कल भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और यह उनका 12वां संबोधन होगा। समारोह सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जिसमें आप दूरदर्शन और डीडी नेशनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, डीडी न्यूज 24X7 और प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो के यूट्यूब चैनल पर भी सीधा प्रसारण...
कल भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर हर साल की तरह पीएम मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। यह लगातार 12वीं बार होगा जब प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करेंगे और भाषण देंगे। इस समारोह की शुरुआत सुबह लगभग 7:30 बजे आधिकारिक भाषण के साथ होगी। शुरुआत में माननीय अतिथि सभी को शुभकामनाएं देते हैं, फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है और जन गण मन गाया जाता है। ऐसे में आप इस पूरे समारोह और प्रधानमंत्री के भाषण को टीवी के साथ-साथ अपने फोन, टैबलेट या लैपटॉप पर भी लाइव देख पाएंगे। चलिए इसका तरीका समझ लेते हैं।प्रधानमंत्री मोदी का भाषण टीवी पर ऐसे देखेंअगर आप टीवी पर प्रधानमंत्री मोदी की स्पीच और स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखना चाहते हैं, तो इसे दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकता है। डीडी नेशनल चैनल आप टाटा स्काई पर 114 नंबर चैनल, सन डायरेक्च पर 310 नंबर चैनल, वीडियोकॉन डी2एच पर 127 नंबर चैनल और एयरटेल डीटूएच पर 136 नंबर चैनल पर देख पाएंगे।पीएम मोदी का भाषण ऑनलाइन लाइव ऐसे देखेंअगर आप ऑनलाइन प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके हो सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप डीडी न्यूज 24X7 का यूट्यूब चैनल एक्सेस कर सकते हैं। इसे आप अपने फोन, टैबलेट और लैपटॉप तीनों पर ही एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा आप प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रधानमंत्री मोदी का भाषण और स्वतंत्रता दिवस समारोह को देख सकते हैं। प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो की ओर से इसे लेकर एक वीडियो को शेड्यूल कर भी दिया गया है। आप चाहें तो प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो के चैनल पर जाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अपकमिंग वीडियो के लिए नोटिफिकेशन भी ऑन कर सकते हैं। इसके बाद जैसे ही प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो का वीडियो लाइव जाएगा आपको अपने डिवाइस पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा।पीएम मोदी का भाषण ऐप पर ऐसे देखें लाइवअगर आप किसी ऐप पर पीएम मोदी का भाषण और स्वतंत्रता दिवस समारोह लाइव देखना चाहते हैं, तो आप Narendra Modi ऐप, Prasar Bharti ऐप या Waves ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप्स पर आप प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लाइव देख पाएंगे।पीएम मोदी का भाषण वेबसाइट पर ऐसे देखें लाइवअगर आप वेबसाइट पर पीएम मोदी का भाषण और स्वतंत्रता दिवस समारोह लाइव देखना चाहते हैं, तो आप प्रसार भारती की वेबसाइट पर जाकर लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस पते पर जाना होगा: prasarbharati.
gov.in/live-tv
Watch PM Modi Speech Online PM Modi Live Address 2025 PM Modi Speech Ka Live Telecast PM Modi Ka Bhashan Kaise Dekhe स्वतंत्रता दिवस पीएम मोदी भाषण पीएम मोदी लाइव भाषण 2025 पीएम मोदी का भाषण देखें पीएम मोदी का लाइव संबोधन प्रधानमंत्री मोदी भाषण लाइव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल दौरे पर PM मोदी, ₹5000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, देखें पूरा भाषणपश्चिम बंगाल में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है. इन परियोजनाओं में भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया गया है, जिसमें सोशल, फिजिकल और डिजिटल हर प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है.
Read more »
लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, 7 पुलिसकर्मी निलंबितलाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा में मामूली चूक की वजह से 7 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
Read more »
Tariff Row: ट्रंप का नाम लिए बिना पीएम मोदी का टैरिफ पर जवाब, कहा- किसानों के हित से नहीं करेगा समझौताTariff Row: ट्रंप का नाम लिए बिना पीएम मोदी का टैरिफ पर जवाब, कहा- किसानों के हित से नहीं करेगा समझौता PM Modi Reacts on Tariff row news in hindi
Read more »
15 अगस्त को किस रंग का साफा पहनेंगे PM मोदी? लाल किले से मिलेगा एक बड़ा मैसेजस्वतंत्रता दिवस 2025 पर पीएम मोदी एक खास रंग का साफा पहन सकते हैं, जो हालिया पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा संदेश दे सकता है. हर साल की तरह इस बार भी उनका पहनावा चर्चा में रहेगा और देश को एक भावनात्मक और मजबूत संकेत दे सकता है.
Read more »
3 वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, नई मेट्रो लाइन की देंगे सौगात... PM मोदी के आज के कार्यक्रम में क्या-क्या खासPM in Bengaluru: पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक कई रूट पर ट्रैफिक प्रतिबंध और पार्किंग बैन लागू किए हैं.
Read more »
Independence Day 2025: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित, भाषण में शामिल हो सकती हैं ये बातेंIndependence Day 2025: PM Modi to address nation from Red Fort Operation Sindoor Pahalgam terror attack लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित, ऐसा होगा प्रधानमंत्री का भाषण
Read more »
