अंदाज में उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे उसकी तस्वीरें भेजेंगे और शायद एक दिन मिलूंगी भी। ये भी पढ़ें:- Montana Bar Shooting: अमेरिका के मोंटाना में बार में हुई गोलीबारी, चार की मौत; संदिग्ध की तलाश जारी अमेरिका में बढ़ती एंब्रियो अडॉप्शन की दिलचस्पी गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार आज अमेरिका में करीब 15 लाख भ्रूण फ्रीजर में पड़े हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित है। वहीं, कुछ धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मानती हैं कि ये भ्रूण भी जिंदगी के हकदार हैं और इन्हें दान देकर जरूरतमंदों को परिवार बनाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे में इस अनोखी घटना ने न केवल मेडिकल साइंस में इतिहास रच दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई शुरुआत कर सकती है, चाहे वह 30 साल से फ्रीजर में रखा एक छोटा सा जीवन क्यों न हो।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ohio Embryo Medical Science World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका ओहियो भ्रूण मेडिकल साइंस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे : वियान मुल्डर ने बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट पारी में बनाया रिकॉर्डदक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे : वियान मुल्डर ने बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट पारी में बनाया रिकॉर्डदक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे : वियान मुल्डर ने बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट पारी में बनाया रिकॉर्ड
Read more »

इजराइल का यमन में हूती लड़ाकों के पोर्ट पर हमला: कहा- हम पर जो हाथ उठेगा, काट देंगे; इजराइल-हमास कतर में सी...इजराइल का यमन में हूती लड़ाकों के पोर्ट पर हमला: कहा- हम पर जो हाथ उठेगा, काट देंगे; इजराइल-हमास कतर में सी...Israel Yemen Houthi Port Strikes Update इजराइल और हमास के बीच कतर में सोमवार को शांति वार्ता से पहले इजराइली सेना ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया।
Read more »

खर्राटे मारकर सो रहे थे घरवाले, चुपके से आया बेटा और कर डाला खेल, अगले दिन फोन देखा तो उड़ गए मम्मी-पापा के होशखर्राटे मारकर सो रहे थे घरवाले, चुपके से आया बेटा और कर डाला खेल, अगले दिन फोन देखा तो उड़ गए मम्मी-पापा के होशअमेरिका में एक 5 साल के बच्चे ने चुपके से पेरेंट्स का फोन लेकर अमेजन से करीब 2.
Read more »

राजस्थान की अजब-गजब पंचायत, 10 साल में तीन वार्डपंच की मौतराजस्थान की अजब-गजब पंचायत, 10 साल में तीन वार्डपंच की मौतRajasthan: जयपुर जिले में जमवारामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जयचंदपुरा में भोजपुरा गांव के वार्ड नंबर 2 से वार्डपंच बनने में अब हर कोई कतरा रहा है.
Read more »

Google Photos में आए कई AI टूल्स, अब फोटो से बना सकते हैं वीडियो, बहुत आसान है तरीकाGoogle Photos में आए कई AI टूल्स, अब फोटो से बना सकते हैं वीडियो, बहुत आसान है तरीकाGoogle Photos अब और भी उपयोगी हो गया है। इसमें कंपनी ने कई नए एआई फीचर्स पेश किए हैं। इनकी मदद से अब फोटो को वीडियो में बनाया जा सकता है।
Read more »

पाक सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में पहले लगाया कर्फ्यू, फिर जो किया, सहम गया बच्‍चा-बच्‍चापाक सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में पहले लगाया कर्फ्यू, फिर जो किया, सहम गया बच्‍चा-बच्‍चाPakistan News Today: पाकिस्तान के बाजौर जिले में सेना ने 16 इलाकों में तीन दिन का कर्फ्यू लगाकर अलगाववादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है. दावा आतंकवादी मारने का लेकिन असल में वहां स्थानीय लोग पर पाक सेना अत्‍याचार कर रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:36:14