लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर से ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में दृश्यता कम होने की आशंका है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरब से पश्चिम क्षेत्रों में तापमान में मामूली वृद्धि रही, लेकिन कोहरे से राहत नहीं मिली। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, उन्नाव और कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य हो गई और मंगलवार को भी स्थिति में कोई सुधार के आसार नहीं हैं। लखनऊ में भी कहीं-कहीं घना कोहरा रहा। मध्य एवं पूर्वी यूपी के लगभग ज्यादातर जिलों अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से दो दिन ठंड से राहत मिलेगी। गुरुवार से विक्षोभ का असर खत्म होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश में उत्तरी-पछुआ हवा चलेगी, जिससे गलन बढ़ेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार को राजधानी समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते निकलना दूभर था। लखनऊ, बहराइच, इटावा, मुरादाबाद और फरूखाबाद में सुबह दृश्यता 20 मीटर, बरेली शाहजहांपुर में 25 मीटर और मेरठ में 30 मीटर दर्ज की गई। लखनऊ की बात करें तो यहां दो दिन से ठंड का उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिन में धूप निकलने से सामान्य तापमान रहा, लेकिन सूरज ढलने और हल्की हवा चलने से गलन बढ़ी। यहां दिन का तापमान लगभग तीन डिग्री वृद्धि के साथ 20.
5 और न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाराबंकी में सबसे ठंडी रात मौसम विभाग के मुताबिक, बाराबंकी में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही, जबकि 15.8 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी में सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, कौशांबी, फतेहपुर और गौतमबुद्ध नगर में सुबह चार बजे से 10 बजे तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। इस दौरान यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा वाराणसी, सुल्तानपुर समेत 10 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है, इनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर के नाम शामिल हैं।
Lucknow Weather Dense Fog Warning Uttar Pradesh Weather Cold Wave Lucknow Weather Forecast India Meteorological Department Winter Weather Lucknow News UP Districts Fog Alert Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी, बिहार-झारखंड में कोल्ड डे,18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 40 दिन का चिल्लई कलां आज से...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
Bengal Winter Update: মরসুমের শীতলতম দিন! ঘন কুয়াশা আর ক্রমহ্রাসমান উষ্ণতা-আবহে ঠকঠক করে কাঁপতে-কাঁপতেই কি বড়দিন?coldest day of season todays low temperature Bengal Winter Update Bengal Weather Update Christmas Weather Update coldest sunday dense fog decreasing temperature coldest kolkata
Read more »
MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...India Weather, Imd Weather, Cold Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
Bihar Weather Update: पटना सहित 25 जिलों में 'कोल्ड डे' जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीBihar Weather Today: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। पटना समेत 25 जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शीतलहर और ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना...
Read more »
गाजियाबाद में कातिलों का एनकाउंटर: हाइवे पर चली गोलियां, 25-25 हजार इनामी दो इनामी बदमाशों पर एक्शनGhaziabad Two Killers Encounter Arrested: गाजियाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने 25-25 के दो इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
Read more »
Kashmir Weather: बर्फबारी ने बदली घाटी की तस्वीर, मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियोKashmir Weather | Kashmir Weather News | Jammu Kashmir News in Hindi | Kashmir Weather Update | Kashmir Weather Today | Kashmir Snowfall Video | Kashmir Valley Snowfall |
Read more »
