IPS Akhil Kumar: पढ़ें आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार की कहानी, जो वर्तमान में यूपी के कानपुर में कमिश्रर के पद पर तैनात थे, लेकिन अब वह डिजिटल इंडिया के एमडी और सीईओ बन गए हैं.
IPS Akhil Kumar Success Story : रोजाना हम आपके लिए आईएएस, आईपीएस अधिकारी सफलता की कहानी लेकर आते हैं. इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे आईपीएस अखिल कुमार की. वर्तमान में अखिल कुमार यूपी के कानपुर में कमिश्रर के पद पर तैनात थे, लेकिन ये अब चर्चाओं में इसलिए आ गए हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने इन्हें डिजिटल इंडिया का एमडी और सीईओ बनाया है.
बता दें, साल 2024 में वह कानपुर पुलिस कमिश्नर बने थे. इसके बाद उन्होंने जिले में ऑपरेशन महाकाल नाम से अभियान शुरू किया था. ये अभियान अपराधियों के खिलाफ था. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब आईपीएस अखिल कुमार को केंद्र से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. साल 2010 में वह मेरठ के डीआईजी पद पर रहते हुए विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कौन हैं अखिल कुमार ? अखिल कुमार 1994 बैच यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह गोरखपुर में एडीजे की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एसपी रहे चुके हैं. अखिल कुमार गाजियाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, गाजीपुर, अलीगढ़, इटावा, देवरिया और अमरोहा जैसे जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं. अधिकारी बनने के बाद वह कई बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं. अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था संभालने में एक अलग पहचान बनाई है. वह अखिलेश दुबे केस खोलने को लेकर बेहद चर्चा में आए थे. इसके साथ ही साल 2005 में भी वह चर्चा में रहे, जब उन्होंने कुख्यात डाकू निर्भय गुर्जर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. यह एनकाउंटर चंबल के जंगलों में हुई थी. जानकारी के अनुसार, निर्भय पर 200 से ज्यादा आपराधिक मामले थे. वह और उसका गैंग फिरौती व अपहरण के मामलों में काफी ज्यादा एक्टिव रहता था. ऐसे में इस एनकाउंटर के बाद अखिल कुमार की छवि मजबूत रूप बाहर आई. IASIPS बनने की कर रहे हैं तैयारी? तो पता होने चाहिए इन सवालों के जवाब अखिल कुमार की शिक्षा आईपीएस अखिल कुमार वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1 जनवरी 1972 को हुआ था. वह पढ़ाई में काफी तेज रहे. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके बाद उन्होंने तीन प्रोग्राम में पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है. उन्होंने मास्टर इन इंटरनल अफेयर्स, मास्टर ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स और एमफिल इन डिफेंस एंड स्ट्रेटेजी जैसी डिग्रियां हासिल की
Upsc Success Story IPS Akhil Kumar Kanpur Police Commissioner Promotion Digital India Corporation Managing Director And CEO Ministry Of Electronics And IT Encounter Of Nirbhay Gurjar Bihar Begusarai Origin 1994 Batch IPS Officer आईपीएस अखिल कुमार कानपुर पुलिस कमिश्नर डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय निर्भय गुर्जर एनकाउंटर बेगूसराय बिहार मूल 1994 बैच आईपीएस अफसर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra Politics: महिला IPS को धमकी देना बना गले की हड्डी, उद्धव ठाकरे गुट अजित पवार पर हो गया हमलावरAnjana Pawar woman IPS threat news: अवैध खनन रोकने गई महिला आईपीएस को कथित तौर पर धमकाने के मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बुरी तरह फंस गए हैं. इस मामले में विपक्षी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) उन पर हमलावर हो गया है.
Read more »
'12वीं फेल' के IPS की सीधी-साधी बीवी असल में हैं बेहद ग्लैमरस, सूट नहीं बिकिनी-शॉर्ट्स में मेधा ढा गईं कहरबॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर डेब्यू एकदम सीधी- साधी लड़की बनकर किया, लेकिन असल में वह काफी ग्लैमरस हैं। '12वीं फेल' की श्रद्धा जोशी यानी कि मेधा शंकर भी उन्हीं में से एक हैं। जिनका स्टाइल इतना कमाल का है कि अब उनकी वेकेशन फोटोज हर जगह छाई हुई...
Read more »
क्यों दुखों से भरा था प्रभाकरन...? राजीव गांधी हत्याकांड में कैसे मिला सुराग, पूर्व IPS अधिकारी ने बताई INSIDE STORYRajiv Gandhi Murder: राजीव गांधी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. हत्याकांड की जांच करने वाली टीम में शामिल एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने उनकी हत्या और जांच के अनुभवों को साझा किया है. उन्होंने कहा ये उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण मामला था.
Read more »
अजित पवार- IPS अंजना कृष्णा विवाद: सोलापुर में NCP कार्यकर्ताओं पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोपएक वायरल वीडियो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को कर्माला की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आईपीएस अंजना कृष्णा से सख्त लहजे में अवैध मुरम (मिट्टी) खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई को रोकने के लिए कह रहे थे.
Read more »
IPS अंजना कृष्णा यांना कोर्टात खेचण्याच्या तयारीत राष्ट्रवादी; अजित पवार काय भूमिका घेणार?IPS Anjana Krishna: करमाळ्याच्या आयपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा यांना कोर्टात खेचण्याचा इशारा राष्ट्रवादीच्या नेत्यांकडून देण्यात आलाय. अजित पवार आणि आयपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा यांच्यातल्या संवादाचा व्हिडिओ समोर आल्यानंतर चांगलंच राजकीय वातावरण तापलं होतं.
Read more »
मनु शर्मा ने क्यों की थी जेसिका लाल की हत्या? पूर्व IPS आमोद कंठ ने इंटरव्यू में किया खुलासाWhy Manu Sharma Killed Jessica Lal: एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश को दिए गए इंटरव्यू में पूर्व आईपीएस आमोद कंठ ने ये बताया कि आखिर मनु शर्मा ने जेसिका लाल की हत्या क्यों की थी.
Read more »
