क्यों दुखों से भरा था प्रभाकरन...? राजीव गांधी हत्याकांड में कैसे मिला सुराग, पूर्व IPS अधिकारी ने बताई INSIDE STORY

Rajiv Gandhi News

क्यों दुखों से भरा था प्रभाकरन...? राजीव गांधी हत्याकांड में कैसे मिला सुराग, पूर्व IPS अधिकारी ने बताई INSIDE STORY
Rajiv Gandhi CaseRajiv Gandhi Murder CaseWho Killed Rajiv Gandhi
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 150 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 63%

Rajiv Gandhi Murder: राजीव गांधी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. हत्याकांड की जांच करने वाली टीम में शामिल एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने उनकी हत्या और जांच के अनुभवों को साझा किया है. उन्होंने कहा ये उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण मामला था.

Rajiv Gandhi Murder: पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्या के जख्म आज भी नहीं भरे हैं. उनके चाहने वाले आज भी जब वो खौफनाक मंजर सोचते हैं तो चिंता भी पड़ जाते हैं. चुनावी मौसम में जिस तरह से राजीव गांधी की हत्या की गई थी, किसी ने उसकी कल्पना तक नहीं की थी कि ऐसा भी हो सकता है.

राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाली टीम में शामिल एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने उनकी हत्या और जांच के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि मर्डर से पहले राजीव गांधी से कौन नाराज था. ये केस उनके लिए कितना ज्यादा चुनौतीपूर्ण था ये भी जानकारी दी है. जानते हैं विस्तार से. सबसे चुनौतीपूर्ण मामला राजीव गांधी की मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली में LTTE के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी. उनकी हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. ANI से बात करते हुए राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाली टीम के सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी आमोद कुमार कंठ ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन और पूरे देश में चर्चित मामला था. इसके अलावा कहा कि जब टीम ने जांच करना शुरू किया तो पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या का मामला एक ब्लाइंड केस था. जांच शुरू हुई तो कोई भी सुराग नहीं था. हालांकि जांच के बाद एक कैमरा मिला और उसकी तस्वीरें अहम सुराग बनीं. इस कैमरे के जरिए हमलावर की पहचान हुई. भारत लाया गया था प्रभाकरन आगे उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी पीएम थे तो भारत ने 29 जुलाई, 1987 को भारत-श्रीलंका समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भारतीय शांति सेना को श्रीलंका भेजा था. हस्ताक्षर से कुछ दिन पहले प्रभाकरन को दिल्ली लाया गया था और वो दिल्ली के अशोका होटल में रुके हुए थे. उन्होंने दावा किया कि राजीव गांधी ने उनके साथ वैसा व्यवहार नहीं किया जैसा उन्हें करना चाहिए था. जब उनसे मकसद जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अशोका होटल लाया गया और अशोका होटल में एक बंदी की तरह रखा गया. उन्हें बातचीत के लिए किसी बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति की तरह लाया गया था, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से बातचीत करने की अनुमति नहीं थी और फिर वह श्रीलंका वापस चले गए. दुखों से भरा था प्रभाकरन इसके अलावा कंठ ने आगे बताया कि प्रभाकरन निराशा और दुखों से भरे हुए थे, राजीव गांधी से उनकी बहुत शिकायतें थे. राजीव गांधी ने उनके साथ वैसा व्यवहार नहीं किया जैसा उन्हें करना चाहिए था, यही इस अपराध का मकसद बन गया. साथ ही कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद, तत्कालीन सीबीआई निदेशक विजय करण ने उन्हें मामले की जांच के लिए टीम के साथ मद्रास जाने को कहा था. हालांकि वो स्थिति से बिल्कुल अनजान थे. उन्होंने कहा कि मेरा दक्षिण या तमिलनाडु से कोई संबंध नहीं था. हम घटनास्थल पर पहुंचे और हमें कोई सुराग नहीं मिला. जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, दो अन्य महान गांधी जी, महात्मा गांधी, जो एक तरह से खुला और बंद मामला था, इंदिरा गांधी, के विपरीत, हत्यारे पकड़े गए थे, राजीव गांधी हत्याकांड शायद सबसे गंभीर और जांच के लिए सबसे कठिन मामला था और शायद भारत में सबसे चर्चित मामला था. वह था एक आतंकवादी नेता इसके अलावा कहा जांच की शुरुआत में, यह बिल्कुल भी पता नहीं था कि उनकी हत्या कौन कर सकता है. यह मामला सीबीआई को सौंपना बहुत सही फैसला था. जांच में कई चुनौतियां थीं, लेकिन कैमरे और फोरेंसिक सबूतों की मदद से हत्यारों की पहचान हुई. कैमरा रात में ही उस जगह से उठा लिया गया था और फिर एक निजी फोटोग्राफर को भेज दिया गया था. उस निजी फोटोग्राफर ने फिल्म के उजागर हिस्से को अलग किया, फिर इसे तमिलनाडु फोरेंसिक साइंस लैब भेजा गया. कंठ ने यह भी कहा कि प्रभाकरन को तमिलनाडु के कुछ लोग नायक मानते थे, और वह एक असाधारण आतंकवादी नेता था, जिसने श्रीलंका के एक हिस्से को नियंत्रित कर लिया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Rajiv Gandhi Case Rajiv Gandhi Murder Case Who Killed Rajiv Gandhi Former IPS Officer Amod Kumar Kanth राजीव गांधी राजीव गांधी केस राजीव गांधी हत्याकांड केस किसने की राजीव गांधी की हत्या पूर्व आईपीएस अधिकारी आमोद कुमार कंठ

