नॉर्थ इंडिया में फिर मौसम का यूटर्न! गर्मी के बीच दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Forecast News

नॉर्थ इंडिया में फिर मौसम का यूटर्न! गर्मी के बीच दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Western DisturbanceRain AlertThunderstorm
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

IMD Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है तो वहीं, दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं. गर्मी के बीच अचानक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है.

IMD ने विभिन्न राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. और पढ़ेंदिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी, फिर बारिश की संभावनादेश की राजधानी में बीते दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली में दिन का तापमान बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है. वहीं, बीते दिन यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज और अयानगर में भी 35 से 36.2 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा.मौसम विभाग ने सोमवार, 30 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. पहाड़ों पर भी बारिश-बर्फबारीहिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में रविवार को फिर बर्फबारी हुई, जबकि मध्य और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश पड़ी. कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी देखी गई. कीलॉन्ग में 1 सेमी बर्फ गिरी, जबकि गोन्डला में हल्की बर्फबारी हुई है. मनाली के अटल टनल के दक्षिणी पोर्टल पर भी बर्फबारी हुई है. Advertisement शिमला मौसम कार्यालय ने सोमवार को मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ आंधी और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूरे राज्य में 4 अप्रैल तक नम मौसम रहने की संभावना है.बता दें कि इस महीने हिमाचल प्रदेश में अब तक 87.4 mm बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे इन राज्यों में फिर मौसम प्रभावित रह सकता है.पंजाब-हरियाणा के तापमान में गिरावटपंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को हुई जोरदार बारिश से दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है. हरियाणा के अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर तथा पंजाब के रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फगवाड़ा, जालंधर, होशियारपुर और लुधियाना में भी बारिश दर्ज की गई है.अमृतसर में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. जबकि लुधियाना में 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में 35 डिग्री, अंबाला में 30.4 डिग्री और गुरुग्राम में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा.बारिश से बढ़ी किसानों की चिंताबारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है. अगर बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Western Disturbance Rain Alert Thunderstorm Temperature Drop North India Weather Delhi Weather Punjab Rain Haryana Weather Himachal Pradesh Snowfall Farmers Concern IMD Alert

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...India Weather, Imd Weather, Cold Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की मार, पहाड़ों पर बर्फबारी जारीWeather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की मार, पहाड़ों पर बर्फबारी जारीWeather Update | Weather News | IMD Weather Update | IMD Weather Report Today | Aaj Ka Mausam | IMD Weather Forecast | Weather Update Today | 25 December Weather | IMD | Delhi Weather | Delhi NCR Weather | Weather | National News |
Read more »

Weather Update: 31 दिसंबर तक कई राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंडWeather Update: 31 दिसंबर तक कई राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंडNational News | Weather Update | National News in Hindi | Weather News | IMD Weather Update | IMD Weather Report Today | Weather Forecast | 28 December Weather | Aaj Ka Mausam | Weather | Weather Today | IMD Weather News | IMD |
Read more »

Weather Update: अगले 2 दिन भारी मौसम का कहर; उत्तर भारत में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरा और बारिश का अलर्टWeather Update: अगले 2 दिन भारी मौसम का कहर; उत्तर भारत में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरा और बारिश का अलर्टNational News in Hindi | Weather Update | IMD Weather News | Weather Forecast | Weather Today | weather News | IMD Weather Report Today | Indian Weather Update | Weather | Weather Forecast Today | 4 January Weather | Weather Report | IMD |
Read more »

हिमाचल में तापमान -2.6 डिग्री, उत्तराखंड में बर्फबारी: बिहार के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे; राजस्...हिमाचल में तापमान -2.6 डिग्री, उत्तराखंड में बर्फबारी: बिहार के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे; राजस्...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:15:32