RRB Technician Apply Online: रेलवे की नई टेक्नीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट पर rrbapply.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले डॉक्यूमेंट्स के साथ जरूरी डिटेल्स देख लें..
RRB Technician Recruitment 2025 Form: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए टेक्नीशियन की बड़ी भर्ती के फॉर्म आ गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6238 पदों पर ग्रेड-I सिग्नल और टेक्निशियन ग्रेड-III की विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अभ्यर्थी आरआरबी का आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.
gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 28 जुलाई है। वहीं आवेदन शुल्क फॉर्म भरने के बाद 30 जुलाई तक भी भरा जा सकता है।Railway Technician Vacancy 2025: ग्रेड 3 में ज्यादा वैकेंसी रेलवे ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 ओपन लाइन दो पदों के लिए लेटेस्ट भर्ती फॉर्म शुरू किए हैं। इसमें ज्यादा पोस्ट ग्रेड 3 के हैं। आप नीचे टेबल से दोनों की वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं। पद का नाम वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल 180 टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन 6000 कुल 6180 Railway Technician Qualification: योग्यताउम्मीदवारों के पास आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से निर्धारित शैक्षिक/तकनीकी योग्यताएं होनी चाहिए। कुछ योग्यताओं में कक्षा 10 पासिंग सर्टिफिकेट, NCVT/SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट, बैचलर्स सर्टिफिकेट और अन्य प्रासंगिक योग्यताएं मांगी गई हैं। अभ्यर्थी विस्तृत पोस्ट वाइज योग्यता आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। RRB ने कहा है कि जो उम्मीदवार निर्धारित शैक्षिक/तकनीकी योग्यता की अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वो इस वैकेंसी में अप्लाई ना करें।इस नई भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 18 से 33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। सैलरी की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल को प्रति माह 29,200/- और टेक्नीशियन ग्रेड III को 19,900 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। इनके जुड़ने के बाद सैलरी और बढ़ जाएगी।Govt Job Alert 2025: हैवी व्हीकल फैक्ट्री में टेक्नीशियन की भर्ती, 1850 वैकेंसी, यहां खुलने वाले हैं फॉर्मपरीक्षा शुल्कसभी उम्मीदवारों के लिए ₹500 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं SC, ST, भूतपूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए ₹250 एप्लीकेशन फीस है। जो CBT में उपस्थित होंगे उनकी निर्धारित एप्लीकेशन फीस लौटा दी जाएगी। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। बिना निर्धारित शुल्क के प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स रेलवे टेक्नीशियन फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं, बीएससी मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, वैलिड ईमेल आईडी, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र , मूल निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। आप आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज जरूर तैयार रखें। इनके अलावा आपको अपनी कैटिगिरी के अलावा अन्य दस्तावेजों की भी जरूरड़ पड़ सकती है। इसके लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Rrb Technician Exam Preparation Rrb Technician Salary Rrb Technician Grade 3 Qualification Railway Rrb Technician Documents Required रेलवे टेक्नीशियन में कितना एग्जाम होगा? रेलवे टेक्नीशियन का सिलेबस क्या है? 10वीं पास के लिए रेलवे भर्ती 2025 लास्ट डेट सरकारी नौकरी Railway Rrb Technician Recruitment 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस की नई भर्ती अगले हफ्ते! दरोगा, कांस्टेबल के लिए आने वाला है नोटिफिकेशन, देखें ताजा अपडेटUP Police New Bharti 2025 Update: यूपी पुलिस भर्ती पर नई अपडेट आ गई है। दरोगा, कांस्टेबल, जेल वार्डर समेत विभिन्न पदों पर नई पुलिस भर्तियां जल्द ही आने वाली हैं।
Read more »
Delhi Police SI Vacancy 2025: आने वाली है दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती, देख लें योग्यता और उम्रDelhi Police Bharti 2025: दिल्ली पुलिस की भर्तियां निकलने वाली हैं। इसमें दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती भी शामिल है। यह भर्ती जून में आने वाली है।
Read more »
RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में टेक्नीशियन के 6180 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 जून से होंगे स्टार्टरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड 2 व 3 के 6180 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे 28 जून से लेकर 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये...
Read more »
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: अहमदाबाद में पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ किया योगअंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: अहमदाबाद में पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ किया योग
Read more »
Bihar Teacher Bharti 2025: बिहार में स्कूल टीचर की बंपर बहाली, 7279 पदों के लिए बीपीएससी फॉर्म डेट घोषितBihar Govt Jobs 2025 Apply: बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूल टीचर की बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आ गया है। फॉर्म भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं।
Read more »
RRB Technician के 6238 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें लिंकRRB Technician Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन ग्रेड- I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड- III भर्ती, 2025 की विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
