CoreWeave’s Michael Intrator Wealth: एआई कंपनी CoreWeave के को-फाउंडर और सीईओ की संपत्ति 12 दिनों में दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 10 अरब डॉलर हो गई है।
नई दिल्ली: आज जब भी हम किसी अरबपति या बड़ी कमाई वाले शख्स की बात करते हैं तो उनमें ऐसे लोग ज्यादा मिलेंगे तो टेक्नोलॉजी के महारथी हों। लेकिन क्या कभी सोचा है कि कोई शख्स बिना तकनीकी ज्ञान के भी 85 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकता है? यह संभव कर दिखाया है CoreWeave कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ माइकल इंट्रेटर ने। 56 साल के माइकल की संपत्ति मात्र 12 दिनों में दोगुनी हो गई है।CoreWeave कभी एक छोटी सी AI क्लाउड स्टार्टअप कंपनी थी। मार्च में यह कंपनी 40 डॉलर प्रति शेयर पर अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। लेकिन अचानक कंपनी के स्टॉक की कीमत बढ़ गई। सिर्फ दो महीनों में इसकी कीमत लगभग तीन गुना हो गई। मिंट की खबर के मुताबिक इस उछाल ने न केवल बाजार को आकर्षित किया है, बल्कि इसके शेयरधारकों की किस्मत भी बदल दी है। इसमें माइकल इंट्रेटर भी शामिल हैं।मार्लबोरो सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयर ने बनाया करोड़पति, कभी 100 रुपये से कम थी कीमतमाइकल कैसे बने अरबपति?माइकल इंट्रेटर पहले हेड फंड मैनेजर थे। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, उनकी संपत्ति पिछले 12 दिनों में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। यह 5 अरब डॉलर से बढ़कर 10 अरब डॉलर हो गई है। कंपनी की शुरुआत बाजार में धीमी रही थी। लेकिन इंट्रेटर को विश्वास था कि CoreWeave आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी।माइकल ने पहले फॉर्च्यून को बताया था, 'मुझे वास्तव में परवाह नहीं है कि यह आज, कल या उसके बाद कहां है। लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पास जो बिजनेस मॉडल है, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन हैं, इसे बनाने और वितरित करने की क्षमता और हमारे सामने जो मांग है, वह समय के साथ हमारे ग्राहकों के लिए बहुत अधिक मूल्य लाएगी।'कंपनी के दूसरे साथी भी बन रहे अमीरमाइकल अकेले ही स्टॉक की सफलता से लाभान्वित नहीं हो रहे हैं। अन्य को-फाउंडर की संपत्ति में भी काफी वृद्धि हुई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, CoreWeave के मुख्य रणनीति अधिकारी ब्रायन वेंटुरो की संपत्ति अब 6.
4 अरब डॉलर है। वहीं कंपनी के मुख्य विकास अधिकारी ब्रैनिन मैकबी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर है।CoreWeave को दुनिया की कई सबसे बड़ी टेक कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस लिस्ट में Nvidia, OpenAI और Microsoft जैसी कंपनियां शामिल हैं। इससे कंपनी की ग्रोथ में मदद मिल रही है।
Wall Street Coreweave Company Michael Intrator Net Worth शेयर मार्केट वॉल स्ट्रीट एआई कंपनी कोरवीव माइकल इंट्रेटर की नेटवर्थ दोगुना रिटर्न
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब विदेशी निवेशक भी मान रहे भारत का लोहा, डर खत्म हुआ तो शेयर मार्केट में लगा दिया ढेर सारा पैसाFIIs remain net buyers in May: मई के महीने में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में खूब पैसा लगाया है। उन्होंने कुल 18,082 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
Read more »
Success Story: धूप, पानी और प्यार... जिसे दुनिया कहती थी बेकार, उस रेगिस्तानी गुलाब से खड़ा कर दिया लाखों का कारोबारSuccess Story of Jalandhar: चेन्नई के रहने वाले जलंधर रेगिस्तानी गुलाब के जरिए सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं। वे दुनिया के कई देशों में इस गुलाब का निर्यात करते हैं।
Read more »
ट्रंप की टेंशन, वीजा की मारामारी...अमेरिका में अभी किन देशों के स्टूडेंट को मिलेगी एंट्री?Study in USA: अमेरिका में पढ़ने के लिए स्टूडेंट वीजा की जरूरत पड़ती है। इस वक्त वीजा अप्वाइंटमेंट बुकिंग बंद हो चुकी है, जिसके बिना वीजा हासिल करना मुश्किल हो गया है।
Read more »
भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ थाईलैंड के तकनीकी तंत्र को सशक्त बनाएंगे, पीएम मोदी की बैंकाक यात्रा के दौरान हुआ था समझौताभारतीय तकनीकी विशेषज्ञ थाईलैंड के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने में मदद करेंगे। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस वर्ष बैंकाक यात्रा के दौरान किया गया था।
Read more »
सिग्नेचर नॉट वेरीफाइड! पोटाश ब्लॉक के ऑक्शन में आखिर क्या हुआ? जानिएRajasthan News: हनुमानगढ़ के सतीपुरा और जार्कियान में पोटाश और हैलाइट के जिन 2 ब्लॉक्स का ऑक्शन किया गया है, उनके ऑक्शन में अब तकनीकी गड़बड़ी की बात स्पष्ट हो चली है.
Read more »
जीजू मेरे बगैर रह नहीं सकते और मैं भी... बहन की 'मोहब्बत' देख दंग रह गई बीवी, घर में मचा घमासानरामपुर के एक गांव में रहने वाले युवक की साल भर पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका साली के साथ अफेयर शुरू हो गया।
Read more »
