5 दिन... ₹50000Cr की ताबड़तोड़ कमाई, TATA की इस कंपनी के निवेशकों की मौज

TCS News

5 दिन... ₹50000Cr की ताबड़तोड़ कमाई, TATA की इस कंपनी के निवेशकों की मौज
TataTCS EarningTCS Market Cap
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 40 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 178%
  • Publisher: 63%

Tata Group की आईटी कंपनी TCS ने बीते सप्ताह अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई और पांच दिन में निवेशकों की दौलत में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है.

भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव है. लेकिन भारती शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स बढ़त में रहे हैं. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 659.

33 अंक या 0.83% की बढ़त में रहा, तो एनएसई Nifty में 187.70 अंक या 0.78% की तेजी दर्ज की गई. इस बीच सेंसेक्स की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्यू में 1.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा उछाल आया और इस मामले में टाटा ग्रुप की टीसीएस सबसे आगे रही. AdvertisementTCS के निवेशकों की बल्ले-बल्लेबीता सप्ताह टाटा ग्रुप की कंपनी आईटी दिग्गज टीसीएस के लिए खासा फायदेमंद साबित हुआ. टीसीएस के मार्केट कैपिटल में आए उछाल के चलते ये बढ़कर 12,47,281.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से कंपनी के निवेशकों ने पांच कारोबारी दिनों में ही 53,692.42 करोड़ रुपये छाप डाले. कंपनी के शेयर की बात करें, तो पिछले पांच दिनों में TCS Stock में 4.09 फीसदी की तेजी आई और ये 3434 रुपये पर क्लोज हुआ. RIL समेत इन कंपनियों को फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के अलावा अपने निवेशकों पर बीते सप्ताह पैसों की बारिश करने के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी आगे रही. RIL Market Cap 34,507.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 17,59,276.14 करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 24,919.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,766.06 करोड़ रुपये, जबकि HDFC Bank MCap 2,907.85 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,61,842.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. Advertisement देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के मार्केट कैप में बीते पांच कारोबारी दिनों में 1,472.57 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और ये 7,12,854.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा ITC Market Value 1,126.27 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 5,35,792.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इन कंपनियों ने कराया नुकसानइससे अलग जिन कंपनियों के निवेशकों को बीते सप्ताह नुकसान उठाना पड़ा, उनमें टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल सबसे ऊपर रही. जी हां, Airtel Market Cap में पांच दिनों में 41,967.5 करोड़ रुपये की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कंपनी की वैल्यू घटकर 10,35,274.24 करोड़ रुपये रह गई. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 10,114.99 करोड़ रुपये गिरकर 5,47,830.70 करोड़ रुपये पर आ गया.बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन में 1,863.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये घटकर 5,66,197.30 करोड़ रुपये रह गई. वहीं ICICI Bank Market Cap में भी 1,130.07 करोड़ रुपये की कमी देखने को मिली और ये 10,00,818.79 करोड़ रुपये रह गया. मुकेश अंबानी की कंपनी नंबर-1मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस का नंबर-1 पर दबदबा कायम रहा. इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक , टीसीएस , भारती एयरटेल , आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा. Advertisement ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Tata TCS Earning TCS Market Cap TCS Share Reliance Market Cap RIL Stock HDFC Bank Market Cap HDFC Bank Share SBI Mcap ITC Mcap Infosys Profit Infosys Market Cap Airtel Loss Bharti Airtel Mcap HUL Market Cap Stock Market Bajaj Finance Market Value ICICI Bank Mcap Share Bazar Ki Khabar Stock Market Amid India-Pak Tension Pahalgam Terror Attack India Vs Pak Business News Business Ki Khabar शेयरमार्केट सेंसेक्स निफ्टी टीसीएस रिलायंस एचडीएफसी बैंक एसबीआई आईटीसी इंफोसिस एयरटेल पहलगाम टेरर अटैक इंडिया पाक टेंशन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस बिजनेस ने युवक की बदली तकदीर, अब सालाना 9 लाख तक की हो रही इनकमइस बिजनेस ने युवक की बदली तकदीर, अब सालाना 9 लाख तक की हो रही इनकमइस बिजनेस ने MA पास शख्स की बदल डाली किस्मत! अब सालाना 9 लाख की कर रहा कमाई, जानें सफलता की कहानी
Read more »

भयंकर गर्मी में स्टूडेंट्स की मौज! MP में मिलेंगी 46 दिन की छुट्टियांभयंकर गर्मी में स्टूडेंट्स की मौज! MP में मिलेंगी 46 दिन की छुट्टियांMP School Summer Vacation 2025: भयंकर गर्मी में स्टूडेंट्स की मौज! MP में मिलेंगी 46 दिन की छुट्टियां, जानिए कब से स्कूल होंगे बंद
Read more »

फॉर्च्यूनर से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दिल्‍ली में हुई वारदात में एक की मौतफॉर्च्यूनर से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दिल्‍ली में हुई वारदात में एक की मौतDelhi Murder: दिल्ली के Paschim Vihar में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Read more »

जब पॉपस्टार कैटी पेरी अंतरिक्ष में पहुंचीं, वीडियो देखिए जब 6 महिलाओं ने बनाया इतिहासजब पॉपस्टार कैटी पेरी अंतरिक्ष में पहुंचीं, वीडियो देखिए जब 6 महिलाओं ने बनाया इतिहासकैटी पेरी ने अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजीन के एक रॉकेट पर बैठकर 5 अन्य महिला क्रू मेंबर के साथ कर्मन लाइन तक की यात्रा की.
Read more »

3 दिन में ₹76000Cr की कमाई, HDFC Bank के निवेशकों की मौज... रिलायंस ने दिखाया जलवा3 दिन में ₹76000Cr की कमाई, HDFC Bank के निवेशकों की मौज... रिलायंस ने दिखाया जलवाStock Market में बीते सप्ताह जोरदार तेजी देखने को मिली और महज तीन दिनों के कारोबार के दौरान HDFC Bank समेत टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल और रिलायंस के निवेशकों ने ताबड़तोड़ कमाई की.
Read more »

FY25 की चौथी तिमाही में HCL-टेक का मुनाफा 7.85% बढ़ा: रेवेन्यू ₹30,246 करोड़ रहा, प्रति शेयर ₹18 का डिविडेंड...FY25 की चौथी तिमाही में HCL-टेक का मुनाफा 7.85% बढ़ा: रेवेन्यू ₹30,246 करोड़ रहा, प्रति शेयर ₹18 का डिविडेंड...IT कंपनी HCL टेक की चौथी तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 30,695 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 6.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:28