Karnataka Congress Jammu Kashmir Map Controversy Update; कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई पोस्ट में कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा था
बाद में सोशल मीडिया पोस्ट हटाया; डिप्टी CM बोले- किसी ने शरारत की थीकर्नाटक में कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा था। कन्नड़ में किए गए इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और सरकार की आलोचना की गई थी क्योंकि वे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाले लोन को रोकने में नाकामयाब रहे। हालांकि यह पोस्ट अब X से हटा दी गई है। जब इस बारे में पूछा गया तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा,"यह गलत है। एक छोटी सी गलती थी। हमने सब कुछ हटा दिया है। किसी ने शरारत की थी। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर बार-बार होने वाली गड़बड़ियों के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा,"पोस्ट के लिए जिम्मेदार लोगों को हटा दिया गया है।भाजपा बोली- कांग्रेस आईटी सेल आतंकवादियों का स्लीपर सेल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा ट्वीट करके कर्नाटक कांग्रेस ने एक बार फिर पापी पाकिस्तान के लिए अपना लगाव दिखाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कर्नाटक कांग्रेस पार्टी का आईटी सेल पाकिस्तानी आतंकवादियों का स्लीपर सेल है। अशोक ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की युद्ध की कोई जरूरत नहीं, वाली टिप्पणी की ओर भी इशारा किया और कहा,"पाकिस्तान के पक्ष में वकालत करने वाले मुख्यमंत्री ने जनता के आक्रोश के बाद अपना रुख बदल दिया।"इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने शुक्रवार को क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को 1.
4 बिलियन डॉलर का नया लोन दे दिया है। साथ ही, एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी के तहत मिल रहे 7 बिलियन डॉलर की मदद की पहली समीक्षा को भी मंजूरी दी है। इससे पाकिस्तान को अगली किस्त के 1 बिलियन डॉलर मिलेंगे।सीजफायर के 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र से बात करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर पर बोल सकते हैंसेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लियामंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गुजरात से राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें भी हुईं बहालतीन दिन में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थीं, अब एयरलाइंस ने बुकिंग शुरू कीलखनऊ में निकली तेज धूप, भीषण गर्मी का अलर्टफतेहाबाद में बारिश से नरमा-कपास को नुकसानएमपी समर बुलेटिन- 45 जिलों में बारिश की संभावना
Jammu Kashmir Pakistan Map BJP Narendra Modi International Monetary Fund Pakistan IMF Loan D K Shivakumar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान से तनाव के बीच इस सप्ताह कैसा रहा भारत का शेयर बाजार? रिस्क-रिवॉर्ड को लेकर क्या बोले एक्सपर्टShare Market: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को सावधान कर दिया है.
Read more »
Mayawati News : सभी मोदी सरकार के साथ खड़े हो जाएं... बसपा चीफ मायावती ने क्यों सबसे ऐसा कहा, जानें...Mayawati News : बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर किए एक अन्य पोस्ट में इस मुद्दे में डॉक्टर बीआर आंबेडकर का नाम घसीटे जाने के खिलाफ पार्टियों को चेताया.
Read more »
India Pakistan War: जम्मू के सांबा सेक्टर में 12 जैश आतंकी ढेर, सेना ने घुसपैठ की कोशिश भी नाकामIndia Pakistan War: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक और बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। जम्मू कश्मीर
Read more »
जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक सीमा पर शांतिपूर्ण हालात, फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपीलजम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को एक सार्वजनिक सलाह जारी की है, जिसमें नागरिकों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले गलत दावों से बचने का आग्रह किया है।
Read more »
रणवीर इलाहाबादिया ने पाकिस्तानियों को कहा सॉरी! भड़के सोशल मीडिया यूजर्स बोले- कभी नहीं सुधरेगा...रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर एक ऐसी पोस्ट की जिसके बाद लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं.
Read more »
सोशल मीडिया के अकाउंट पर आतंकवाद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया शेयर, कस्टडी में नाबालिग को लियासोशल मीडिया के अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर देश और आतंकवाद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में नाबालिग को रांची पुलिस ने कस्टडी में लिया.
Read more »
