टीवी के स्टार विवियन डिसेना फिर से पापा बने हैं. उनके घर बेटे ने जन्म लिया है. वो पहले से 3 बेटियों के पिता हैं. घर में नन्हे राजुकमार के आने से एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं है.
बधाई हो जी बधाई हो! टीवी स्टार विवियन डिसेना के घर किलकारी गूंजी है. उनके घर बेबी बॉय आया है. एक्टर ने इंस्टा पर फैंस के बीच साथ ये गुडन्यूज शेयर की. विवियन के फिर से पिता बनने की न्यूज सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
सेलेब्स और पब्लिक ने विवियन को फिर से पिता बनने पर ढेरों बधाई दी है. और पढ़ेंविवियन ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- थोड़े वक्त के लिए पब्लिक की नजरों से दूर रहा, लेकिन उसकी भी वजह थी. कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिनका ऐलान नहीं किया जाता. उन्हें पहले जिया जाता है. चुप्पी ने काफी कुछ कह दिया है. मेरा किंगडम और बड़ा हो गया है. और इस बार लिटिल प्रिंस हमारे घर पर आया है. विवियन का ये पोस्ट वायरल हो रही है. उनकी को-स्टार रहीं रुबीना दिलैक ने कमेंट कर लिखा- ओएमजी. खूबसूरत. आप दोनों को बहुत बधाई. विवियन ने अभी बच्चे की झलक नहीं दिखाई है. View this post on Instagram A post shared by Vivian Dsena विवियन ने बदला था धर्मविवियन ने 2022 में इजिप्टियन जर्नलिस्ट नौरान अली से गुपचुप शादी की थी. 2024 में एक्टर ने बताया था कि वो 3 बच्चियों के पिता हैं. जिसमें से एक उनकी बायलॉजिकल बेटी है. बाकी दो बेटियां नौरान की पहली शादी से हैं. विवियन प्राइवेट लाइफ जीते हैं. अब वो 4 बच्चों के पिता बन गए हैं. 3 बेटियों के बाद उनके घर में नन्हे राजकुमार का आगमन हुआ है. विवियन ने नौरान से पहले एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी संग शादी की थी. 2021 में उनका तलाक हुआ था. Advertisement 2019 में एक्टर ने क्रिश्चियन धर्म को छोड़कर इस्लाम कुबूल किया था. उन्होंने कहा था कि दिन में 5 बार नमाज पढ़ने से उन्हें शांति का एहसास होता है. विवियन के मुताबिक, नौरान से शादी करने के लिए उन्होंने धर्म नहीं बदला था, बल्कि ऐसा करने का उनका पर्सनल रीजन था.वर्कफ्रंट की बात करें तो विवियन को लाफ्टर शेफ सीजन 3 में देखा गया था. एक्टर टीवी के बड़े स्टार हैं. उन्होंने प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला, सिर्फ तुम, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में काम किया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Nouran Aly Vivian Dsena Blessed With Baby Boy Vivian Dsena Kids Vivian Dsena 4 Kids Vivian Dsena Converted To Islam Vivian Shows Bigg Boss Vivian Dsena Divorce
