Xiaomi 17 सीरीज जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका डेब्यू चीन में 30 सितंबर को हो सकता है। इस लाइनअप में Xiaomi 17 17 Pro और 17 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Leica ब्रांडेड कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही Xiaomi Pad 8 सीरीज भी पेश की...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi 17 सीरीज जल्द शेल्फ पर आने वाली है। ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी सीक्रेट है, लेकिन एक नई लीक के मुताबिक ये सीरीज चीन में सितंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च होगी। लाइनअप में Xiaomi 17 , Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। ये फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध हैं। नए मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएंगे। फोन में Leica-ब्रांडेड रियर कैमरे भी मिल सकते हैं। GizmoChina ने अननेम्ड सोर्सेस का हवाला देते हुए बताया कि Xiaomi 17 सीरीज चीन में 30 सितंबर को लॉन्च होगी। हालांकि Xiaomi ने इस महीने लॉन्च कन्फर्म किया है, लेकिन एक्सैक्ट डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। इस लाइनअप में Xiaomi 17 , Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max मॉडल शामिल होंगे। Xiaomi 17 सीरीज की प्री-बुकिंग चीन में Xiaomi Mall के जरिए शुरू हो गई हैं। फोन के साथ Xiaomi Pad 8 सीरीज भी लॉन्च की जाएगी। Xiaomi 17 लाइनअप को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ टीज किया गया है। ये नए मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ आने वाले पहले डिवाइस हो सकते हैं। ब्रांड ने हाल ही में Xiaomi 17 Pro मॉडल्स का 'Magic Back Screen' शोकेस किया था। ये फीचर एक सेकेंडरी डिस्प्ले की तरह काम करता है और रियर कैमरा मॉड्यूल में इंटीग्रेटेड है। इसमें कॉल नोटिफिकेशन दिखते हैं और म्यूजिक कंट्रोल और स्टॉपवॉच जैसे विजेट्स रन कर सकते हैं। Xiaomi 17 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स Xiaomi 17 सीरीज, पिछले साल की Xiaomi 15 लाइनअप को रिप्लेस करेगी, जिसमें नंबर '16' स्किप किया गया है। इसमें Leica-ब्रांडेड कैमरे, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 16-बेस्ड HyperOS 3 मिलने की संभावना है। लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Pro में 6.
3-इंच का LTPO डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.1mm अल्ट्रा-थिन बेजल्स होंगे। इसमें 6,300mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा। इसके IP69 रेटेड बिल्ड की भी उम्मीद है। स्टैंडर्ड Xiaomi 17 में 6.3-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी हो सकती है, जिसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। इसके कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें: Instamart की मेगा सेल शुरू, 90% तक मिल रही है छूट; 10 मिनट में पहुंचेंगे प्रोडक्ट्स
Xiaomi 17 Pro Xiaomi 17 Pro Max Xiaomi 17 Series Xiaomi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
17 विदेशी श्रद्धालुओं ने मोक्ष प्राप्ति के लिए गयाजी में किया पितरों का पिंडदानगयाजी: जिले में चल रहे पितृपक्ष मेले के दौरान, 17 विदेशी मेहमानों (14 महिला और 3 पुरुष) ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण की रस्में पूरी कीं। ये मेहमान यूक्रेन, अमेरिका, रूस और स्पेन जैसे देशों से आए थे। उन्होंने रुद्राक्ष की माला पहनकर और शाकाहारी भोजन का पालन करते हुए सनातन धर्म की परंपराओं का निर्वहन किया। काशी हिंदू...
Read more »
ऐपल ने किया खेल, अमेरिकी iPhone 17 Pro भारतीय मॉडल से होगा अलगiPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. हालांकि, भारत में मिलने वाले फोन में अमेरिका के मुकाबले छोटी बैटरी मिल रही है. क्या है इसकी वजह.
Read more »
Xiaomi Smart TV पर बंपर ऑफर, 10 हजार रुपये तक हुए सस्तेXiaomi ने Diwali Sale का ऐलान कर दिया है. सेल में ना सिर्फ आपको डिस्काउंट मिलेगा, बल्कि GST Rate Cut का भी फायदा आपको इस सेल में मिलेगा. आइए जानते हैं टीवी पर मिल रही डिटेल्स.
Read more »
iPhone 17 सीरीज की सेल शुरू, प्राइस, बैंक ऑफर्स और EMI प्लान पर जानें सारी डिटेलiPhone 17 Series Sale: iPhone 17 सीरीज के फोन्स की सेल शुरू हो गई है। यदि आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन पर कई बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। आप चाहें तो इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Read more »
दे थप्पड़...दे थप्पड़... iPhone 17 के लिए ऐपल स्टोर के बाहर जमकर हुई मारपीट, VideoiPhone 17 Sale: Apple के लेटेस्ट फोन्स- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air की सेल शुरू हो गई है. सबसे पहले लेटेस्ट iPhone पाने के लिए लोग ऐपल स्टोर के बाहर रात से खड़े थे. लाइन में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुंबई में ऐपल स्टोर के बाहर लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.
Read more »
iPhone 17 खरेदीसाठी तुफान राडा! मुंबईत Apple स्टोअरबाहेर हाणामारी; पुण्यातही गर्दी, पाहा VideoiPhone 17 Series Launch Fight Outside Apple Store India: केवळ मुंबईच नाही तर पुणे आणि दिल्लीमधील अधिकृत स्टोअरबाहेरही पहाटेपासूनच लांबच लांब रांगा दिसून येत होत्या.
Read more »
