108 मीटर का हवाई फायर, दिनेश कार्तिक ने मारा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, छत से टकराई बॉल

Dinesh Karthik 108 Meter Six News

108 मीटर का हवाई फायर, दिनेश कार्तिक ने मारा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, छत से टकराई बॉल
Dinesh Karthik Six To T NatarajanDinesh Karthik Fifty Vs Srhदिनेश कार्तिक 108 मीटर छक्के
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

RCB vs SRH Highlights: दिनेश कार्तिक ने मैच में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 35 गेंदों में 83 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन का सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया, जो उन्होंने तेज गेंदबाज टी नटराजन को डीप फाइन लेग बाउंड्री पर...

हैदराबाद: 262 रन बनाने के बावजूद अगर कोई टीम 25 रन से मैच हार जाए तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि मुकाबला कितना जबरदस्त हुआ होगा। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर यानी तीन विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने असंभव सा लक्ष्य रखा था। आरसीबी के जब सारे धुरंधर डगआउट लौट गए तब दिनेश कार्तिक का मैजिक देखने को मिला। प्रचंड फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक ने सिर्फ 35 गेंदों में 83 रन की तूफानी पारी खेल डाली। भले ही वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की हार के अंतर को कम किया और सीजन का सबसे लंबा यानी 108 मीटर का छक्का जड़ दिया।नटराजन को 108 मीटर लंबा छक्का15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 187/6 था। टीम को जीत के लिए पांच ओवर में 101 रन चाहिए थे। 16वें ओवर की जिम्मेदारी टी.

नटराजन के कंधों पर थी। पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को दिनेश कार्तिक ने मिड विकेट की ओर हवा में मारा। बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टेडियम की छत से टकराकर नीचे गिर गई। ये 108 मीटर लंबा छक्का था। यानी सीजन का सबसे लंबा छक्का। कार्तिक के अलावा फाफ डुप्लेसी ने 28 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। विराट कोहली ने 20 गेंद में 42 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। रिकॉर्ड से भरे मैच में जीती SRHट्रेविस हेड के आक्रामक शतक और कप्तान पैट कमिंस के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रन से हरा दिया। हेड के पहले टी-20 शतक के अलावा हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ 67 रन बनाए, जिसकी मदद से सनराइजर्स ने टूर्नामेंट के इतिहास का रिकॉर्ड स्कोर जड़ते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी। कमिंस ने 43 रन देकर बेजान पिच पर तीन विकेट लिए। कार्तिक ने अपनी पारी में कुल पांच चौके और सात छक्के मारे। इस आईपीएल मैच में 40 ओवरों में 549 रन बने जो एक रिकॉर्ड है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Dinesh Karthik Six To T Natarajan Dinesh Karthik Fifty Vs Srh दिनेश कार्तिक 108 मीटर छक्के Rcb Vs Srh Ipl 2024 Ipl Biggest Score In A Match Heinrich Klassen 106 Meter Six Longest Six Of Ipl History Longest Six Of Ipl 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण, हार के बाद लखनऊ इस नंबर पर, अब ऐसी है प्वाइंट्स टेबलIPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदला सभी टीमों का समीकरण
Read more »

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली और यूपी की छह सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार हुआ लंबा। अमेठी का फैसला वायनाड में मतदान के बाद होगा।
Read more »

IPL में टूटा एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यादगार रहा मैचIPL में टूटा एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यादगार रहा मैचIPL में टूटा एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड, यादगार रहा मैच
Read more »

रोहित मजाक कर रहे थे, कार्तिक ने दिल पर ले लिया, यह तो विश्व कप सेलेक्शन वाली पारी है बॉसरोहित मजाक कर रहे थे, कार्तिक ने दिल पर ले लिया, यह तो विश्व कप सेलेक्शन वाली पारी है बॉसDinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने सुपर से ऊपर की पारी खेली
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:53:15