एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने डिफेंस डिलीवरी में देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि "इसलिए, यह ऐसी चीज है जिस पर हमें गौर करना चाहिए, हम ऐसा वादा क्यों करें जिसे पूरा नहीं किया जा सकता." "कभी-कभी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय ही हमें यकीन हो जाता है कि यह काम पूरा नहीं होने वाला है.
देश के एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने डिफेंस डिलीवरी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है. भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चली लड़ाई के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में एयर चीफ मार्शल ने रक्षा सौदों की आपूर्ति में देरी पर निराशा जताते हुए कहा कि 'एक भी प्रोजेक्ट- Not a single project' समय पर पूरा नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि बावजूद इसके सशस्त्र बलों ने अब तक इस समस्या पर बोलने से परहेज किया. उन्होंने अपनी बात कहने के लिए अंग्रेजी के मुहावरे ब्लैक शिप का इस्तेमाल किया. Advertisementअपनी बातें खरी-खरी कहने के लिए जाने जाने वाले एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि करीब एक दशक पहले तक भारतीय वायुसेना अपनी खरीद के लिए मुख्य रूप से "बाहर की ओर" देख रही थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव आया और हमने देश के भीतर अवसरों की तलाश शुरू कर दी.उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति ने "हमें यह एहसास कराया है कि आत्मनिर्भरता ही एकमात्र समाधान है".अपने संबोधन में वायुसेना प्रमुख ने रक्षा परियोजनाओं के पूरा होने में देरी पर दुख जताया. वायुसेना तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा की जा रही भारी देरी से परेशान है.एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने कहा, "टाइमलाइन एक बड़ा मुद्दा है; यहीं पर वचन वाला हिस्सा आता है. एक बार समयसीमा दे दी गई तो... उन्होंने गहरी निराशा जताते हुए कहा कि उन्होंने लगता है कि एक भी प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हुआ है." Advertisement आगे उन्होंने डिफेंस डिलीवरी में देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि "इसलिए, यह ऐसी चीज है जिस पर हमें गौर करना चाहिए, हम ऐसा वादा क्यों करें जिसे पूरा नहीं किया जा सकता." "कभी-कभी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय ही हमें यकीन हो जाता है कि यह काम पूरा नहीं होने वाला है. लेकिन, हम अनुबंध पर हस्ताक्षर कर देते हैं और देखते हैं कि उसके बाद क्या किया जा सकता है.. जाहिर है कि तब तक पूरा प्रोसेस ही खराब हो जाता है."एयर चीफ मार्शल सिंह ने बिना संख्या बताए कहा कि जहां तक 'मेक इन इंडिया' पहल का सवाल है, एयरफोर्स इसे अधिक से अधिक लागू करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, "सरकार ने जो कुछ नियम बनाए हैं... मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हम अपने आप इस रास्ते पर आ गए होंगे. ऐसे समय थे, जब हमें हमेशा भारतीय उद्योग पर संदेह रहता था कि क्या यह हमें वह रिटर्न दे सकता है जो हम चाहते हैं, यह हमें वह प्रोडक्ट नहीं दे सकता जो हम चाहते हैं, और हम बाहर की ओर देखते थे." एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा, "लेकिन पिछले एक दशक से अधिक समय में चीजें काफी बदल गई हैं, हमारी आलोचना ने हमें अंदर की ओर सोचने, अंदर की ओर देखने के लिए मजबूर किया है, और तब हमें एहसास हुआ कि हां भारत के भीतर हमारे लिए बहुत सारे अवसर हैं." Advertisement वायुसेना चीफ ने कहा कि दुनिया की मौजूदा स्थिति ने "हमें यह एहसास कराया है कि आत्मनिर्भरता ही एकमात्र समाधान है." हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमें भविष्य की चुनौतियों को भी ध्यान में रखना होगा.रक्षा सौदों की डिलीवरी में हो रही देरी पर एयर चीफ मार्शल ने अपनी चिंता को दर्शकों के सामने समझाया. उन्होंने कहा, "तो यही चिंता है कि हां मैं अगले 10 वर्षों को देख सकता हूं जब इंडस्ट्री से हमें कुछ और आउटपुट मिल सकते हैं जैसे कि DRDO. लेकिन जिस चीज की जरूरत आज है वो आज ही है, इसलिए, हमें जल्दी से जल्दी अपने काम को एक साथ करने की आवश्यकता है - शायद कुछ त्वरित मेक इन इंडिया प्रोग्राम किए जाएं, ताकि हम उस अभी तैयार हिस्से को प्राप्त कर सकें. "वायुसेना प्रमुख ने सशस्त्र बलों और रक्षा उद्योग के बीच विश्वास बढ़ाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि हमें निरंतर संवाद बनाए रखना होगा, एक-दूसरे के प्रति खुला होना होगा, हमें एक-दूसरे के प्रति बहुत खुला और स्पष्ट होना होगा, ताकि यह रिश्ता कहीं भी टूटे नहीं." ये भी देखें
Air Chief Marshal A P Singh News Delay In Defence Acquisition Air Force News Hindi News Operation Sindoor News CII Business Summit Hal Drdo Jet Engine
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टैरिफ, कैश, AI, अजीत जैन, DOGE, प्रॉपर्टी में निवेश... सब पर कुछ न कुछ बोले वॉरेन बफेटबर्कशायर हाथवे के सीईओ वॉरेन बफेट सालाना शेयरहोल्डिंग मीटिंग में टैरिफ, कैश जुटाने, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डॉज (DOGE), अजीत जैन, रियल एस्टेट में निवेश जैसे मुद्दों पर खुलकर बोले.
Read more »
हाफिज का जिहादी बेटा, तुर्की, TRF... दलों की बैठक में जब ओवैसी ने कर दी दिल जीतने वाली बातIndia Attacks Pakistan: Operation Sindoor पर सर्वदलीय बैठक में Asaduddin Owaisi क्या बोले?
Read more »
लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, हार्पी ड्रोन ने बरपाया कहर, भारत पर हमले की सेना ने दिया करारा जवाबभारतीय सेना ने पाकिस्तान में कुछ जगहों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया।विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।
Read more »
भारत ने मचाई पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस में तबाही... सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा हाल, मुनीर सेना की किरकिरीभारतीय वायुसेना ने सरगोधा के मुशर्रफ एयर बेस को निशाना बनाया है। पाकिस्तान के इस एयरबेस पर भारत के हमले से काफी नुकसान हुआ है, ये तस्वीरों में दिखा है।
Read more »
कर्नाटक कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया: बाद में सोशल मीडिया पोस्ट हटाया; डिप्टी CM ...Karnataka Congress Jammu Kashmir Map Controversy Update; कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई पोस्ट में कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा था
Read more »
Defense Project: डिफेंस प्रोजेक्ट में देरी पर वायुसेना प्रमुख चिंतित, भविष्य के संघर्ष में एयरफोर्स की होगी अहम भूमिकावायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह ने एक बार फिर से डिफेंस प्रोजेक्ट में लगातार देरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कि हम यह जानते हुए भी कांट्रैक्ट साइन कर लेते हैं कि सिस्टम समय से नहीं मिलेगा। आठ जनवरी को उन्होंने तेजस विमानों की डिलीवरी में देरी पर कहा था कि 2010 में 40 तेजस का ऑर्डर दिया गया था लेकिन वायुसेना को अब तक ये विमान नहीं मिले...
Read more »
