कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और BJP पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और 'वोट चोरी' आजाद भारत का सबसे बड़ा संकट है. राहुल ने मोदी पर नौकरियां देने में नाकामी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और PR पर ध्यान देने का आरोप लगाया. उन्होंने युवाओं से रोजगार और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई का आह्वान किया.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने बेरोजगारी और 'वोट चोरी' को सीधा जोड़ते हुए कहा कि यही आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा संकट है.
नेता विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोहों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी युवाओं को नौकरी देने में पूरी तरह विफल रहे हैं, लेकिन अपने जन्मदिन के भव्य आयोजन और छवि चमकाने में हमेशा व्यस्त रहते हैं. राहुल गांधी ने X पर लिखा कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा संबंध वोट चोरी से है. उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार चुनाव जनता का विश्वास जीतकर नहीं बल्कि चोरी करके जीतती है, तो उसे नौकरियां देने, भर्ती प्रक्रियाओं को सुधारने या युवाओं के सपनों की रक्षा करने की कोई चिंता नहीं रहती.कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद के 45 सालों में बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर है. सरकारी नौकरियां लगातार घट रही हैं और भर्ती परीक्षाएं पेपर लीक तथा भ्रष्टाचार से जर्जर हो चुकी हैं. राहुल गांधी ने कहा, 'देश का युवा मेहनत कर रहा है और सपने देख रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी केवल PR, सेलिब्रिटीज से प्रशंसा और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं. युवाओं की उम्मीदें तोड़ना ही इस सरकार की पहचान बन चुकी है.' Advertisement भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है - और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है।जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोज़गार और अवसर देना।लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती - वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर… pic.twitter.com/DlDmdYOl5i— Rahul Gandhi September 23, 2025'असली लड़ाई वोट चोरी के खिलाफ'उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि असली लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है. राहुल ने कहा, 'जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ता रहेगा. अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे और न ही वोट की चोरी. देश को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है.'नौकरी के बदले युवाओं पर हो रहे लाठीचार्ज उन्होंने हालिया देहरादून पेपर लीक और पटना में रोजगार की मांग को लेकर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को उदाहरण बताते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं की आवाज दबाने में जुटी है. कांग्रेस का कहना है कि अब देश का युवा रोजगार और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा, और यही भारत के भविष्य की नई दिशा तय करेगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Rahul Gandhi Attacks Modi BJP Rahul Gandhi Vote Rigging Remark Modi Government Jobs Failure Rahul Gandhi Speech On Youth Jobs Rahul Gandhi Criticism On Modi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi On GST Reform: '99% चीजें 5 फीसदी से भी कम GST के दायरे में...', पीएम मोदी ने गिनाए फायदेPM Modi ने जीएसटी रिफॉर्म के बारे में बात करते हुए कहा कि कल सूर्योदय के साथ ही देश के लोगों की खुशियां बढ़ने वाली हैं.
Read more »
PM Narendra Modi : पंतप्रधान मोदींकडून नवरात्रीचे गिफ्ट, सोमवारपासून देशात लागू होणार 'ही' योजनाPM Narendra Modi : नवरात्रीच्या पार्श्वभूमीवर पंतप्रधान नरेंद्र मोदींनी देशाला संबोधित करत जनतेला मोठा दिलाय. नेमकी काय घोषणा केली आहे, जाणून घ्या.
Read more »
Modi on GST Reforms: GST সাশ্রয় উত্সব! স্বদেশী পণ্যে জোর দিয়ে বড় বার্তা মোদীর....PM Narendra Modis messages on GST Reforms
Read more »
10 दिन में दूसरी बार नॉर्थ-ईस्ट जा रहे PM मोदी, देंगे 5100 करोड़ की सौगात10 दिन में दूसरी बार नॉर्थ-ईस्ट जा रहे PM मोदी, देंगे 5100 करोड़ की सौगात, क्यों खास है अरुणाचल-त्रिपुरा दौरा
Read more »
PM Modi: अरुणाचल और त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5100 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभPM Modi Arunachal Pradesh and Tripura Visit today, inaugurates many development projects अरुणाचल और त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5100 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
Read more »
PM Modi ने बताया भारत के सबसे बड़े दुश्मन का नाम, जंग की तैयारी करो !PM Modi Big Action on India US Tariff War : PM मोदी ने देश के लोगों को भारत के सबसे बड़े दुश्मन का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
