'हार्दिक को दिखाना होगा वर्ल्ड कप वाला अवतार!' मुंबई इंडियंस की छठी ट्रॉफी का सीक्रेट फॉर्मूला आया सामने

Hardik Pandya News

'हार्दिक को दिखाना होगा वर्ल्ड कप वाला अवतार!' मुंबई इंडियंस की छठी ट्रॉफी का सीक्रेट फॉर्मूला आया सामने
Ipl 2026Indian Premier LeagueCricket News Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या को टी20 वर्ल्ड कप जैसी फॉर्म दोहराने की सलाह दी है। वहीं आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा और डी कॉक को बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी बताया। मुंबई का पूरा फोकस बुमराह और बोल्ट की धारदार गेंदबाजी के साथ छठी ट्रॉफी जीतने पर टिका है।

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में हलचल तेज है। पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली इस टीम को लेकर पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने बड़ी सलाह दी है। उनका मानना है कि कप्तान हार्दिक पंड्या को वही विनाशकारी रूप दिखाना होगा, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था, ताकि टीम छठी बार चैंपियन बन सके।अपना 'A' गेम दिखाएं हार्दिक, हरभजन सिंह की नसीहतजियोहॉटस्टार के शो गेम प्लान में बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या को फ्रंट से लीड करने की सलाह दी। भज्जी का मानना है कि हार्दिक को अब अपना वह असली वर्जन दिखाना होगा जिसकी झलक टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। उन्होंने कहा कि जब कप्तान बल्ले और गेंद दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, तो पूरी टीम में एक अलग विश्वास पैदा होता है। अगर हार्दिक पहले दिन से ही अपनी टीम में यह भरोसा जगा दें कि वे केवल मुकाबला करने नहीं बल्कि ट्रॉफी जीतने आए हैं, तो MI के लिए चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं।ओपनिंग की पहेली और मिडिल ऑर्डर का तालमेलमुंबई के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर भी विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी है। हरभजन सिंह का मानना है कि क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलटन दोनों एक साथ प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि रोहित शर्मा मुख्य ओपनर के तौर पर मौजूद रहेंगे। रोहित के साथ इन दोनों में से कोई एक ही जोड़ी बनाएगा, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नंबर तीन और चार पर आएंगे। वहीं आकाश चोपड़ा ने याद दिलाया कि रोहित और डी कॉक की जोड़ी ने ही टीम को 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था, इसलिए टीम दोबारा उसी सफल दाएं और बाएं हाथ के कॉम्बिनेशन की ओर देख सकती है।जसप्रीत बुमराह पर बड़ी जिम्मेदारी आकाश चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि टीम की सबसे बड़ी ताकत और दबाव जसप्रीत बुमराह पर होगा। उनके मुताबिक बुमराह के चार ओवर एमआई के लिए सबसे कीमती चीज हैं, चाहे वह पावरप्ले का ओवर हो या डेथ ओवर्स। आकाश ने स्पष्ट किया कि भले ही ट्रेंट बोल्ट अच्छी गेंदबाजी करें या दीपक चाहर पूरी तरह फिट हों, बुमराह पर हमेशा प्रभाव छोड़ने की जिम्मेदारी रहेगी। मुंबई की शुरुआती तेज गेंदबाजी चौकड़ी में बोल्ट, चाहर, बुमराह और हार्दिक के रहने की प्रबल संभावना है, जबकि विल जैक्स और शरफेन रदरफोर्ड जैसे विदेशी सितारों के बीच चयन करना मैनेजमेंट के लिए एक सुखद सिरदर्द साबित होगा।.

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में हलचल तेज है। पांच साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली इस टीम को लेकर पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने बड़ी सलाह दी है। उनका मानना है कि कप्तान हार्दिक पंड्या को वही विनाशकारी रूप दिखाना होगा, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था, ताकि टीम छठी बार चैंपियन बन सके।अपना 'A' गेम दिखाएं हार्दिक, हरभजन सिंह की नसीहतजियोहॉटस्टार के शो गेम प्लान में बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या को फ्रंट से लीड करने की सलाह दी। भज्जी का मानना है कि हार्दिक को अब अपना वह असली वर्जन दिखाना होगा जिसकी झलक टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी। उन्होंने कहा कि जब कप्तान बल्ले और गेंद दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, तो पूरी टीम में एक अलग विश्वास पैदा होता है। अगर हार्दिक पहले दिन से ही अपनी टीम में यह भरोसा जगा दें कि वे केवल मुकाबला करने नहीं बल्कि ट्रॉफी जीतने आए हैं, तो MI के लिए चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं।ओपनिंग की पहेली और मिडिल ऑर्डर का तालमेलमुंबई के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर भी विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी है। हरभजन सिंह का मानना है कि क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलटन दोनों एक साथ प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे क्योंकि रोहित शर्मा मुख्य ओपनर के तौर पर मौजूद रहेंगे। रोहित के साथ इन दोनों में से कोई एक ही जोड़ी बनाएगा, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नंबर तीन और चार पर आएंगे। वहीं आकाश चोपड़ा ने याद दिलाया कि रोहित और डी कॉक की जोड़ी ने ही टीम को 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था, इसलिए टीम दोबारा उसी सफल दाएं और बाएं हाथ के कॉम्बिनेशन की ओर देख सकती है।जसप्रीत बुमराह पर बड़ी जिम्मेदारी आकाश चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि टीम की सबसे बड़ी ताकत और दबाव जसप्रीत बुमराह पर होगा। उनके मुताबिक बुमराह के चार ओवर एमआई के लिए सबसे कीमती चीज हैं, चाहे वह पावरप्ले का ओवर हो या डेथ ओवर्स। आकाश ने स्पष्ट किया कि भले ही ट्रेंट बोल्ट अच्छी गेंदबाजी करें या दीपक चाहर पूरी तरह फिट हों, बुमराह पर हमेशा प्रभाव छोड़ने की जिम्मेदारी रहेगी। मुंबई की शुरुआती तेज गेंदबाजी चौकड़ी में बोल्ट, चाहर, बुमराह और हार्दिक के रहने की प्रबल संभावना है, जबकि विल जैक्स और शरफेन रदरफोर्ड जैसे विदेशी सितारों के बीच चयन करना मैनेजमेंट के लिए एक सुखद सिरदर्द साबित होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ipl 2026 Indian Premier League Cricket News Hindi Aakash Chopra And Harbhajan Singh Mumbai Indians हरभजन सिंह हार्दिक पंड्या आईपीएल 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्च108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्चMotorola Edge 20 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन शामिल है, जो कि यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किए गए थे।
Read more »

फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!
Read more »

रुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीरुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Saturday (December 20) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை சனிக்கிழமை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »

आंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीकाआंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीकाआंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:03:27