'60 शहर, देश के कोने-कोने में प्रोग्राम', G20 से भी भव्‍य होगी BRICS की मेजबानी, मोदी सरकार ने बनाया पूरा प...

United States News News

'60 शहर, देश के कोने-कोने में प्रोग्राम', G20 से भी भव्‍य होगी BRICS की मेजबानी, मोदी सरकार ने बनाया पूरा प...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

BRICS Summit 2026: साल 2026 में भारत BRICS की अध्‍यक्षता संभालने जा रहा है और मोदी सरकार ने इसके लिए भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं. योजना है कि BRICS की बैठकों और आयोजनों को देश के 60 शहरों में आयोजित किया जाएगा. G20 की तरह इस बार भी जनभागीदारी पर जोर रहेगा. पतंग महोत्‍सव से लेकर गोवा कार्निवल तक, हर जगह BRICS की झलक दिखेगी.

नई दिल्‍ली. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को ब्रिक्‍स समिट से सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत रही है. ट्रंप का मानना है कि ब्राजील, रूस, चीन, भारत और साउथ अफ्रीका सहित कुछ नए सदस्‍य देशों को मिलाकर बना यह गठजोड़ अमेरिका के डॉलर के वर्चस्‍व को खत्‍म करने के लिए है.

यही वजह है कि ट्रंप हर हाल में भारत को इस ग्रुप से निकालना चाहते हैं. भारत सहित ब्रिक्‍स के कई सदस्‍य देशों पर वो अतिरिक्‍त टैरिफ भी लगा चुके हैं. अब पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिससे ट्रंप को मिर्ची लगना तय है. साल 2023 में G20 की शानदार मेजबानी के बाद अब सरकार की नजरें एक और वैश्विक मंच पर भारत की पहचान चमकाने पर हैं. जनवरी 2026 से भारत BRICS की अध्‍यक्षता संभालने जा रहा है और इसके लिए सरकार ने भव्य योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है. 60 शहरों में भव्‍य आयोजन सीएनएन न्‍यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार का लक्ष्य साफ है दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत, संस्‍कृति संपन्‍न और आत्‍मनिर्भर देश के रूप में पेश करना. सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक BRICS की बैठकों का आयोजन देश के 28 राज्‍यों और 9 केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 60 शहरों में होगा. ठीक उसी तरह जैसे G20 के दौरान देश के कोने-कोने में कार्यक्रम हुए थे. इस बार भी जन भागीदारी यानी लोगों की भागीदारी पर जोर रहेगा, ताकि हर नागरिक को इस गर्व का हिस्‍सा बनाया जा सके. BRICS थीम पर पतंग महोत्‍सव योजना में कई दिलचस्‍प गतिविधियां शामिल हैं जैसे BRICS थीम वाला पतंग महोत्‍सव, दिवाली पर पर्यावरण-अनुकूल दीयों से BRICS लोगो की आकृति, शहरों में होलोग्राफिक प्रोजेक्‍शन, गणतंत्र दिवस पर विशेष टेबुलो और यहां तक कि एयरलाइंस, मेट्रो, बसों और रेल में भी BRICS की झलक दिखेगी. इतना ही नहीं, देश के लोकप्रिय उत्‍सव जैसे केरल का बोट फेस्टिवल, ओडिशा का सैंड आर्ट फेस्टिवल, और गोवा कार्निवल भी BRICS थीम से रंगे जाएंगे. BRICS में दिखेगी भारत की विविधता की झलक इसके अलावा एक विशेष BRICS थीम सॉन्ग तैयार किया जाएगा, जिसे कोई अंतरराष्‍ट्रीय ख्‍याति प्राप्त भारतीय संगीतकार कंपोज करेगा. भारत की योजना है कि G20 की तरह इस बार भी BRICS अध्‍यक्षता के जरिए देश की संस्कृति, विविधता, और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का संदेश दुनिया तक पहुंचे. मोदी सरकार चाहती है कि जब 2026 में भारत BRICS की कमान संभाले, तो पूरी दुनिया कहे “यही है नया भारत, जो वैश्विक मंच पर अपने दम पर चमक रहा है.”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: 18 ജില്ലകളിലെ 121 മണ്ഡലങ്ങളിലായിരുന്നു വോട്ടെടുപ്പ് നടത്തിയത്
Read more »

बिहार का वोटिंग पैटर्न: 60% पार होते ही लालू का दिखा चमत्कार, क्या होगा इस बार?बिहार का वोटिंग पैटर्न: 60% पार होते ही लालू का दिखा चमत्कार, क्या होगा इस बार?बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीट पर 64.69 फीसदी मतदान हुआ है, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है. बिहार का वोटिंग पैटर्न देखें तो 60 फीसदी से कम वोटिंग होने पर नीतीश कुमार को लाभ मिलता है तो 60 पार होते ही लालू प्रसाद यादव का चमत्कार दिखता है.
Read more »

हर रोज 7 करोड़ रुपये दान करता है ये भारतीय बिजनेसमैन, 60 देशों में चलता है कारोबार; जानें कौन है ये शख्सहर रोज 7 करोड़ रुपये दान करता है ये भारतीय बिजनेसमैन, 60 देशों में चलता है कारोबार; जानें कौन है ये शख्सहर रोज 7 करोड़ रुपये दान करता है ये भारतीय बिजनेसमैन, 60 देशों में चलता है कारोबार; जानें कौन है ये शख्स
Read more »

मैनपुरी के मदरसों में अपार आईडी बनाने में सुस्ती, 60% छात्र योजना से बाहरमैनपुरी के मदरसों में अपार आईडी बनाने में सुस्ती, 60% छात्र योजना से बाहरमैनपुरी जिले के मदरसों में छात्रों की अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। जिले के 18 मदरसों में 742 छात्रों में से केवल 40% की आईडी बनी है, जिससे उनकी शैक्षणिक पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा संचालकों को नोटिस जारी कर जल्द आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Read more »

Black vs White की पुरानी लड़ाई फिर सुलगी! G-20 के मंच से ट्रंप ने क्यों खींच ली अमेरिका की भागीदारी?Black vs White की पुरानी लड़ाई फिर सुलगी! G-20 के मंच से ट्रंप ने क्यों खींच ली अमेरिका की भागीदारी?G20 in South Africa: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का कोई भी सरकारी अधिकारी दक्षिण अफ्रीका में होने वाली बैठक में हिस्सा नहीं लेगा.
Read more »

65 की उम्र में 28 का लुक: मिलिंद सोमन का फिटनेस मंत्र65 की उम्र में 28 का लुक: मिलिंद सोमन का फिटनेस मंत्र60 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन की फिटनेस युवाओं को मात देती है। उनका स्वस्थ जीवनशैली, खानपान और विभिन्न व्यायामों का रहस्य यहां जानें।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:17:09