मुझे समंदर में भी तैरना आता है और रेस्क्यू करना भी आता है. मेरे पास इसका सर्टिफिकेट भी है: प्रियंका गांधी KumarVikrantS
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक के रूप में कांग्रेस महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी ने जनता से संवाद शुरू कर दिया है. सोमवार को उन्होंने प्रयागराज से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत नाव यात्रा से की.
इस दौरान उन्होंने 'नाव पर चर्चा' भी की. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों से नाव पर चर्चा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि उन्हें समंदर में भी तैरना आता है. एक्सक्लूसिव बातचीत में छात्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा, 'मुझे समंदर में भी तैरना आता है और रेस्क्यू करना भी आता है. मेरे पास इसका सर्टिफिकेट भी है.' बता दें कि प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी तक 140 किलोमीटर की यात्रा नाव से कर रही हैं. इस दौरान वो गंगा किनारे बसे लोगों को संबोधित कर रही हैं. साथ ही उनका कई मंदिरों में जाने का भी कार्यक्रम है. इसी बोट यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. बीजेपी की 'मैं भी चौकीदार' मुहिम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, किसानों के नहीं होते. दरअसल, राफेल विमान डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी पर सीधे आरोप लगा रही है. पीएम मोदी ने खुद को देश को चौकीदार बताया था, जिसे आधार बनाते हुए कांग्रेस व राहुल गांधी चौकीदार चोर है का नारा बुलंद कर रहे हैं. इसी का जवाब देते हुए बीजेपी ने बाकायदा एक मुहिम शुरू की है. इसके तहत रविवार को पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने ट्विटर पर अपने-अपने नामों के आगे चौकीदार जोड़ लिया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले संबोधन में प्रियंका गांधी का PM मोदी को जवाब, बताया- क्या है देश की फितरतPriyanka Gandhi Vadra प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधीनगर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगले दो महीनों में फिजूल के मुद्दों से बचें.
Read more »
इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक नागरिक बनें: प्रियंका गांधीइससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक नागरिक बनें: प्रियंका गांधी PriyankaGandhi CWC RahulGandhi Politics Ahmedabad प्रियंकागांधी कांग्रेसकार्यसमिति राहुलगांधी राजनीति अहमदाबाद
Read more »
प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं - साबरमती में सच जिंदा हैनई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दस्तक देने के एक महीने बाद मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है।
Read more »
गांधी आश्रम में तकली-पोनी देखकर प्रियंका बोलीं- इसमें से धागा कैसे निकलता है?Priyanka speaks about the problem of clutches and closeness | प्रियंका ने चरखा चलाने की प्रक्रिया को आश्चर्य से देखा कांग्रेसी नेताओं के बीच तीसरी लाइन में बैठी देखी गईं प्रियंका
Read more »
जानें क्या है वो लैंड डील जिस पर प्रियंका गांधी को घेर रही है BJPPriyanka Gandhi Land Deal स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक जमीन घोटाले का बात रखी और आरोप लगाया कि इस डील में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा शामिल हैं.
Read more »
चीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतसूत्र के हवाले से खबर है - भारत ने कहा कि हम धैर्य दिखाएंगे और पूरी तरह आशावादी हैं कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के लिए नामित किया जाएगा।
Read more »
