Tarique Rahman Return Bangladesh after 17 years in exile: बांग्लादेश में हंगामा मचा है. इसी बीच अमेरिकी एडवाइजरी जारी की गई है. जर्मनी ने अपना दूतावास 24 दिसंबर और 25 दिसंबर को बंद करने का आदेश दिया है.
Tarique Rahman Return To Bangladesh: बांग्लादेश की सियासत में भूचाल आने वाला है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान, जो पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के वारिस हैं.
करीब 17 साल बाद लंदन से बांग्लादेश लौट रहे हैं. The Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक रहमान 25 दिसंबर को बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से सुबह 11:55 बजे ढाका एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वे पत्नी और बेटी जायमा के साथ बांग्लादेश आ रहे हैं. 2008 में राजनीतिक केसों से बचने और इलाज के लिए लंदन गए तारिक अब फरवरी 2026 चुनाव से पहले BNP को मजबूत करने आ रहे हैं. जानें पूरी डिटेल्स. तारिक रहमान की घर वापसी, 25 दिसंबर बड़ा दिन The Daily Star के मुताबिक, BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, तारिक रहमान 25 दिसंबर को ढाका की धरती पर कदम रखेंगे. यह वापसी फरवरी 2026 चुनावों से पहले BNP के लिए बड़ा बूस्ट है. तारिक 2008 से लंदन में थे, अब उनके ऊपर के सभी केस लगभग खत्म हो चुके हैं. लाखों की भीड़ का इंतजाम: पुरबाचल में भव्य स्टेज इसको लेकर BNP पूरे जोश में है. ढाका के बाहर पुरबाचल में 300 फुट चौड़ी सड़क पर बड़ा स्टेज तैयार हो रहा है. Dhaka Tribune के अनुसार, पार्टी नेता रुहुल कबीर रिजवी बोले, तारिक की वापसी पर 20 लाख लोग भी इकट्ठा हो सकते हैं. देशभर से कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेनों से ढाका आ रहे हैं. BNP का दावा है करीब 20 लाख लोग स्वागत में शामिल होंगे. पार्टी ने समर्थकों से एयरपोर्ट पर न आने की अपील की है, ताकि भीड़ कंट्रोल रहे. हाई अलर्ट पर ढाका: एयरपोर्ट बंद, डबल सिक्योरिटी सुरक्षा के मद्देनजर ढाका में हाई अलर्ट है. हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 दिसंबर शाम 6 बजे से 25 दिसंबर शाम 6 बजे तक नॉन-पैसेंजर्स की एंट्री बैन है. सिर्फ टिकट-पासपोर्ट वाले यात्री अंदर जा सकेंगे. होम एडवाइजर लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने कहा, तारिक रहमान की सेफ्टी के लिए टॉप लेवल सिक्योरिटी है. ढाका में डबल लेयर सिक्योरिटी पुलिस और पार्टी की अपनी टीम. बुलेटप्रूफ गाड़ी भी तैयार है. दूतावास बंद: सुरक्षा में इजाफा इसके अलावा, जर्मनी का दूतावास 24-25 दिसंबर को बंद रहेगा. अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से एयरपोर्ट और आसपास की सड़कों पर सतर्क रहने को कहा गया है. अस्पताल में मां से मिलेंगे, गुलशन में रहेंगे लैंडिंग के बाद तारिक सीधे एवरकेयर अस्पताल जाएंगे, जहां उनकी मां खालिदा जिया भर्ती हैं. फिर गुलशन एवेन्यू पर घर में रहेंगे, जो मां के घर फिरोजा के बगल में है. पार्टी ऑफिस में उनका स्पेशल चैंबर बनाया गया है. चुनाव एक्टिविटी के लिए अलग घर किराए पर लिया गया है. बैकग्राउंड में तनाव: हालिया हिंसा का साया हालांकि खुशी का माहौल है, लेकिन बांग्लादेश में हालिया हिंसा चिंता बढ़ा रही है. उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंसक प्रोटेस्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है. बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा: हिंदू परिवारों पर हमले इस बीच, बांग्लादेश में तनाव बढ़ रहा है. चटगांव के रावजन में रैडिकल इस्लामिस्ट ग्रुप ने दो हिंदू परिवारों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए. X पर एक यूजर ने पोस्ट किया, रात में सोते वक्त हमला हुआ, लेकिन सभी सुरक्षित हैं. इसके अलावा, चटगांव में इंडियन हाई कमीशन पर हमला करने वाला एक रैडिकल इस्लामिस्ट पुलिस से 24 घंटे में रिहा हो गया. बाद में कुरान लेकर उसका स्वागत किया गया है. यूएस सांसदों की मांग: अवामी लीग पर बैन हटाओ, निष्पक्ष चुनाव कराओ अमेरिका के सीनियर लॉमेकर्स ने बांग्लादेश से अवामी लीग पर बैन हटाने और सभी पार्टियों को चुनाव में हिस्सा देने की अपील की है. उनके बयान में कहा गया, बांग्लादेश अमेरिका का अहम पार्टनर है, हम लोकतांत्रिक ट्रांजिशन में मदद करेंगे.
