India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक और बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। जम्मू कश्मीर
India Pakistan War : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक और बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। गुरुवार देर रात को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 10 से 12 आतंकियों के एक समूह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन सीमा सुरक्षा बल की मुस्तैदी के चलते यह प्रयास विफल हो गया। जवानों ने इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारी संख्या में नुकसान पहुंचाया। Advertismentघुसपैठ की कोशिश, गोलियों की गूंज बीएसएफ के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी की आड़ में हथियारों से लैस आतंकियों का समूह सीमा पार करने की फिराक में था। भारतीय जवानों ने पहले ही उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। जैसे ही आतंकियों ने सीमा लांघने की कोशिश की, बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें सीमा पार से हो रही गोलाबारी भी शामिल थी। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक घुसपैठ की कोशिश नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम की एक सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। इस तरह की कार्रवाइयां पहले भी देखी जा चुकी हैं, जब आतंकी समूह पाकिस्तानी सेना की सहायता से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हैं। आतंकियों का खात्मा या वापसी अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 10 से 12 आतंकी या तो मारे गए हैं या फिर पाकिस्तान की ओर वापस भागने पर मजबूर हुए हैं। कई आतंकियों को पाकिस्तानी इलाके में गिरते हुए देखा गया, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि मुठभेड़ में उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ ने कड़ी की सुरक्षा इस घटना के बाद से सांबा सेक्टर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बीएसएफ ने गश्त और निगरानी तेज कर दी है। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले भी किए गए, जिन पर भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने निगरानी रखी और स्थिति को नियंत्रण में रखा। संवेदनशील क्षेत्र है सांबा यह पहली बार नहीं है जब सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश हुई है। यह क्षेत्र पहले से ही आतंकियों के लिए एक संवेदनशील और सक्रिय मार्ग माना जाता है। पहले भी इस इलाके में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की गई सुरंगों का पता लगाया गया है, जो इस क्षेत्र की रणनीतिक संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें - India Pakistan War : पाकिस्तान से तनाव के बीच आज क्या होगा? सामने आई ये जानकारी यह भी पढ़ें - India Pakistan Tension : भारत के हत्थे चढ़ा पाकिस्तान का पायलट, शाहबाज शरीफ ने बुलाई आपातकालीन बैठक.
India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक और बड़ी साजिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। गुरुवार देर रात को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 10 से 12 आतंकियों के एक समूह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन सीमा सुरक्षा बल की मुस्तैदी के चलते यह प्रयास विफल हो गया। जवानों ने इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारी संख्या में नुकसान पहुंचाया। Advertismentघुसपैठ की कोशिश, गोलियों की गूंज बीएसएफ के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी की आड़ में हथियारों से लैस आतंकियों का समूह सीमा पार करने की फिराक में था। भारतीय जवानों ने पहले ही उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। जैसे ही आतंकियों ने सीमा लांघने की कोशिश की, बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें सीमा पार से हो रही गोलाबारी भी शामिल थी। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक घुसपैठ की कोशिश नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम की एक सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। इस तरह की कार्रवाइयां पहले भी देखी जा चुकी हैं, जब आतंकी समूह पाकिस्तानी सेना की सहायता से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हैं। आतंकियों का खात्मा या वापसी अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 10 से 12 आतंकी या तो मारे गए हैं या फिर पाकिस्तान की ओर वापस भागने पर मजबूर हुए हैं। कई आतंकियों को पाकिस्तानी इलाके में गिरते हुए देखा गया, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि मुठभेड़ में उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ ने कड़ी की सुरक्षा इस घटना के बाद से सांबा सेक्टर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बीएसएफ ने गश्त और निगरानी तेज कर दी है। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले भी किए गए, जिन पर भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने निगरानी रखी और स्थिति को नियंत्रण में रखा। संवेदनशील क्षेत्र है सांबा यह पहली बार नहीं है जब सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश हुई है। यह क्षेत्र पहले से ही आतंकियों के लिए एक संवेदनशील और सक्रिय मार्ग माना जाता है। पहले भी इस इलाके में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की गई सुरंगों का पता लगाया गया है, जो इस क्षेत्र की रणनीतिक संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें - India Pakistan War: पाकिस्तान से तनाव के बीच आज क्या होगा? सामने आई ये जानकारी यह भी पढ़ें - India Pakistan Tension: भारत के हत्थे चढ़ा पाकिस्तान का पायलट, शाहबाज शरीफ ने बुलाई आपातकालीन बैठक
Jammu News In Hindi Jammu News India Pakistan Tension India Pakistan Tensions India Pakistan War News India Pakistan War
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकामअधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है तथा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था.
Read more »
जम्मू में LoC पर मुठभेड़ में सेना के JCO बलिदान, आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकामजम्मू Jammu Encounter में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी जेसीओ शहीद Indian Army JCO Martyred हो गए। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम रही। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए...
Read more »
Baramulla में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकी ढेरJammu Kashmir Breaking: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि आतंकियों ने बारामूला में घुसपैठ करने की कोशिश की. हालांकि भारतीय सेना ने तत्परता से एक्शन लेते हुए दो आतंकियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को ही नाकाम कर दिया.
Read more »
पहलगाम अटैक के बीच बारामूला में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किए 2 आतंकीजम्मू-कश्मीर के बारामूला में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है और एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.
Read more »
India Attacks Pakistan BIG BREAKING: हमास स्टाइल में जम्मू पर हमला, भारत ने ऐसे किया नाकामIndia Attacks Pakistan BIG BREAKING: हमास स्टाइल में जम्मू पर हमला, भारत ने ऐसे किया नाकाम
Read more »
जम्मू के सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 10 से 12 जैश आतंकी ढेर; तलाशी अभियान तेजभारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच आतंकियों के समूह ने सांबा में गुरुवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की। चौकस बीएसएफ जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के 10 से 12 आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों की सही संख्या के बारे में पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर से सीमा से सटे क्षेत्रों में बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी...
Read more »
