राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधी! कहीं चाकू से गोदा तो कहीं पेचकस से कर दी हत्या

Delhi Police News

राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधी! कहीं चाकू से गोदा तो कहीं पेचकस से कर दी हत्या
Crime In DelhiMan Killed In Delhiदिल्ली पुलिस
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में एक ही रात में तीन अलग-अलग में युवकों की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने अभी तक अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तारी भी की है.

दिल्ली में इन दिनों बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार की रात को अलग-अलग इलाकों में तीन हत्याओं को अंजाम दिया गया. कहीं युवक की चाकू गोदकर हत्या की गई तो कहीं पेचकेस की मदद से हत्या को अंजाम दिया गया.

पहली घटना सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम इलाके की है जहां एक शक्स की पेचकस से हत्या कर दी गई. जबकि दूसरी घटना आनंद पर्वत की बताई जा रही है. जहां कुछ लड़कों ने एक 24 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के अनुसार सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती गली नंबर 2 में रात करीब 1:30 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि अन्य की तलाश जारी है.मृतक की मां का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});उन्होंने बताया कि हत्या में चार से पांच लोग शामिल थे,जो रात को घर के बाहर शराब पी रहे थे. मां का कहना है कि पुलिस उन्हें सही जानकारी नहीं दे रही और उन्हें दूसरी जगह की सीसीटीवी फुटेज दिखाई जा रही है,जबकि आरोपी आशीष के घर के ठीक सामने जमा थे.परिवार का यह भी दावा है कि डेढ़ साल पहले आशीष का विवाद इसी गली में रहने वाले राम नामक युवक से हुआ था और तभी से तनाव बना हुआ थ. परिवार का सवाल है कि आखिर रात को ऐसा क्या हुआ कि आशीष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई ? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सीलमपुर में भी युवक की चाकू घोंपकर हत्या गुरुवार को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस हत्या को लेकर सीलमपुर में बवाल की स्थिति बनती नजर आ रही है. हत्या के बाद से यहां पलायन के पोस्ट लेकर हिंदुओं का प्रदर्शन भी हो रहा है. चाकू घोंपने की घटना की सूचना सीलमपुर थाने को मिली थी. इसके बाद लड़के को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद, गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया. सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Crime In Delhi Man Killed In Delhi दिल्ली पुलिस दिल्ली में अपराध दिल्ली में युवक की हत्या

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नवरात्र में रोजाना चाव से खाते हैं साबूदाना, जानें कहीं ये नॉनवेज तो नहीं?नवरात्र में रोजाना चाव से खाते हैं साबूदाना, जानें कहीं ये नॉनवेज तो नहीं?नवरात्र में रोजाना चाव से खाते हैं साबूदाना, जानें कहीं ये नॉनवेज तो नहीं?
Read more »

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, दो दिन बाद तापमान 38 डिग्री को करेगा पार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेटDelhi Weather: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, दो दिन बाद तापमान 38 डिग्री को करेगा पार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेटदिल्ली में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.
Read more »

कन्हैया ने बिहार में यात्रा से क्यों बनाई दूरी, कहीं लालू का तो कोई खेल नहीं?कन्हैया ने बिहार में यात्रा से क्यों बनाई दूरी, कहीं लालू का तो कोई खेल नहीं?कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की पदयात्रा से क्यों बनाई दूरी, कहीं लालू ने तो नहीं खेल दी प्रेशर पॉलिटिक्स?
Read more »

पता चल गया मुंह से लार गिरने का कारण, कहीं ये बीमारियां तो नहीं कर रहीं शरीर में बसेरा!पता चल गया मुंह से लार गिरने का कारण, कहीं ये बीमारियां तो नहीं कर रहीं शरीर में बसेरा!पता चल गया मुंह से लार गिरने का कारण, कहीं ये बीमारियां तो नहीं कर रहीं शरीर में बसेरा!
Read more »

Delhi GTB Murder Case: दिल्ली के GTB एन्क्लेव में लड़की की गोली मार कर हत्याDelhi GTB Murder Case: दिल्ली के GTB एन्क्लेव में लड़की की गोली मार कर हत्यादिल्ली के GTB एन्क्लेव में लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई, एक फ्लैट से लड़की का शव बरामद हुआ है, पहचान अभी भी नहीं हो पाई है
Read more »

दिल्ली: नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस जांच में जुटीदिल्ली: नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस जांच में जुटीदिल्ली: नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:07:26