1300 साल पुराने विष्‍णु मंदिर में 'गोल टोपी' वाला विदेशी कौन?-Navbharat Times

United States News News

1300 साल पुराने विष्‍णु मंदिर में 'गोल टोपी' वाला विदेशी कौन?-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

1300 साल पुराने विष्‍णु मंदिर में 'गोल टोपी' वाला विदेशी कौन? via NavbharatTimes

पी नवीन, भोपाल मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में पुरातत्‍व विभाग को छठी शताब्‍दी का ऐसा मंदिर मिला है जिसमें एक ईंट के टुकड़े पर दाढ़ी वाले, गोल टोपी पहने किसी विदेशी की आकृति उकेरी गई है। 1300 साल पुराने इस चित्र को देखकर पुरातत्‍ववेत्‍ता हैरान रह गए हैं। नगवा क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की खुदाई में मिला यह विष्‍णु मंदिर प्रारंभिक कलचुरी वंश का है। खुदाई का नेतृत्व कर रही अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.

मधुलिका सामंत का कहना है, 'यह चौंकाने वाला है, क्‍योंकि इसका मतलब है कि दैनिक धार्मिक गतिविधियों में एक विदेशी शख्‍स को अनुमति दी गई थी। ऐसे उदाहरण काफी दुर्लभ हैं।' वह इसे और स्‍पष्‍ट करती हैं, 'उस समय में इस क्षेत्र के लोग ऐसे कपड़े नहीं पहना करते थे। इस रेखाचित्र में दिखाए गए शख्‍स के नाक-नक्‍श और कपड़े पश्चिम एशिया से मिलते-जुलते हैं।' 6.5 मीटर है यह पत्‍थर का खंभा डॉ. मधुलिका के मुताबिक, अभी तक इस तरह का उदाहरण विदिशा में मौजूद मशहूर 'हीलियोडोरस स्‍तंभ' है। 6.5 मीटर का यह पत्‍थर का खंभा करीब 113 ईसा पूर्व मध्‍य प्रदेश के जिले विदिशा के बेसनगर में बनवाया गया था। यह जगह सांची के स्‍तूप से 11 किलोमीटर दूर है। इसे हीलियोडोरस ने बनवाया था। हीलियोडोरस शुंग वंशीय राजा अंगभद्र के दरबार में तक्षशिला के इंडो-ग्रीक राजा अंतियालसिदास का राजदूत था। मधुलिका बताती हैं कि हीलियोडोरस इतिहास में दर्ज ऐसा पहला विदेशी है जिसने वैष्‍णवधर्म स्‍वीकार किया था। इस पुरातत्‍वस्‍थल की खोज अचानक जुलाई 2018 में उस समय हुई जब एएसआई को किसी ने अलर्ट किया कि कुछ गांववाले एक टीले से ईंट के टुकड़े निकाल कर ले जा रहे हैं। जब एएसआई की टीम वहां पहुंची तो देखा कि गांववाले प्राचीन विष्‍णु मंदिर के गर्भगृह को फावड़ों से खोद कर ईंटें निकाल रहे हैं। ढोल बजाते विष्‍णु की दुर्लभ मूर्ति बहरहाल, विष्‍णु मंदिर का उत्‍खनन अब पूरा हो चुका है। यहां सदियों पुरानी धूल-मिट्टी से विष्‍णु की एक अनोखी मूर्ति निकली है। यह इतनी अनूठी है कि शायद इसके जैसे कुछ ही उदाहरण होंगे। इसमें विष्‍णु की कमर में एक ढोल बंधा है और विष्‍णु का बायां हाथ कुछ इस मुद्रा में है जैसे वह इस ढोल को बजा रहे हों। एएसआई के विशेषज्ञों का कहना है कि संभवत: इस पर तत्‍कालीन 'मत्त मयूरी' पंथ का प्रभाव है। यह शैव संप्रदाय का ऐसा पंथ था जिसने वैष्‍णव और शैव जैसे भिन्‍न मतों को एक करने की बात कही थी। दो हजार साल पहले था शहर इस खुदाई में एक और अनोखी चीज निकली है। यह है एक पत्‍थर, जिसपर पहली और दूसरी ईस्‍वी की ब्राह्मी लिपि में 'र' और 'ल' अक्षर खुदे हुए हैं। यह सतह से 25 सेंटीमीटर नीचे मिला है। टीम के सदस्‍य और पुरातत्‍ववेत्‍ता, राजेश महर कहते हैं, 'इसका मिलना बताता है कि इस क्षेत्र का आज से लगभग 2 हजार साल पहले भी शहरीकरण हुआ था।' ये अवशेष करीब 1 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। एएसआई टीम को चार और दबे हुए मंदिर मिले हैं। डॉ मधुलिका कहती हैं, 'ये अवशेष संकेत करते हैं कि यहां एक विशाल शहर था, जोकि उस समय में इस इलाके में होना एक दुर्लभ घटना है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केरल के दुर्योधन मंदिर में गिफ्ट की जाती है विदेशी शराब, भक्त ने चढ़ाई 101 ओल्ड मंक-Navbharat Timesकेरल के दुर्योधन मंदिर में गिफ्ट की जाती है विदेशी शराब, भक्त ने चढ़ाई 101 ओल्ड मंक-Navbharat TimesHindi Samachar: केरल के कोल्लम में दुर्योधन का मंदिर है। इस मंदिर में शराब चढ़ाने की मान्यता है। शुक्रवार को मंदिर का वार्षिकोत्सव था। इस मौके पर एक एनआरआई ने मंदिर में 101 ओल्ड मंक रम की बोतलें चढ़ाईं।
Read more »

LIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटLIVE: काशी में प्रियंका के कार्यक्रम में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीटकाशी: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेजम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »

Holi 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीHoli 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीदेश भर में होली का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. घरों से लेकर मंदिरों तक होली खेली जा रही है तो नेताओं से लेकर आम लोग तक होली खेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी ने यहां आरएसएस नेताओं के साथ होली मनाई.
Read more »

हिसार में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने में जुटी सेना, बचाव अभियान जारीहिसार में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने में जुटी सेना, बचाव अभियान जारीअधिकारियों ने बोरवेल से 20 फुट दूर इसके समानंतर बोरवेल खोदना शुरू कर दिया है. प्रशासन की योजना दोनों बोरवेल के बीच सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की है. बोरवेल में नाइट विजन कैमरा डाला गया है.
Read more »

कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »

बिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरबिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरहोली के अवसर पर उत्साह और हुड़दंग के बीच यूपी और बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होली के मौके पर विवाद को लेकर पुलिस के सिपाही ने एक युवक का कत्ल कर दिया तो बिहार के एक जिले में हत्या के बाद लाश को जलती होली में फेंक दिया गया.
Read more »

दिल्ली: करावल नगर में बोरे में मिला गुमशुदा बच्चे का शव, पूरे इलाके में हड़कंपदिल्ली: करावल नगर में बोरे में मिला गुमशुदा बच्चे का शव, पूरे इलाके में हड़कंपदिल्ली के करावल नगर का 12 साल का निशांत बीते 11 मार्च से लापता था. रविवार को बोरे में उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. उसके पिता जूस की दुकान चलाते हैं और पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
Read more »

ओवैसी बोले- आधार, पासपोर्ट में भी PM लिखें 'चौकीदार', मैं दूंगा टोपी-सीटीओवैसी बोले- आधार, पासपोर्ट में भी PM लिखें 'चौकीदार', मैं दूंगा टोपी-सीटीLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates LIVE Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनके लिए देश अहम है और जैसा कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों ने किया, वैसा वह उनकी पार्टी के नेता नहीं करेंगे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:52:02