Bangladesh Return BNP Acting Chairman Exile End Dhaka Airport Restrictions German Embassy Closure US Advisory Hindu Family Attack Radical Islamist Indian High Commission Awami League Ban US Lawmakers Muhammad Yunus Government Osman Hadi Killing National Elections तारिक रहमान बांग्लादेश वापसी बीएनपी एक्टिंग चेयरमैन निर्वासन खत्म ढाका एयरपोर्ट प्रतिबंध जर्मन दूतावास बंद अमेरिकी एडवाइजरी हिंदू परिवार हमला रैडिकल इस्लामिस्ट इंडियन हाई कमीशन अवामी लीग बैन अमेरिकी सांसद मुहम्मद यूनुस सरकार ओस्मान हादी हत्या राष्ट्रीय चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
या घटनेनंतर रोहित शर्मा घेणार होता निवृत्ती, हिटमॅनने स्वतः केला खळबळजनक खुलासाRohit Sharma : रोहित शर्मा याने टी 20 आणि टेस्ट क्रिकेटमधून निवृत्ती घेतलेली आहे.
Read more »
UP Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के इन 25 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, 25 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंडलखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में दृश्यता कम होने की आशंका है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Read more »
गेहूं की बुवाई के इतने दिन बाद करें पहली सिंचाई, वरना खराब हो सकती है फसल, जानें एक्सपर्ट की सलाहGehun Ki Kheti Tips: रबी सीजन में सूखी जमीन में गेहूं की बुवाई के बाद पहली सिंचाई 20–25 दिन बाद करना जरूरी है. इसे क्रिटिकल क्राउन रूट इनिशिएशन अवस्था कहते हैं. इसी समय जड़ों का सही विकास होता है. नमी होने पर सिंचाई 18–20 दिन में भी की जा सकती है.
Read more »
शिवम हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तारगाजियाबाद में शिवम हत्याकांड में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है। मुख्य आरोपित अभी भी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Read more »
ಈ ದಿನದಂದು ರಿಲೀಸ್ ಆಗಲಿದೆ ಬಹು ನಿರೀಕ್ಷಿತ ಮಲ್ಟಿಸ್ಟಾರರ್ 45 ಚಿತ್ರ!45 Movie release date: ಕನ್ನಡದ ಬಹುನಿರೀಕ್ಷಿತ ಮಲ್ಟಿಸ್ಟಾರರ್ “45” ಚಿತ್ರ ಇದೇ ಡಿಸೆಂಬರ್ 25 ರಂದು ರಾಜ್ಯಾದ್ಯಂತ ಬಿಡುಗಡೆಯಾಗುತ್ತಿದೆ.
Read more »
German Embassy Closed, US Issues Alert – What’s Really Happening In Bangladesh On Dec 25?Diplomatic caution grows as Dhaka prepares for a high-stakes political moment on December 25.
Read more »