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Viral Video: कौन हैं IPS अंजना कृष्णा? जिसने डिप्टी CM को पहचानने से किया इनकार, जमकर हुई बहसViral Video: कौन हैं IPS अंजना कृष्णा? जिसने डिप्टी CM को पहचानने से किया इनकार, जमकर हुई बहसIPS Story, IPS Anjana Krishna: महाराष्‍ट्र की एक आईपीएस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह डिप्‍टी सीएम अजित पवार को पहचानने से इनकार कर रही हैं. इस वीडियो में दोनों बीच जमकर बहस भी हो रही है. आइए जानते हैं कि ये आईपीएस अधिकारी कौन हैं?
Read more »

सोलापुर में IPS अंजना कृष्णा और अजित पवार के बीच हुई तीखी बहससोलापुर में IPS अंजना कृष्णा और अजित पवार के बीच हुई तीखी बहसमहाराष्ट्र के सोलापुर में IPS अधिकारी अंजना कृष्णा और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच एक तेज बहस हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. अंजना ने अजित पवार की तलाशी नहीं मांगी और सही प्रक्रिया में कदम बढ़ाया.
Read more »

अवैध खनन रोकने गई IPS को अजित पवार ने धमकाया-VIDEO: बोले- एक्शन रोको, अफसर का जवाब- कैसे मालूम आप बोल रहे, ...अवैध खनन रोकने गई IPS को अजित पवार ने धमकाया-VIDEO: बोले- एक्शन रोको, अफसर का जवाब- कैसे मालूम आप बोल रहे, ...Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Vs IPS Officer Viral Video; Follow NCP, Anjana Krishna Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा...महिला IPS ऑफिसर पर भड़के डिप्टी CM अजीत पवार, बहसबाजी का VIDEO वायरल; जो हुआ सुन हिल जाएंगेमैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा...महिला IPS ऑफिसर पर भड़के डिप्टी CM अजीत पवार, बहसबाजी का VIDEO वायरल; जो हुआ सुन हिल जाएंगेAjit Pawar Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला IPS अधिकारी फोन पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Maharashtra News: कौन हैं अजित पवार की आवाज न पहचान पाने वाली लेडी आईपीएस ऑफिसर, ईमानदार अधिकार की है छविMaharashtra News: कौन हैं अजित पवार की आवाज न पहचान पाने वाली लेडी आईपीएस ऑफिसर, ईमानदार अधिकार की है छविMaharashtra: कौन हैं अजित पवार की आवाज न पहचान पाने वाली लेडी आईपीएस अधिकारी, ईमानदार अधिकार की है छवि Know about Lady IPS Officer Anjana Krishna राज्य | महाराष्ट्र
Read more »

'तुम्हारे अंदर इतनी हिम्मत है क्या', कौन हैं महिला IPS अधिकारी जिन्होंने पवार को नहीं पहचाना'तुम्हारे अंदर इतनी हिम्मत है क्या', कौन हैं महिला IPS अधिकारी जिन्होंने पवार को नहीं पहचानामहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा को डांटते हुए दिख रहे हैं। अंजना सोलापुर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं तभी पवार ने उन्हें कार्रवाई रोकने के लिए कहा। अंजना कृष्णा 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:30:48