अपने साढ़े सात मिनट के भाषण में priyankagandhi ने मौजूदा सरकार पर करारा हमला बोला रिपोर्ट-gopimaniar
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिस पल का काफी लंबे समय से इंतजार था आखिरकार वह गुजरात की रैली में आया. महासचिव का पद संभालने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित किया. गांधीनगर की जनसभा में अपने साढ़े सात मिनट के भाषण में प्रियंका ने मौजूदा सरकार पर करारा हमला बोला और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी ने उनपर सीधा वार किया. प्रियंका ने कहा कि जो अपनी फितरत की बात करते हैं जनता के सामने, आप उन्हें बताइए कि इस देश की फितरत क्या है, इस देश की फितरत है कि जर्रे-जर्रे में सच्चाई ढूंढ कर निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि इस देश की फितरत है कि नफरत की हवा को प्रेम में बदला जाए. बता दें कि प्रियंका की ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के जवाब में थी जिसमें उन्होंने कहा था कि चुन-चुनकर हिसाब लेना मेरी फितरत में है. हमारी संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं, जहां भी देखिये नफरत फैलायी जा रही है : कांग्रेस महासचिव UP East @priyankagandhi #GandhiMarchesOn pic.twitter.com/DvJurRiStD — Congress March 12, 2019प्रियंका गांधी ने अपने छोटे से संबोधन में लोगों को सरकार से सवाल पूछने के लिए कहा. आज देश में जो रहा है उससे काफी दुख होता है, आपकी जागरुकता एक हथियार है. ये ऐसा हथियार है जो किसी को चोट नहीं पहुंचाता है, हमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि चुनाव में फिजूल के मुद्दों से बचें. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आने वाले दो महीनों में कई मुद्दे उठाए जाएंगे, लेकिन फिजूल के मुद्दों से बचिए. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछिए कि दो करोड़ रोजगार का क्या हुआ, 15 लाख रूपयों का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि सही देशभक्ति इसी में है. आपको बता दें कि महासचिव पद संभालने के बाद प्रियंका का ये पहला संबोधन था. यहां रैली में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुईं. इस दौरान उनसे साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल रहे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी का पहला भाषण, कही ये बात..58 साल बाद हुई गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजनीति में आने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित किया।
Read more »
कांग्रेस में आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार रैली को किया संबोधित- Amarujalaकांग्रेस में आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार रैली को किया संबोधित INCIndia RahulGandhi priyankagandhi LoksabhaElections2019 votekaro
Read more »
मोदी से टक्कर में पुलवामा के बाद क्यों चूक रहे राहुलपुलवामा के बाद क्या राहुल गांधी की तरफ़ से उठाए जाने वाले मुद्दे पीछे छूट गए हैं?
Read more »
