Dumka News दुमका पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में घनश्याम मंडल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि घनश्याम ने एक दिन में 2.
अनूप श्रीवास्तव, दुमका। 27 अप्रैल को पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर अपराधी घनश्याम मंडल की अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी जुटाने में पुलिस का पसीना छूट रहा है। उसने साइबर ठगी से इतनी संपत्ति जुटाई है कि पुलिस के लिए इसकी जांच करना आसान नहीं है। संपत्ति के साथ पुलिस उसके पास से बरामद मोबाइल नंबर को भी खंगालने में लगी है। इसकी जांच में पुलिस के सामने जो सच सामने आया है, उसने महकमा की नींद उड़ा दी है। घनश्याम ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक दिन में 2.
20 करोड़ रुपये की ठगी की थी। अभद्र व्यवहार के आरोप में हुआ था गिरफ्तार यह सच केवल एक मोबाइल नंबर की जांच के बाद सामने आया है। अभी ऐसे दो दर्जन नंबर हैं, जिनकी जांच बाकी है। दरअसल, पुलिस ने 27 अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड के दामोडीह के रहने वाले घनश्याम मंडल को वर्ष 23 में पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसके कारनामे जानने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस को पूछताछ में उसकी करोड़ों की संपत्ति होने का पता चला। पुलिस ने उसके पास से करीब दो दर्जन मोबाइल नंबर हासिल किए। इन नंबरों का वह साइबर ठगी के लिए उपयोग करता था। पुलिस का सिर चकराया पुलिस ने इन नंबरों को अपने आधिकारिक एप पर लोड किया। जब इसकी जांच शुरू हुई तो पुलिस का सिर चकरा गया। पता चला कि एक नंबर से घनश्याम ने 2.20 करोड़ की ठगी की थी। सारा पैसा एक ही दिन में हासिल किया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो घनश्याम ने झारखंड ही नहीं कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया था। उसके गिरोह में काम करने वाले लोगों को ठगते और सारा पैसा किसी दूसरे खाते में पहुंच जाता था। भाई को गिरोह में किया शामिल आने वाले समय में कई राज्य की पुलिस दुमका आकर उसे केस के सिलसिले में रिमांड पर ले सकती है। पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि घनश्याम ने प्रखंड के कई गांव के युवाओं को अपने गिरोह में शामिल किया था। इसमें उसका भाई राजेश मंडल भी शामिल है। घनश्याम की गिरफ्तारी के बाद उसके लिए काम करने वाले अंडर ग्राउंड हो गए हैं। रविवार को जरमुंडी और रामगढ़ थाना की पुलिस ने कई घरों में दस्तक दी, लेकिन एक भी साइबर अपराधी हाथ नहीं आया। लगातार उसके साथ काम करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें Jharkhand News: 800 करोड़ के GST घोटाले में ED की ताबड़तोड़ छापामारी, बंगाल-झारखंड के 9 ठिकानों पर बोला धावा गजब! राजधानी रांची में जुर्माने से 4 गुना ज्यादा मांगी घूस, DMO ऑफिस का कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
Ghanshyam Mandal Cyber Fraud Cyber Crime Dumka Police Crore Fraud Ramgarh Block Mobile Number Investigation Cyber Thugs Financial Fraud Online Scams Jharkhand Crime Dumka Crime Jharkhand News Dumka News Jharkhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हेलो, टोरंटो जाना है कोई अच्छा पैकेज बताएं, फिर मिला ऐसा ऑफर पहले तो झूम उठा, उसके बाद थमे नहीं आंसूDelhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने टोरंटो की सस्ती टिकट का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली के लाजपत नगर और मुंबई के विरार से गिरफ्तार किया है.
Read more »
वाराणसी गैंगरेप- IPS चंद्रकांत मीना को हटाया: PM की नाराजगी के चौथे दिन एक्शन; 23 लड़कों ने 7 दिन की थी दरिं...वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा के साथ 23 लड़कों ने 7 दिन तक दरिंदगी की। इस गैंगरेप केस में लापरवाह पुलिस पर पहली कार्रवाई हुई है।
Read more »
राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधी! कहीं चाकू से गोदा तो कहीं पेचकस से कर दी हत्यादिल्ली में एक ही रात में तीन अलग-अलग में युवकों की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने अभी तक अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तारी भी की है.
Read more »
5 दिन... ₹50000Cr की ताबड़तोड़ कमाई, TATA की इस कंपनी के निवेशकों की मौजTata Group की आईटी कंपनी TCS ने बीते सप्ताह अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई और पांच दिन में निवेशकों की दौलत में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
Read more »
भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 5, कितनी हो सकती है कीमत, क्या हो सकते हैं फीचर्स; जानें सबकुछOnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 5 लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा भी गया है। इसमें 6.
Read more »
ट्रंप को टैरिफ ढांचा बदलने का पूरा अधिकार, अमेरिका में और क्या बोल आए थे राहुल गांधी, अब सामने आई बातराहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों पर कहा कि उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। लेकिन, भारत में भी अच्छा समझौता करने की क्षमता है।
Read more »
