Gehun Ki Kheti Tips: रबी सीजन में सूखी जमीन में गेहूं की बुवाई के बाद पहली सिंचाई 20–25 दिन बाद करना जरूरी है. इसे क्रिटिकल क्राउन रूट इनिशिएशन अवस्था कहते हैं. इसी समय जड़ों का सही विकास होता है. नमी होने पर सिंचाई 18–20 दिन में भी की जा सकती है.
रबी सीजन में गेहूं की फसल किसानों की आय का मुख्य आधार मानी जाती है, लेकिन अगर बुवाई के समय खेत में नमी की कमी हो और जमीन सूखी हो तो गेहूं की पहली सिंचाई को लेकर किसानों के मन में सबसे ज्यादा सवाल रहता है.
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सूखी जमीन में गेहूं बोने के बाद पहली सिंचाई का सही समय तय करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही सिंचाई आगे की पूरी फसल की नींव रखती है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि खेत पूरी तरह सूखा है और बुवाई सूखी हालत में की गई है तो गेहूं की पहली सिंचाई बुवाई के 20 से 25 दिन बाद करनी चाहिए. इस सिंचाई को क्रिटिकल क्राउन रूट इनिशिएशन कहा जाता है. इसी अवस्था में गेहूं के पौधों में जड़ों का सही विकास होता है और मजबूत फुटाव की शुरुआत होती है. यदि इस समय सिंचाई नहीं की गई, तो फसल कमजोर रह जाती है और उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है. अगर खेत में बुवाई से पहले थोड़ी नमी मौजूद हो तो पहली सिंचाई को 18–20 दिन में भी किया जा सकता है, लेकिन बिल्कुल सूखी जमीन में जल्दबाजी में सिंचाई करना भी नुकसानदायक हो सकता है. इससे बीज सड़ने या असमान अंकुरण की समस्या आ सकती है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खेत की नमी और मिट्टी की स्थिति को देखकर ही सिंचाई का निर्णय लें. पहली सिंचाई के दौरान यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी खेत में ज्यादा देर तक भरा न रहे. हल्की लेकिन समान रूप से सिंचाई करना सबसे बेहतर माना जाता है. खासतौर पर दोमट और बलुई मिट्टी वाले क्षेत्रों में कम पानी में भी अच्छी सिंचाई संभव होती है, जबकि भारी मिट्टी में जल निकासी का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. कृषि विभाग के अनुसार गेहूं की फसल में पहली सिंचाई सबसे महत्वपूर्ण होती है. इसके बाद दूसरी सिंचाई टिलरिंग अवस्था में, तीसरी बाल निकलते समय और चौथी दाना भरते समय की जाती है, लेकिन अगर पहली सिंचाई सही समय पर हो जाए तो आगे की सिंचाइयों का प्रभाव भी बेहतर दिखाई देता है. अगर खेत सूखा है तो बुवाई के 20–25 दिन बाद पहली सिंचाई जरूर करें. सही समय पर सिंचाई करके किसान न केवल फसल को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि उत्पादन में भी अच्छी बढ़ोतरी कर सकते हैं.
When To Irrigate Wheat When To Give The First Irrigation To Wheat Method Of Wheat Irrigation Tips For Wheat Cultivation Farmer News गेहूं की खेती गेहूं की सिंचाई कब करें गेहूं की पहली सिंचाई कब करें गेहूं की सिंचाई का तरीका गेहूं की खेती के टिप्स किसान समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dhan Ki Kheti: ज्यादा यूरिया के चक्कर में न पड़ें किसान, खेत में डालें ये चीज, लहलहा उठेगी धान की फसलDhan Ki Kheti:
Read more »
Dhaniya ki Kheti: 20-22 दिन में तैयार होगा धनिया, बस बुवाई से पहले अपनाएं ये गेमचेंजर ट्रिक, फिर देखिए कमाल...Dhaniya ki Kheti Kaise Karen: सितंबर का महीना हरा धनिया की खेती के लिए उपयुक्त समय माना जाता है. इस महीने में हरा धनिया की बुवाई करके मात्र 20 से 22 दिनों में कटिंग के लिए तैयार फसल पाई जा सकती है. सही बीज, उचित तैयारी और बुवाई के सही तरीके से किसान अपनी फसल का अच्छा जमाव और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
बंजर जमीन भी उगलेगी सोना... इस फसल की कर लें खेती, होगी छप्परफाड़ कमाईSinghade Ki Kheti: बंजर जमीन भी उगलेगी सोना... किसान इस फसल की कर लें खेती, छठ महापर्व पर होती छप्परफाड़ कमाई
Read more »
देसी मसालों का राजा...जालोर का जीरा बना ग्लोबल ब्रांड, विदेशों में छायाJeera Ki Kheti: देसी मसालों का राजा...जालोर का जीरा बना ग्लोबल ब्रांड, विदेशों में भी छा गया इसका स्वाद
Read more »
Gehun ki kheti: गेहूं की टॉप 5 किस्में! किसान करें इन प्रजातियों की बुवाई, कम पानी में होगी ज्यादा पैदावारGehun ki kheti: रबी सीजन शुरू होते ही किसानों के बीच गेहूं की बुवाई की तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन इस बार देश के कई इलाकों में बारिश की कमी और नमी की समस्या के कारण किसान कम पानी में बेहतर उपज देने वाली किस्मों की तलाश में हैं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज कई ऐसी किस्में मौजूद हैं, जिसकी खासियत जान चौंक जाएंगे आप, आगे पढ़िए...
Read more »
Gehun Ki Kheti: किसानों के लिए वरदान है गेहूं की ये वैरायटी, कम पानी में देती है बंपर पैदावार, बना देगी माल...Gehun Ki Kheti: गेहूं की कुछ ऐसी प्रजाति हैं, जो कम पानी में भी बंपर मुनाफा देती हैं. इन्हीं में से एचआई 1544 पुरीना, डीबीडब्लू 187 कर्णावती, पीबीडब्लू 343, एचडी 2967, एचडी 3086 जैसी गेहूं की वैरायटी से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
